चक्रधर समारोह गणेश चतुर्थी से शुरू होगा, स्थानीय कलाकारों से सजेगी महफिल, ऐसा रहेगी तीन दिन का पूरा कार्यक्रम
The Sootr CG | Sept 18, 2023, 24:00 IST
चक्रधर समारोह गणेश चतुर्थी से शुरू होगा, स्थानीय कलाकारों से सजेगी महफिल, ऐसा रहेगी तीन दिन का पूरा कार्यक्रम
रायगढ़ में गणेश चतुर्थी यानी 19 सितंबर से 38वां चक्रधर समारोह शुरू होने जा रहा है। इस तीन दिवसीय समारोह में जिला और आसपास के शास्त्रीय गायन, वादन, नृत्य, नाटक समेत अन्य विधाओं के कलाकार प्रदर्शन करेंगे।
RAIGARH. रायगढ़ में गणेश चतुर्थी यानी 19 सितंबर से 38वां चक्रधर समारोह शुरू होने जा रहा है। इस तीन दिवसीय समारोह में जिला और आसपास के शास्त्रीय गायन, वादन, नृत्य, नाटक समेत अन्य विधाओं के कलाकार प्रदर्शन करेंगे। 19 से 21 सितंबर तक चलने वाला यह कार्यक्रम इस बार नगर निगम के पंजरीप्लांट ऑडिटोरियम में होगा। इस समारोह में पहली बार जिले और प्रदेश की बहुसंख्य सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जा रहा है, जहां गायन-वादन और नृत्य के कलाकारों को खास मौका मिलेगा। इस साल रायगढ़ जिले के स्कूली छात्र-छात्राओं की सामूहिक नृत्य प्रस्तुति भी होगी। इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों को भी मंच दिया गया है। बता दें कोरोना के कारण 2020-21 में, फिर प्रशासनिक व्यस्तता के कारण पिछले साल आयोजन नहीं हो सका था। हालांकि राजपरिवार की पहल पर वर्चुअल समारोह हुआ था।
1985 में हुई थी इसकी शुरुआत
गौरतलब है कि चक्रधर समारोह की शुरुआत 1985 में गणेश चतुर्थी के दिन हुई थी। पहले राजा चक्रधर सिंह और फिर राजा ललित सिंह गणेश मेला के रूप में कार्यक्रम कराते रहे। मध्य प्रदेश के दिनों में सरकार दो दिन के कार्यक्रम कराती थी, बाकी 8 दिन स्थानीय स्तर के कार्यक्रम होती थी। 2000 में छत्तीसगढ़ की स्थापना के बाद जिला प्रशासन ने 10 दिनों का कार्यक्रम करने का निर्णय लिया। राज परिवार द्वारा आयोजन बंद किए जाने के बाद शहर के कलाप्रेमी और साहित्यकारों ने कार्यक्रम शुरू किया। 1985 में बनाई गई कमेटी में अध्यक्ष मुकुटधर पांडेय और सचिव जगदीश मेहर बनाए गए थे। 1985 में पहला समारोह गणेश चतुर्थी के दिन राजा महल में चक्रधर सिंह की स्मृति में शुरू किया गया था। पहला कार्यक्रम खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के कथक नृत्याचार प्रो. कल्याण दास महंत ने कथक पेश किया था।
ऐसा रहेगा तीन दिन का कार्यक्रम
19 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम
• वेदमणि सिंह ठाकुर और ग्रुप रायगढ़ द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति।
• चक्रधर कला और संगीत विद्यालय, रायगढ़ द्वारा राज्यगीत पेश किया जाएगा।
• पं.परितोष पोहनकर द्वारा शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति होगी।
• सोमा दास और ग्रुप के कलाकार कथक नृत्य पेश करेंगे।
• डॉक्टर विनोद मिश्र शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति देंगे।
• गीतिका ठेठवार द्वारा बांसुरी वादन किया जाएगा।
• दीपक आचार्य और ग्रुप रायगढ़ छत्तीसगढ़ी लोक संगीत रंग की प्रस्तुति देंगे।
20 सितंबर को ये कार्यक्रम होंगे
• ओपी जिंदल स्कूल तराईमाल द्वारा देशभक्ति गीत पेश किया जाएगा।
• न्यू होराइजन स्कूल रायगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ी नृत्य की प्रस्तुति होगी।
• संस्कार पब्लिक स्कूल रायगढ़ द्वारा ईश्वर भक्ति पर सेमी क्लासिकल डांस होगा।
• विद्या विकास कांसेप्ट स्कूल रायगढ़ द्वारा कृष्ण लीला नृत्य पर स्टूडेंट प्रस्तुति देंगे।
• सेंट जेंवियर्स स्कूल रायगढ़ द्वारा राजस्थानी और हरियाणवी डांस पेश किया जाएगा।
• जीजी बोर्डिग स्कूल धनुवारडेरा द्वारा गुजराती नृत्य पेश किया जाएगा।
• आनंदिता तिवारी द्वारा कथक नृत्य पेश किया जाएगा।
• मनोज जायसवाल द्वारा सितार वादन की प्रस्तुति होगी।
• गरीब दास महंत रायगढ़ द्वारा तबला वादन पेश किया जाएगा।
• नेहा बनर्जी कथक नृत्य की प्रस्तुति देंगी।
21 सितंबर को होगा ये प्रमुख कार्यक्रम
• धरित्री सिंह चौहान पुसौर द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुतिशार्वी सिंह परिहार कथक नृत्य पेश करेंगी।
• गीतिका वैष्णव महिषासुर मर्दिनी लोकगायन की प्रस्तुति देंगीललित यादव द्वारा सुगम संगीत भजन की प्रस्तुति होगी।
• दीपिका सरकार और ग्रुप द्वारा भरत नाट्यम की प्रस्तुति होगी।
• तब्बू परबीन (रायगढ़ घराना)द्वारा कथक नृत्य पेश किया जाएगा।
• अनिल तांडी और ग्रुप भिलाई द्वारा भरत नाट्यम प्रस्तुत किया जाएगा।
• आशना दिल्लीवार द्वारा कथक नृत्य पेश किया जाएगा।
• इबरार अहमद और संजय चौहान रायगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ी भजन गायन।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari