राहुल गांधी ने महू में अडानी-अंबानी और मोदी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- जिस दिन...
Siddhi Tamrakar | Jan 27, 2025, 14:36 IST
राहुल गांधी
इंदौर के महू में राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को 'बब्बर शेर' कहकर उनका हालचाल पूछा। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने RSS प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान पर प्रतिक्रिया दी।
राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को 'बब्बर शेर' कहकर पूछा, "कैसे हैं आप लोग?" इसके बाद राहुल गांधी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि यह सीधे संविधान पर हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव से पहले कुछ लोग संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे थे।
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि उन लोगों ने कहा था कि अगर 400 सीटें जीत लीं तो वे संविधान बदल देंगे, लेकिन जब वे लोकसभा में 400 सीटें नहीं जीत पाए, तो उन्हें सदन में घुसने के लिए मत्था टेकना पड़ा। राहुल गांधी ने चेतावनी दी कि जिस दिन संविधान खत्म होगा, उस दिन देश के गरीबों, दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों के लिए कुछ नहीं बचने वाला। उन्होंने कहा कि इनका यही असली उद्देश्य है।
राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि देश में सभी बड़े कॉन्ट्रैक्ट दो-तीन अरबपतियों को दिए जा रहे हैं और अडाणी और अंबानी जैसे लोगों को पूरा धन सौंपा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि संविधान से पहले इस देश में गरीबों, दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के कोई अधिकार नहीं थे। अधिकार सिर्फ राजा-महाराजाओं के पास थे। राहुल ने बताया कि वह बदलाव स्वतंत्रता संग्राम के बाद आया, जब आपको जमीन का अधिकार और अन्य अधिकार दिए गए। उन्होंने यह आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस आजादी से पहले वाले हिंदुस्तान की कल्पना करते हैं, जहां सिर्फ अडाणी और अंबानी जैसे लोग ही अधिकार रखते थे।
राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "मोदी जी जातिगत जनगणना कराने से डरते हैं और वे इसे कभी नहीं करेंगे।" राहुल ने दावा किया कि कांग्रेस लोकसभा और राज्यसभा में 50 फीसदी आरक्षण की सीमा को तोड़ने का काम करेगी। उन्होंने कहा, "हम 50 फीसदी से ज्यादा आरक्षण देंगे और इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर कानून बनाएंगे।"
जीएसटी पर चर्चा करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "जीएसटी आप देते हो, मेहनत आप करते हो, लेकिन चाइना का सामान अडाणी-अंबानी भारत में बेचते हैं। इससे चाइना के युवाओं को रोजगार मिलता है और आपके बच्चों से नौकरियां छीनी जाती हैं।" उन्होंने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल के दाम कम होने के बावजूद भारत में पेट्रोल की कीमत कभी घटती नहीं है।
राहुल गांधी ने दोहराया कि देश का बजट केवल 90 अफसर तय करते हैं। उन्होंने कहा, "यह अफसर तय करते हैं कि किस राज्य को कितना पैसा मिलेगा। लेकिन इन 90 अफसरों में 5 फीसदी भी दलित, आदिवासी या पिछड़े वर्ग के लोग शामिल नहीं हैं, जबकि देश की 50 फीसदी आबादी पिछड़ों की है।"
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि उन लोगों ने कहा था कि अगर 400 सीटें जीत लीं तो वे संविधान बदल देंगे, लेकिन जब वे लोकसभा में 400 सीटें नहीं जीत पाए, तो उन्हें सदन में घुसने के लिए मत्था टेकना पड़ा। राहुल गांधी ने चेतावनी दी कि जिस दिन संविधान खत्म होगा, उस दिन देश के गरीबों, दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों के लिए कुछ नहीं बचने वाला। उन्होंने कहा कि इनका यही असली उद्देश्य है।
राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला
राहुल गांधी ने कहा कि आप जो जीएसटी रेस्टोरेंट और ढाबों पर खाते समय देते हैं, उतनी ही राशि अरबपति भी देते हैं। उन्होंने कहा कि लाखों करोड़ रुपये आपकी जेब से निकलकर सीधे अरबपतियों के अकाउंट में जाते हैं। राहुल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज अरबपतियों का माफ किया है, जो असल में आपका पैसा था। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि किस किसान या मजदूर का कर्जा माफ किया जाता है, जबकि अरबपतियों का कर्जा आपके पैसों से माफ किया जा रहा है। राहुल मंच से अडानी-अंबानी और मोदी सरकार पर हमला बोल रहे हैं।
बड़े कॉन्ट्रेक्ट्स 2-3 अरबपतियों तक सीमित: राहुल गांधी
मोदी जी जातिगत जनगणना से डरते हैं: राहुल गांधी
जीएसटी आप भरते हैं, फायदा चाइना और अडाणी-अंबानी को होता है
90 अफसर तय करते हैं देश का बजट: राहुल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari