भिंड में बोले राहुल गांधी- हम महिलाओं को लखपति बनाएंगे, BJP चाहती है देश को 20-25 अरबपति चलाएं
Sandeep Kumar | Apr 30, 2024, 13:34 IST
PIC
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के भिंड पहुंचे। जहां पर उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया। राहुल ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए, जनता से कई वादे भी किए...आइए जानते हैं क्या कहा राहुल गांधी ने...
BHOPAL. राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) मंगलवार दोपहर हेलिकॉप्टर से भिंड के एसएएफ मैदान पहुंचे। यहां से वे कार में सवार होकर करीब डेढ़ किलोमीटर दूर सभा स्थल ( एमजेएस मैदान ) पहुंचे। वे यहां एमजेएस मैदान पर चुनावी सभा को संबोधित किया । राहुल ने कहा कि ये मामूली चुनाव नहीं है। इस चुनाव में दो विचारधाराओं की टक्कर है। एक तरफ कांग्रेस और इंडी गठबंधन है, जो संविधान को बचाने की कोशिश कर रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि मैं आपका हूं वो उनके हैं..
ये खबर भी पढ़िए...MLA कमलेश्वर डोडियार को अपनी ही पार्टी के नेता ने बताया नल्ला...
राहुल ने हाथ में संविधान लेकर कहा- ये मामूली किताब नहीं है। आजादी के पास किसानों, गरीबों, मजदूरों, पिछड़ों, आदिवासियों को जो भी कुछ मिला है इस किताब के कारण मिला है। अब पीएम ने अमित शाह ने और उनके सांसदों ने मन बना लिया है कि वो चुनाव जीतेंगे तो इस किताब को फाड़कर फेंक देंगे।
ये खबर भी पढ़िए...लोकसभा चुनाव 2024: एमपी में कांग्रेस को एक और झटका, विधायक रामनिवास रावत लेंगे बीजेपी की सदस्यता
एक
राम मंदिर के उद्घाटन में सारे वहां बैठे थे। आपने वहां किसी गरीब को देखा। वहां हजारों करोड़ वाले लोग थे। वहां, बॉलीवुड वाले थे, क्रिकेट टीम थी मगर एक किसान नहीं दिखा। संसद का उद्घाटन हुआ। आदिवासी राष्ट्रपति को बुलाया ही नहीं जाता। उनसे कहा जाता है न तुम संसद के उद्घाटन में आओगे, न राम मंदिर के।
अरबपतियों के बेटे अपने पिता की कंपनियों में अप्रेंटशिप करते हैं, उनको पैसा मिलता है। ये उनको कंपनी में डालने का मौका होता है। हमारी सरकार दुनिया की पहली सरकार होगी जो हर ग्रेजुएट को ये अधिकार देने जा रही है। आप सरकार से एक साल की गारंटी की नौकरी मांग सकते हो।
राहुल ने कहा कि हमने मनरेगा लागू की तो मीडिया ने कहा, गरीबों की आदत बिगाड़ रहे हैं। मोदी जी अरबपतियों को पैसा देते हैं तो कहते हैं विकास हो रहा है। जितना उन्होंने 10 साल में उनको दिया, हम आपको देने जा रहे हैं। महालक्ष्मी योजना करोड़ों महिलाओं को लखपति बनाने की योजना। महिलाओं के लिए महालक्ष्मी योजना होगी, हम सीधे बैंक अकाउंट में पैसा डालेंगे। हर गरीब परिवार की लिस्ट बनेगी। हर परिवार से एक महिला का नाम चुना जाएगा। साल में 1 लाख रुपए दिए जाएंगे। हर महीने 8500 रुपए हर महीने 1 तारीख को सरकार आपके खाते में डालेगी।
मीडिया किसानों और महंगाई की बात क्यों नहीं करती। गरीबों की बात नहीं करती। कहीं नहीं है। मैंने इनको आपका मित्र कहा, लेकिन ये आपके मित्र नहीं हैं। 24 घंटे मोदी जी का चेहरा दिखेगा। मैं आपसे बात करूंगा, मीडिया नहीं दिखाएगा।

'बीजेपी चाहती है देश को 20-25 अरबपति चलाएं'
राहुल ने हाथ में संविधान लेकर कहा- ये मामूली किताब नहीं है। आजादी के पास किसानों, गरीबों, मजदूरों, पिछड़ों, आदिवासियों को जो भी कुछ मिला है इस किताब के कारण मिला है। अब पीएम ने अमित शाह ने और उनके सांसदों ने मन बना लिया है कि वो चुनाव जीतेंगे तो इस किताब को फाड़कर फेंक देंगे।
मैं आपका हूं, वो उनके हैं! pic.twitter.com/jjTdVmEU17
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 30, 2024
ये खबर भी पढ़िए...लोकसभा चुनाव 2024: एमपी में कांग्रेस को एक और झटका, विधायक रामनिवास रावत लेंगे बीजेपी की सदस्यता
एक किसान नहीं था राम मंदिर के उद्घाटन में
राम मंदिर के उद्घाटन में सारे वहां बैठे थे। आपने वहां किसी गरीब को देखा। वहां हजारों करोड़ वाले लोग थे। वहां, बॉलीवुड वाले थे, क्रिकेट टीम थी मगर एक किसान नहीं दिखा। संसद का उद्घाटन हुआ। आदिवासी राष्ट्रपति को बुलाया ही नहीं जाता। उनसे कहा जाता है न तुम संसद के उद्घाटन में आओगे, न राम मंदिर के।
ग्रेजुएट को हमारी सरकार अप्रेंटशिप कराएगी
अरबपतियों के बेटे अपने पिता की कंपनियों में अप्रेंटशिप करते हैं, उनको पैसा मिलता है। ये उनको कंपनी में डालने का मौका होता है। हमारी सरकार दुनिया की पहली सरकार होगी जो हर ग्रेजुएट को ये अधिकार देने जा रही है। आप सरकार से एक साल की गारंटी की नौकरी मांग सकते हो।
महिलाओं के लिए महालक्ष्मी योजना होगी
राहुल ने कहा कि हमने मनरेगा लागू की तो मीडिया ने कहा, गरीबों की आदत बिगाड़ रहे हैं। मोदी जी अरबपतियों को पैसा देते हैं तो कहते हैं विकास हो रहा है। जितना उन्होंने 10 साल में उनको दिया, हम आपको देने जा रहे हैं। महालक्ष्मी योजना करोड़ों महिलाओं को लखपति बनाने की योजना। महिलाओं के लिए महालक्ष्मी योजना होगी, हम सीधे बैंक अकाउंट में पैसा डालेंगे। हर गरीब परिवार की लिस्ट बनेगी। हर परिवार से एक महिला का नाम चुना जाएगा। साल में 1 लाख रुपए दिए जाएंगे। हर महीने 8500 रुपए हर महीने 1 तारीख को सरकार आपके खाते में डालेगी।
मीडिया मेरी बात नहीं दिखाएगा : राहुल
मीडिया किसानों और महंगाई की बात क्यों नहीं करती। गरीबों की बात नहीं करती। कहीं नहीं है। मैंने इनको आपका मित्र कहा, लेकिन ये आपके मित्र नहीं हैं। 24 घंटे मोदी जी का चेहरा दिखेगा। मैं आपसे बात करूंगा, मीडिया नहीं दिखाएगा।
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari