राहुल गांधी के छात्रों की गूंज के लिए नेहरू स्टेडियम देने से इंदौर नगर निगम ने किया मना
Sanjay Gupta | Sept 08, 2026, 17:50 IST
rahul-gandhi-student-meet-nehrustadium-denied
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज आयोजन के लिए नगर निगम ने औपचारिक तौर से कांग्रेस को मना कर दिया है। इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है। अब कांग्रेस को आईडीए से ही उम्मीदें हैं।
Indore. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 19 सितंबर को इंदौर में छात्रों की गूंज आयोजन है। इसके लिए कांग्रेस ने दूसरी बार पत्र लिखकर नेहरू स्टेडियम की मांग की थी। इस पर अब इंदौर नगर निगम ने औपचारिक तौर पर जवाब दे दिया है।
शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे ने पहले 7 से 12 सितंबर तक राहुल गांधी के आयोजन के लिए स्टेडियम मांगा था। इसके बाद जब राहुल का कार्यक्रम संशोधित होकर 19 सितंबर हुआ तो फिर 6 सितंबर को पत्र लिखकर नए सिरे से 14 से 19 सितंब तक स्टेडियम देने की मांग की।
इंदौर नगर निगम ने चिंटू चौकसे के आवेदन का जवाब देते हुए हाईकोर्ट में लगी रिट अपील जिसमें अगस्त 20-10 में फैसला हुआ उसका और फिर साल 2010 की रिव्यू पिटीशन पर हुए आदेश का हवाला दिया है। साथ ही निगम ने एमआईसी प्रस्ताव संकल्प का भी जानकारी पत्र में दी है। साथ ही लिखा है कि स्टेडियम इन याचिकाओं के आदेश के तहत तय उपयोग के लिए चिन्हित है।
कांग्रेस ने इसके साथ ही अब इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) को भी पत्र लिखा है। इसमें आईडीए से रीजनल पार्क के सामने की खाली पड़ी जमीन 14 से 19 सितंबर तक देने की मांग की है। इस पर आईडीए का कहना है कि पहले पुलिस से एनओसी लेंगे क्योंकि मामला बड़ी संख्या को देखते हुए कानून व्यवस्था का है। इसके बाद जगह देने पर विचार किया जाएगा।
यह खबरें भी पढ़ें...
राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर बड़ा पेंच, 32 जोन की तैयारी, स्थल पर अब भी सवाल
राहुल गांधी के आयोजन के लिए कांग्रेस ने IDA को लिखा पत्र, पहले लगेगी पुलिस एनओसी
इंदौर ट्रैफिक पर हाईकोर्ट बोला- नजर नहीं आ रहा काम, हूटर वाली गाड़ियां हमने कोर्ट के सामने ही देखीं
इंदौर में पेड़ गिरने से डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी की मां का निधन, तीन घायल
कांग्रेस ने दो बार की मांग
निगम ने यह बताया कारण
कांग्रेस को अब आईडीए से उम्मीद
यह खबरें भी पढ़ें...
राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर बड़ा पेंच, 32 जोन की तैयारी, स्थल पर अब भी सवाल
राहुल गांधी के आयोजन के लिए कांग्रेस ने IDA को लिखा पत्र, पहले लगेगी पुलिस एनओसी
इंदौर ट्रैफिक पर हाईकोर्ट बोला- नजर नहीं आ रहा काम, हूटर वाली गाड़ियां हमने कोर्ट के सामने ही देखीं
इंदौर में पेड़ गिरने से डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी की मां का निधन, तीन घायल
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
By Ashish Bhardwaj
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
By Raghvendra Singh Rathore
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
By Sanjay Gupta
सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
By Sandeep Kumar
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
By VINAY VERMA
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
By VINAY VERMA
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
By Jageshwar prasad