माँ ने कर दी मासूम बच्चों की हत्या, 3 साल के बेटे और 5 साल की बेटी का चाकू से गला रेता

Deeksha Nandini Mehra | Aug 29, 2024, 14:32 IST
Share
breaking news
breaking news

रायसेन में एक मां ने अपने 3 साल के बेटे और 5 साल की बेटी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। फरार महिला को तेंदूखेड़ा से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल महिला से पूछताछ जारी है।

@पवन सिलावट । मध्य प्रदेश के रायसेन में एक माँ ने अपने दो बच्चों की बड़ी निर्ममता से हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, बेटे की उम्र तीन साल जबकि बेटी की उम्र पांच साल है। हत्या कर फरार हुई महिला को तेंदूखेड़ा से गिरफ्तार किया गया है। यह पूरा मामला रायसेन जिले की उदयपुरा विधानसभा के देवरी वार्ड नंबर 4 का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देवरी में आलनपुर वार्ड क्रमांक 4 में रहनी वाली आदिवासी महिला राधिका ने अपने 2 वर्षीय पुत्र देव उर्फ दीपक 5 वर्षीय पुत्री नैना का कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। राधिका के ससुर रम्पू आदिवासी ने बताया मेरा पुत्र राहुल आदिवासी मजदूरी का काम करता है वह सुबह घर से मजदूरी के लिए निकल गया था। उसके जाने के बाद मैं भी घर से काम पर चला गया था । घर पर राधिका और बच्चे थे। राधिका ने दोनों बच्चों की हत्या कर दी।

आरोपी महिला की कई कहानियां

बताया जा रहा है कि आरोपी महिला पुलिस को सही जानकारी नहीं दे रही है। उसने हत्या की कई वजहें बताईं है। जिससे पुलिस भी उलझ गई है। पुलिस को उसने बताया कि वो अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती थी। इस कारण बच्चों की हत्या की है। वहीं दूसरी तरफ लोगों को कहना है कि महिला की दिमागी स्थिति ठीक नहीं है।

खबर अपडेट हो रही है...

Tags:
  • बच्चों की हत्या
  • Mp news in hindi
  • Raisen News today
  • Raisen news in Hindi
  • माँ ने की बच्चों की हत्या
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा