शराब फैक्ट्री बालश्रम मामले में रायसेन कलेक्टर की बड़ी लापरवाही, CM मोहन यादव का एक्शन, तीन सस्पेंड

Sandeep Kumar | Jun 16, 2024, 10:01 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-16T090643.506.jpg
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-16T090643.506.jpg

रायसेन की शराब फैक्ट्री सोम डिस्टलरी में बालश्रम का मामला तूल पकड़ने लगा है। इस मामले में कलेक्टर रायसेन अरविंद दुबे की बड़ी लापरवाही है सामने आ रही है। उन्होंने पूरे मामले को कैज़ुअली डील किया। बाल संरक्षण आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के x पर की गई पोस्ट से अफसरों की कलई खुल गई है...

रायसेन जिले के सेहतगंज में स्थित सोम डिस्टलरी ( Som Distillery ) में बच्चों से शराब भराई का काम कराए जाने पर सीएम डॉ. मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गंभीर लापरवाही और जांच में लापरवाही के आधार पर प्राथमिक रूप से प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी कन्हैया लाल अतुलकर, आबकारी उप निरीक्षक प्रीति उइके, शेफाली शर्मा और मुकेश श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया है। आपको बताते चलें कि आबकारी विभाग ( Excise Department ) के बाद श्रम विभाग ने भी बड़ी कार्रवाई की है।

इस मामले में कलेक्टर रायसेन अरविंद दुबे की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। उन्होंने पूरे मामले को कैज़ुअली डील किया। बाल संरक्षण आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो के x पर की गई पोस्ट से अफसरों की कलई तो खुली है।

यह बेहद गंभीर मामला : सीएम

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि यह मामला बेहद गंभीर है। श्रम, आबकारी और पुलिस विभाग के अधिकारियों से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रियंक कानूनगो ने लगाए गंभीर आरोप

बाल आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि शराब फैक्ट्री से रेस्क्यू किए गए बच्चों को प्रशासन और शराब कंपनी के मालिक ने मिलकर गायब करा दिया है। बयान में कानूनगो ने बताया कि बच्चों को दोपहर साढ़े तीन बजे रेस्क्यू किया गया और फैक्ट्री मालिक पर कार्रवाई के लिए पुलिस को आवेदन दिया गया, लेकिन साढ़े सात बजे तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr

Tags:
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • आबकारी विभाग
  • श्रम विभाग
  • Som Distillery
  • बाल आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो
  • रायसेन के शराब फैक्ट्री में बालश्रम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा