राहुल गांधी को हिंदुवादी संगठनों की चेतावनी- इंदौर आए तो बताएंगे हिंसक कैसे होते हैं ? पुतला दफनाया

Sanjay Gupta | Jul 03, 2024, 14:50 IST
Share
Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता, लुनियापुर कब्रिस्तान में राहुल गांधी के पुतले को दफन करने के लिए निकले। इस दौरान जमकर उनके खिलाफ नारे लगाए गए।

लोकसभा में नेता विपक्ष और सांसद राहुल गांधी के हिंदू के हिंसक संबंधी बयान को लेकर विवाद शुरू हो गया है। बीजेपी और संघ ने इस पर खासी तीखी प्रतिक्रिया दी। अब हिंदूवादी संगठनों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

इंदौर में तो हिंदूवादी संगठन ने साफ चेतावनी दी कि हिंदू हिंसक नहीं है, लेकिन यदि इंदौर में राहुल गांधी आते हैं तो हम बताएंगे कि हिंसक कैसे होते हैं।

कब्रिस्तान में दफन करने निकले राहुल के पुतले को

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता बुधवार को लुनियापुर कब्रिस्तान में राहुल गांधी के पुतले को दफन करने के लिए निकले। इस दौरान जमकर उनके खिलाफ नारे लगाए गए। मौके पर भारी पुलिस बल था, जिसके कारण उन्हें जाने से रोक दिया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गड्‌ढा कर पुतले को इसमें दफन किया।

इसके पहले निकाली शव यात्रा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा हिन्दुओं पर दिए गए बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए हिंदू जागरण मंच रामेश्वरम मंडल द्वारा राहुल गांधी के पुतले की शव यात्रा निकाली गई।

यह जूनी इंदौर मुक्तिधाम से होकर कब्रिस्तान की ओर आगे बढ़ी, जहां पहले से मौजूद तीन थानों के पुलिस बल ने हिंदूवादी नेताओं को बेरिकेट लगाकर रोक दिया। हिंदू जागरण मंच के सुमित हार्डिया का कहना है कि राहुल गांधी अपने आप को हिंदू नहीं मानते हैं। लिहाजा विरोध स्वरूप उनके पुतले को दफन करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस द्वारा रोकने पर पुतला गड्‌ढा कर दफन कर दिया गया।

sanjay gupta
sanjay gupta

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • राहुल गांधी
  • राहुल गांधी बयान विवाद
  • राहुल गांधी हिंसक संबंधी बयान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा