रायसेन में मूंग खरीदी में घोटाला! फर्जी पंजीयन कर सरकार को लगाई 13 लाख की चपत, 3 पर FIR
Aman Vaishnav | Updated:
रायसेन में मूंग खरीदी में घोटाला
रायसेन की तीन सहकारी समितियों में किसानों के नाम पर फर्जी पंजीयन कर सस्ती मूंग समर्थन मूल्य पर बेचने का घोटाला सामने आया है। आरोपियों ने बाजार और मंडी से 3 हजार रुपए प्रति क्विंटल से भी कम में सस्ती मूंग खरीदकर सरकार को महंगे समर्थन मूल्य पर बेच दी।
समझें क्या है पूरा मामला...
- रायसेन जिले की सहकारी समितियों में मूंग उपार्जन के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है।
- किसानों के नाम पर फर्जी पंजीयन कर बाजार से सस्ती मूंग खरीदी गई।
- यही मूंग सरकार को समर्थन मूल्य पर महंगे दाम में बेच दी गई।
- तीन समिति कर्मचारियों पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ भोपाल में FIR दर्ज हुई है।
- जांच में करीब 13.35 लाख रुपए के अनुचित लाभ का खुलासा हुआ है।
सभी जिला सहकारी बैंक रायसेन की बाड़ी शाखा के अंतर्गत आती हैं। तहसील बाड़ी के एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर यह मामला जांच में आया। जांच वर्ष 2024-25 और 2025-26 के मूंग उपार्जन सीजन से जुड़ी है।
कैसे हुआ फर्जीवाड़ा
आरोपियों ने ऐसे ही किसानों की जमीन अपने या अपने परिचितों के नाम पर दर्ज कर ली। पंजीयन पर्ची में जहां जमीन मालिक या कौलीदार का नाम आना चाहिए था, वहां खुद को सिकमीदार दर्ज कर लिया। किसानों ने ऐसा कोई कौलीनामा कभी दिया ही नहीं था।
इसके बाद आरोपियों ने बाजार, व्यापारियों और बरेली मंडी से घटिया किस्म की मूंग खरीदी। यह मूंग तीन हजार रुपए प्रति क्विंटल से भी कम दाम में खरीदी गई थी। उन दोनों वर्षों में मंडी में मूंग 1,500 से तीन हजार 300 रुपए प्रति क्विंटल तक बिकी थी।
यही मूंग समर्थन मूल्य पर सरकार को बेच दी गई। वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य 8 हजार 558 रुपए और 2025-26 में आठ हजार 682 रुपए प्रति क्विंटल था।
किसानों को कुछ पता नहीं
एक और किसान की पत्नी और बहू के नाम दर्ज करीब ढाई एकड़ जमीन के कई अलग-अलग पंजीयन अलग-अलग लोगों के नाम पर करा दिए गए। एक अन्य किसान की पत्नी के नाम की खसरा नंबर 107 की करीब पौने दो एकड़ जमीन का भी इसी तरह फर्जी पंजीयन हुआ।
इन पंजीयनों में दर्ज बैंक खाते भी किसानों के नहीं थे। किसानों ने अपने बयान में साफ कहा कि उन्होंने न कोई सहमति दी, न कौलीनामा, और न ही उन्हें एक पैसा मिला।
किन-किन ने कितना कमाया
श्यामराम ने इस पर 151.524 क्विंटल मूंग बेची और सरकार से 13 लाख 15 हजार 531 रुपए लिए। यह मूंग उन्होंने करीब 4 लाख 54 हजार 572 रुपए में खरीदी थी, यानी करीब आठ लाख 60 हजार 959 रुपए का लाभ कमाया।
रंजीत ठाकुर ने 3.523 हेक्टेयर जमीन दर्ज कर 42.276 क्विंटल मूंग बेची। उन्हें 3 लाख 67 हजार 40 रुपए मिले और करीब 2 लाख 40 हजार 212 रुपए का लाभ हुआ।
वहीं समिति भरकचकला के कंप्यूटर ऑपरेटर गौरव ठाकुर ने 3.428 हेक्टेयर जमीन दर्ज कर 41.136 क्विंटल मूंग बेची। उन्हें 3 लाख 57 हजार 142 रुपए मिले और करीब 2 लाख 33 हजार 734 रुपए का लाभ हुआ।
तीनों को मिलाकर करीब 13 लाख 34 हजार 905 रुपए का अनुचित लाभ हुआ। दूसरी ओर सरकार को उतनी ही राशि की हानि पहुंची।
अब आगे क्या होगा
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी में सुलग रही आंदोलन की आग, किसान, व्यापारी और युवा हर वर्ग सड़क पर उतरा
एमपी न्यूज: गेहूं-सोयाबीन उत्पादन में अव्वल, कमाई में पिछड़ा MP का किसान, आय में 22वें नंबर पर
मध्यप्रदेश न्यूज: फसल हो रही बर्बाद, कोल्ड स्टोरेज की कमी से सड़ रही किसानों की कमाई
एमपी में नए साल में 4 महीने बंद रहेंगे सरकारी ऑफिस, 121 दिन की मिलेगी छुट्टी, मार्च में मिलेगा 9 दिन का ब्रेक!
By Aman Vaishnav
आज राजधानी भोपाल में ही रहेंगे सीएम मोहन यादव, कैबिनेट बैठक के बाद सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर करेंगे चर्चा
By Aman Vaishnav
सावधान मध्य प्रदेश! 68% लोग बिना डॉक्टर की सलाह के खा रहे दवाएं, लिवर-किडनी पर मंडरा रहा बड़ा खतरा
By Aman Vaishnav
कहीं बारिश तो कहीं कड़ाके की ठंड! MP के 19 जिलों में बारिश के आसार, CG में बढ़ेगी ठिठुरन, राजस्थान में 6 डिग्री तक गिरा पारा
By Aman Vaishnav
PM मोदी की अपील के बाद बदला सोने की खरीदारी का ट्रेंड? आयात बिल में आई कमी, भारत ने 7 महीने में बचाए 16.46 अरब डॉलर
By Amresh Kushwaha
इंदौर कृष्णबाग में 62 मकान सोमवार सुबह टूटेंगे, कलेक्टर ने 7 SDM सहित 29 अधिकारी उतारे
By Sanjay Gupta
डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका
By Amresh Kushwaha