आधे MP में बारिश-ओले का अलर्ट, नर्मदापुरम समेत 12 जिलों में ज्यादा असर
BP shrivastava | Feb 26, 2024, 09:06 IST
मध्यप्रदेश के आधे जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। तीन दिन तक इसकी संभावना है।
आधे मध्य प्रदेश (MP) में सोमवार से अगले 3 दिन तक बारिश-ओले का स्ट्रॉन्ग सिस्टम बना रहेगा। सोमवार को नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा और सिवनी में ऑरेंज अलर्ट, जबकि जबलपुर, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नरसिंहपुर समेत 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
BHOPAL. आधे मध्य प्रदेश (MP) में सोमवार से अगले 3 दिन तक बारिश-ओले का स्ट्रॉन्ग सिस्टम बना रहेगा। सोमवार को नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा और सिवनी में ऑरेंज अलर्ट, जबकि जबलपुर, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नरसिंहपुर समेत 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 30 से 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं भी चल सकती हैं। 3 दिन तक मध्य प्रदेश (MP) के ज्यादातर हिस्सों में बारिश और ओले गिरने की संभावना है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) भोपाल ने मंगलवार, 27 फरवरी को प्रदेश के 60 प्रतिशत हिस्से यानी 31 जिलों में सिस्टम की एक्टिविटी ज्यादा होने का अनुमान जताया है। इससे पहले रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदला रहा।
मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक चक्रवाती घेरे की वजह से पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के ग्वालियर-चंबल में हल्की बूंदाबांदी हुई है। वहीं, बिहार के आसपास और छत्तीसगढ़ से तेलंगाना तक भी ट्रफ लाइन गुजर रही है। प्रति चक्रवात की वजह से आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट के आसपास हवाएं भी चल रही हैं, जिससे मध्यप्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में नमी आ रही है। इस कारण अगले 3 दिन के लिए प्रदेश में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। तीन दिन में ओले, तेज हवा और बारिश का दौर जारी रहेगा।
26 फरवरी: प्रदेश के जबलपुर, इंदौर, नर्मदापुरम संभाग में ज्यादा असर रहेगा। नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा और सिवनी में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं, इसलिए ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नरसिंहपुर, दमोह, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में यलो अलर्ट है। कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश तो कहीं ओले भी गिर सकते हैं।
27 फरवरी: प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सिस्टम की एक्टिविटी रहेगी। इसके चलते नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, जबलपुर और दमोह में बारिश-ओलों का ऑरेंज अलर्ट है। भोपाल, शाजापुर, सीहोर, देवास, खंडवा, हरदा, बुरहानपुर, रायसेन, विदिशा, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, कटनी, सतना, रीवा, मऊगंज, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, मंडला, सिवनी, बालाघाट आदि जिलों में यलो अलर्ट है। गरज-चमक के साथ बारिश, ओले और तेज हवाएं भी चलेंगी।
28 फरवरी: इस दिन सिस्टम की एक्टिविटी कमजोर हो जाएगी। छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, जबलपुर, मंडला और डिंडोरी में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, इस सिस्टम की वजह से उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में असर नहीं रहेगा। इंदौर संभाग के दक्षिण हिस्से वाले जिलों में बारिश, ओले और तेज हवाओं का अलर्ट जरूर है।
सिस्टम की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी से पहले प्रदेश के कई शहरों में कहीं गर्मी तो कहीं ठंडक रही। रविवार को पचमढ़ी में दिन सबसे ठंडा रहा। यहां दिन का तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, खरगोन सबसे गर्म रहा। यहां पारा 32.6 डिग्री रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 27.6 डिग्री, इंदौर में 27.9 डिग्री, ग्वालियर में 26.4 डिग्री, जबलपुर में 27.8 डिग्री और उज्जैन में पारा 28.7 डिग्री दर्ज किया गया।
गुना, शिवपुरी, रीवा, नौगांव और सतना में पारा 27 डिग्री से कम रहा। दमोह, बैतूल, नरसिंहपुर, रतलाम, नर्मदापुरम, मंडला और खरगोन में पारा 30 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।
27 फरवरी को 31 जिलों में बदला रहेगा मौसम
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) भोपाल ने मंगलवार, 27 फरवरी को प्रदेश के 60 प्रतिशत हिस्से यानी 31 जिलों में सिस्टम की एक्टिविटी ज्यादा होने का अनुमान जताया है। इससे पहले रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदला रहा।
तीन दिन ओले, तेज हवा और बारिश की संभावना
मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक चक्रवाती घेरे की वजह से पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के ग्वालियर-चंबल में हल्की बूंदाबांदी हुई है। वहीं, बिहार के आसपास और छत्तीसगढ़ से तेलंगाना तक भी ट्रफ लाइन गुजर रही है। प्रति चक्रवात की वजह से आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट के आसपास हवाएं भी चल रही हैं, जिससे मध्यप्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में नमी आ रही है। इस कारण अगले 3 दिन के लिए प्रदेश में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। तीन दिन में ओले, तेज हवा और बारिश का दौर जारी रहेगा।
जानें 3 दिन कैसा रहेगा मौसम
26 फरवरी: प्रदेश के जबलपुर, इंदौर, नर्मदापुरम संभाग में ज्यादा असर रहेगा। नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा और सिवनी में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं, इसलिए ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नरसिंहपुर, दमोह, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में यलो अलर्ट है। कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश तो कहीं ओले भी गिर सकते हैं।
27 फरवरी: प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सिस्टम की एक्टिविटी रहेगी। इसके चलते नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, जबलपुर और दमोह में बारिश-ओलों का ऑरेंज अलर्ट है। भोपाल, शाजापुर, सीहोर, देवास, खंडवा, हरदा, बुरहानपुर, रायसेन, विदिशा, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, कटनी, सतना, रीवा, मऊगंज, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, मंडला, सिवनी, बालाघाट आदि जिलों में यलो अलर्ट है। गरज-चमक के साथ बारिश, ओले और तेज हवाएं भी चलेंगी।
28 फरवरी: इस दिन सिस्टम की एक्टिविटी कमजोर हो जाएगी। छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, जबलपुर, मंडला और डिंडोरी में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
उज्जैन, ग्वालियर-चंबल संभाग में असर नहीं
मौसम विभाग के अनुसार, इस सिस्टम की वजह से उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में असर नहीं रहेगा। इंदौर संभाग के दक्षिण हिस्से वाले जिलों में बारिश, ओले और तेज हवाओं का अलर्ट जरूर है।
पचमढ़ी सबसे ठंडा, खरगोन सबसे गर्म
सिस्टम की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी से पहले प्रदेश के कई शहरों में कहीं गर्मी तो कहीं ठंडक रही। रविवार को पचमढ़ी में दिन सबसे ठंडा रहा। यहां दिन का तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, खरगोन सबसे गर्म रहा। यहां पारा 32.6 डिग्री रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 27.6 डिग्री, इंदौर में 27.9 डिग्री, ग्वालियर में 26.4 डिग्री, जबलपुर में 27.8 डिग्री और उज्जैन में पारा 28.7 डिग्री दर्ज किया गया।
गुना, शिवपुरी, रीवा, नौगांव और सतना में पारा 27 डिग्री से कम रहा। दमोह, बैतूल, नरसिंहपुर, रतलाम, नर्मदापुरम, मंडला और खरगोन में पारा 30 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari