राहुल गांधी बनाम कार्तिकेय चौहान मानहानि केस: हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई 14 मई तक टली

Neel Tiwari | May 12, 2026, 16:27 IST
Share
rahul-gandhi-vs-kartikey-chauhan-defamation-case-high-court-hearing
Photograph: (the sootr)

राहुल गांधी और कार्तिकेय चौहान के बीच मानहानि केस की सुनवाई 14 मई तक टल गई है। राहुल गांधी ने शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान के खिलाफ बयान दिया था।

News in short

  • राहुल गांधी की याचिका पर हाईकोर्ट में 12 मई को सुनवाई होनी थी।
  • अब मामला 14 मई को दोपहर 2:30 बजे सुना जाएगा।
  • कार्तिकेय सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर मानहानि का केस दायर किया है।
  • मामला 2018 की झाबुआ चुनावी सभा में दिए बयान से जुड़ा है।
  • भोपाल एमपी-एमएलए कोर्ट पहले ही राहुल गांधी को समन जारी कर चुकी है।

Intro

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा दायर याचिका पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में होने वाली अंतिम सुनवाई फिलहाल टल गई है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान से जुड़े मानहानि मामले में अब 14 मई को दोपहर 2:30 बजे सुनवाई होगी।

News in Detail

समन को चुनौती देने हाईकोर्ट पहुंचे राहुल गांधी

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय के खिलाफ पनामा पेपर लीक से जुड़े बयान देने के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश के खिलाफ राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में समन आदेश और आपराधिक कार्यवाही को चुनौती दी गई है। इस मामले की सुनवाई जबलपुर हाईकोर्ट में जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल की सिंगल बैंच में चल रही है। यह मामला अंतिम सुनवाई के चरण में है। अब यह सुनवाई फिर 14 मई के लिए टल गई है।

शिवराज पर बयान वापस लिया, लेकिन कार्तिकेय कोर्ट पहुंचे

राजनीतिक मंच से दिए गए बयान के बाद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ दिए गए अपने बयान को गलती बताते हुए स्पष्टिकरण दिया था। हालांकि कार्तिकेय सिंह चौहान ने इस मामले को गंभीर मानते हुए अदालत का रुख किया। कार्तिकेय ने दावा किया कि बयान से उनकी व्यक्तिगत एवं पारिवारिक छवि को नुकसान पहुंचा है।

एमपी-एमएलए कोर्ट ने जारी किया था समन

कार्तिकेय सिंह चौहान की ओर से भोपाल स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में आवेदन प्रस्तुत किया गया था। शिकायत में कहा गया कि राहुल गांधी ने सार्वजनिक मंच से गलत और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाले आरोप लगाए। मामले की सुनवाई के बाद दिसंबर 2024 में अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज करते हुए राहुल गांधी को समन जारी किया था।

2018 के चुनावी बयान से शुरू हुआ विवाद

यह पूरा मामला वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान झाबुआ में आयोजित एक चुनावी सभा से जुड़ा हुआ है। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पनामा पेपर लीक मामले का उल्लेख करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान का नाम लिया था। इसी बयान को आधार बनाकर बाद में आपराधिक मानहानि की कार्यवाही शुरू की गई।

12 मई की सुनवाई टली, अब 14 मई को होगी बहस

इस मामले में आज 12 मई को अंतिम सुनवाई निर्धारित थी, लेकिन अब यह सुनवाई आगे बढ़ाकर 14 मई दोपहर 2:30 बजे तय कर दी गई है। राजनीतिक और कानूनी नज़र से संवेदनशील माने जा रहे इस मामले पर अब सभी की नजरें अगली सुनवाई पर टिकी हुई हैं, जहां हाईकोर्ट महत्वपूर्ण आदेश दे सकता है।

यह खबरें भी पढ़ें...

राहुल गांधी का बड़ा दावा: हर छठा BJP सांसद वोट चोरी से जीता

पनामा पेपर्स में मामा के बेटे का नाम..! कार्तिकेय ने बताई सच्चाई, ‘द सूत्र’ के पास एक्सक्लूसिव दस्तावेज

राहुल गांधी vs कार्तिकेय चौहान केस में नया मोड़: हाईकोर्ट ने मांगी पूरी रिकॉर्ड फाइल

राहुल गांधी बनाम कार्तिकेय चौहान: भोपाल कोर्ट के समन के खिलाफ राहुल ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

Tags:
  • शिवराज सिंह चौहान
  • कार्तिकेय सिंह चौहान
  • मध्यप्रदेश हाईकोर्ट
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • मानहानि
  • नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच