स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, रशियन गर्ल्स समेत 10 गिरफ्तार, संचालक फरार

Raj Singh | Feb 23, 2025, 08:25 IST
Share
raid mp
raid mp

सीधी जिले में शनिवार रात पुलिस ने 'दा थाई' स्पा सेंटर पर छापेमारी की, जहां 5 युवतियां और 5 युवक आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए। इनमें 2 रशियन महिलाएं भी शामिल हैं।

मध्य प्रदेश के सीधी जिले से बड़ी खबर सामने आई है। शनिवार रात ( 22 फरवरी ) करीब 8:30 बजे, सीधी जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र में स्थित 'दा थाई' स्पा सेंटर पर पुलिस ने अचानक छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने 5 युवतियों और 5 युवकों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 2 रशियन (Russian) युवतियां भी शामिल हैं। पुलिस ने इस छापेमारी के बाद स्पा सेंटर को सील कर दिया और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को मिल रही थीं अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें

पुलिस अधीक्षक ( एसपी ) डॉ. रवींद्र वर्मा ने बताया कि लंबे समय से इस स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियों के संबंध में शिकायतें आ रही थीं। इसके बाद, डीएसपी गायत्री तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस स्पा सेंटर पर छापा मारा।
ये भी खबर पढें... लूट के आरोपी को स्पेशल सुविधा दिलाने अस्पताल से स्पा सेंटर ले गई MP पुलिस, हुआ फरार

गिरफ्तार आरोपियों में 2 विदेशी

छापेमारी में पकड़ी गई 5 युवतियों में से 2 रशियन (Russian) महिलाएं हैं, जबकि 3 अन्य महिलाएं भारत के अलग-अलग राज्यों से हैं। इसके अलावा, पकड़े गए युवक भी अलग-अलग जिलों और राज्यों से ताल्लुक रखते हैं। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी अनैतिक गतिविधियों में लिप्त थे।

स्पा सेंटर सील

पुलिस ने स्पा सेंटर को सील कर दिया है। साथ ही, संचालक की तलाश भी शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जारी है। पुलिस अब अन्य पहलुओं पर भी ध्यान दे रही है।

ये भी खबर पढें... स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, 68 युवक-युवतियां पकड़ाए

कड़ी कार्रवाई का संदेश

पुलिस की इस कार्रवाई से यह साफ संदेश जाता है कि अवैध और अनैतिक गतिविधियों को लेकर कोई समझौता नहीं होगा। ऐसे कार्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • MP
  • स्पा सेंटर में पुलिस की रेड
  • सीधी
  • एमपी सीधी न्यूज
  • सीधी पुलिस
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • स्पा सेंटर
  • सीधी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज