Railway News : रेलवे ने अब इस ट्रेन को 13 दिन के लिए किया कैंसिल, कई गाड़ियों के रूट डायवर्ट

Vikram Jain | Aug 18, 2024, 13:23 IST
Share
Railways canceled Patalkot Express for 13 days
Railways canceled Patalkot Express for 13 days

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे ने पलवल स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग के काम के चलते भोपाल- इटारसी होकर चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को 13 दिन के लिए कैंसिल किया है। साथ ही छिंदवाड़ा से होकर चलने वाली गाड़ियां भी कैंसिल की गई है।

BHOPAL. ट्रेनों के लगातार कैंसिल होने से परेशान चल रहे यात्रियों की परेशानियां कम नहीं हो रही हैं। यात्रियों को एक बार फिर रेल सुविधाओं को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे ने झांसी- भोपाल- इटारसी- बैतूल से होकर चलने वाली पातालकोट एक्सप्रेस को सितंबर में 13 दिन के लिए कैंसिल करने का फैसला लिया है। साथ ही छिंदवाड़ा से होकर चलने वाली गाड़ियां भी रद्द की गई हैं। रेलवे ने कई गाड़ियों के रूट में बदलाव किया है। रेलवे प्रशासन ने ये फैसला रेल सुधार कार्य और नान इंटरलॉक कार्य के चलते लिया है।

पलवल स्टेशन के पास चलेगी काम

दरअसल, उत्तर रेलवे के पलवल स्टेशन और न्यू परिथला यार्ड के बीच पर रेल सुधार कार्य और नान इंटरलॉक कार्य किया जाना है। जिसके चलते रेल प्रशासन ने पातालकोट एक्सप्रेस को कैंसिल किया है। साथ ही कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट और कुछ गाड़ियों को रिशेडयूल किया है।

पातालकोट एक्सप्रेस कैंसिल

1. गाड़ी संख्या 14624 फिरोजपुर-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस 4 सितंबर 2024 से 17 सितंबर 2024 तक कैंसिल रहेगी।

2. गाड़ी संख्या 14623 सिवनी- फिरोजपुर पातालकोट एक्सप्रेस 5 सितंबर से 18 सितंबर 2024 तक कैंसिल रहेगी।

कई गाड़ियों के रूट डायवर्ट

  1. गाड़ी संख्या 18237 बिलासपुर-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अपने मार्ग आगरा, मथुरा के बजाय 5 सितंबर से 16 सितंबर 2024 तक आगरा ,खुजरा, मेरठ सिटी ,मिथौली होकर चलेगी।
  2. गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर- बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अपने मार्ग मथुरा ,आगरा के बजाय 5 सितंबर से 16 सितंबर 2024 तक मिठावली, मेरठ सिटी, खुजरा, आगरा कैंट से होकर चलेगी।
  3. गाड़ी संख्या 12647 कोयंबटूर- हजरत निजामुद्दीन कांगो एक्सप्रेस 8 सितंबर और 15 सितंबर को अपने मुख्य मार्ग आगरा, मथुरा से नहीं चलेगी, यह ट्रेन आगरा, खुजरा ,मेरठ सिटी, मिठावली होकर जाएगी।
  4. गाड़ी संख्या 16031 चेन्नई- जम्मू तवी अंडमान एक्सप्रेस अपने प्रॉपर रूट से नहीं चलेगी। यह गाड़ी 5, 8, 11, 12 और 15 सितंबर 2024 को मथुरा, अलवर होकर अपने गंतव्य स्टेशन को जाएगी ।
  5. गाड़ी संख्या 16032 जम्मू तवी- चेन्नई अपने मुख्य मार्ग मथुरा, आगरा से नहीं चल कर 30, 31 अगस्त और 3, 6, 7 , 10 ,13, 14 सितंबर को अलवर -मथुरा अपने गंतव्य स्टेशन को जाएगी ।

छिंदवाड़ा से होकर चलने वाली ट्रेनें कैंसिल

इधर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने छिंदवाड़ा होकर चलने वाली रीवा-इतवारी, इतवारी-रीवा, नागपुर- शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस निरस्त किया है। नागपुर मंडल के कलमना रेलवे स्टेशन पर तीसरी लाइन कार्य के चलते रेलवे प्रशासन ने ट्रेन को कैंसिल किया है।

  • गाड़ी संख्या 11756 रीवा-इतवारी एक्सप्रेस 18 अगस्त तक कैंसिल रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 11755 इतवारी-रीवा एक्सप्रेस 17 और 19 अगस्त को कैंसिल रहेगी है।
  • गाड़ी संख्या 11202 नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस 20 अगस्त तक कैंसिल की गई है।
  • गाड़ी संख्या 11201 शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस 19 अगस्त तक कैंसिल रहेगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • railway news
  • भोपाल रेलवे न्यूज
  • 14624 पातालकोट एक्सप्रेस
  • पातालकोट एक्सप्रेस कैंसिल
  • पातालकोट एक्सप्रेस 13 दिन के लिए रद्द
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा