रावण के 10 सिर के साथ राहुल गांधी-प्रियंका की तस्वीर का दहन, मचा बवाल

Raj Singh | Oct 14, 2024, 14:18 IST
Share
the sootr
the sootr

इंदौर में रावण दहन को लेकर विवाद बढ़ गया है। दहन के दौरान रावण के जिस पुतले को जलाया गया, उसके दो सिरों पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की तस्वीरें लगी थीं। इसके बाद से ही कांग्रेस भड़की हुई है।

हाल ही में देश ने दशहरा का त्यौहार मनाया। दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार माना जाता है। देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों ने रावण दहन करके इसे मनाया। हालांकि, इंदौर के देवगुराड़िया में रावण दहन को लेकर विवाद हो गया है। विवाद इतना बढ़ गया है कि नौबत FIR तक पहुंच गई है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, इंदौर के देवगुराड़िया में रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यहां तक तो सब ठीक था, लेकिन उस रावण के दस सिरों में से दो पर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की तस्वीरें लगा दी गईं। इस बात पर अब कांग्रेस काफी नाराज है। उधर, रावण दहन के दौरान बनाए गए वीडियो के वायरल होने के बाद रविवार को बड़ी संख्या में कांग्रेसी थाने पहुंच गए।
ये भी खबर पढ़िए... टीआई ने शेयर किया राहुल गांधी का मीम, निलंबन तक पहुंच गई बात, बाद में मांगी माफी

एफआईआर दर्ज कराने पहुंची कांग्रेस

इंदौर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दौलत पटेल ने आरोप लगाया कि दशहरा उत्सव समिति में भाजपा नेताओं की संलिप्तता है। उन्होंने जानबूझकर यह कृत्य किया। इंदौर ग्रामीण क्षेत्र के खुड़ैल थाने पर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देवगुराड़िया दशहरा समिति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। हालांकि, पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है।

ििुि
ििुि

ओवैसी और ममता के चेहरे भी लगाए गए

रावण के दस सिरों पर न सिर्फ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के चेहरे लगाए गए, बल्कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ( CM Mamta Banarjee ) और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ( MP Asaduddin Owaisi ) के चेहरे भी सिर पर लगाकर जला दिए गए। इसको देखते हुए कांग्रेस नेताओं ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

the sootr
the sootr

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • इंदौर न्यूज
  • राहुल गांधी
  • MP Congress
  • एमपी कांग्रेस
  • MP
  • प्रियंका गांधी
  • ममता बनर्जी
  • मध्य प्रदेश
  • असदुद्दीन औवेसी
  • मध्य प्रदेश बीजेपी
  • रावण दहन पर बखेड़ा
  • एफआईआर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग