नीमच में राहुल गांधी ने कहा- एमपी में कांग्रेस करेंगी बीजेपी का सूपड़ा साफ, पीएम मोदी पर भी किए कई प्रहार
Chandresh Sharma | Nov 13, 2023, 24:00 IST
नीमच में राहुल गांधी ने कहा- एमपी में कांग्रेस करेंगी बीजेपी का सूपड़ा साफ, पीएम मोदी पर भी किए कई प्रहार
नीमच के जावद में आयोजित जनसभा में राहुल गांधी ने दावा किया है कि कांग्रेस इस बार सूबे से BJP का सूपड़ा साफ करने जा रही है। दावा है कि भारी बहुमत से कांग्रेस सरकार बनना तय है।
NEEMUCH. राहुल गांधी आज मध्यप्रदेश में कांग्रेस के चुनावी दौरे पर हैं। राहुल ने नीमच और हरदा में जनसभाएं लीं। नीमच के जावद में आयोजित जनसभा में राहुल गांधी ने दावा किया है कि कांग्रेस इस बार सूबे से बीजेपी का सूपड़ा साफ करने जा रही है। उनका दावा है कि भारी बहुमत से कांग्रेस सरकार बनना तय है।
पीएम पर भी साधा निशाना
राहुल गांधी ने यहां कहा कि प्रधानमंत्री नीमच आकर कहते हैं कि हमने मध्यप्रदेश में 500 फैक्ट्रियां खुलवा दीं, उन्होंने सवाल किया कि ये फैक्ट्रियां किसी को नजर आईं क्या? उन्होंने कहा कि पहले 15 लाख का जुमला कसा था, अब जो मन में आ रहा है कह देते हैं। कोई शर्म ही नहीं है।
जातीय जनगणना पर साध लेते हैं चुप्पी
राहुल गांधी ने कहा कि जातीय जनगणना की बात कहो तो पीएम मोदी चुप्पी साध लेते हैं। हर जगह कहते हैं कि मैं ओबीसी हूं। पर जबसे हमने जातीय जनगणना की बात कही है, तब से कहा जा रहा है कि हिंदुस्तान में कोई जात नहीं है, सिर्फ गरीब हैं। मतलब क्या देश में सिर्फ एक ही ओबीसी है- नरेंद्र मोदी
पैसे से चुराई थी हमारी सरकार
राहुल गांधी ने अपनी जनसभा में कहा कि बीजेपी ने पैसा देकर आपसे आपकी सरकार चुराई थी। हमने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया लेकिन तभी बीजेपी ने आपसे आपकी सरकार चुरा ली। विधायकों को पैसे से खरीदकर भ्रष्ट सरकार वापस ले आए। हालात यह हैं कि मध्यप्रदेश पूरे देश की भ्रष्टाचार राजधानी बन गया है।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari