बीईओ ऑफिस में एक करोड़ का घोटाला, कर्मचारियों ने वेतन और मानदेय की राशि रिश्तेदार के खातों में डाली

Sandeep Kumar | Aug 12, 2024, 16:48 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-12T190002.351
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-12T190002.351

2018 से 2022 के बीच शिक्षकों, कर्मचारियों और अतिथि शिक्षकों के वेतन, मानदेय, पीएफ की राशि को रिश्तेदारों के खातों में डालकर गड़बड़ी की गई है। कुछ राशि कर्मचारियों ने अपने खातों ट्रांसफर (accounts transfer ) की है।

पवन सिलावट@ RAISEN.सिलवानी के ब्लाक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में करीब एक करोड़ से अधिक का घोटाला सामने आया है। विभाग के ही कर्मचारियों ने शिक्षकों और अतिथि शिक्षकों के वेतन और मानदेय की करीब 1 करोड़ की राशि खाते बदलकर अपने 15 रिश्तेदारों और स्वयं सहित 22 खातों में डालकर हेरफेर की है।

64a6427c-6a9
64a6427c-6a9


कलेक्टर अरविंद दुबे कराई जांच

मामला सामने आने के बाद कलेक्टर अरविंद दुबे ने जिला कोषालय अधिकारी के माध्यम से जांच भी कराई है, जिसमें 15 लोगों के 22 खातों में घोटाले वाली राशि डालने की बात सामने आ रही है। वहीं करोड़ों रुपए का घोटाले की पोल खुलने की बाद कलेक्टर ने थाने में एफआई ( FIR ) दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

26 लाख रुपए खाते में वापस जमा

इसी का परिणाम है कि 26 लाख रुपए की राशि भी कर्मचारियों ने वापस खातों में जमा करवा दी है, लेकिन शेष राशि की वसूली के लिए अब सिलवानी थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन भी दिया गया है। इसके बाद सिलवानी पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

fabbb272-bfe
fabbb272-bfe


ऐसे उजागर हुआ घोटाला

अधिकारी कार्यालय में यह गड़बड़ी वर्ष 2018 से 2022 के बीच हुई है। दो साल पहले तक सेलरी का भुगतान वेंडर के जरिए होता था। तब ऑफलाइन ट्रांजेक्शन भी हो जाता था। इसी का फायदा उठाकर शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने शिक्षकों और अतिथि शिक्षकों के नाम के आगे दूसरा बैंक खाता नंबर डालकर उनके वेतन और मानदेय की राशि अपने रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर करवा दी। अब विभाग के पदस्थ सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और अतिथि शिक्षकों के ट्रेजरी कोड जनरेट किए गए हैं और जिला कोषालय से सीधे तौर पर यह राशि संबंधित कर्मचारी के खाते में जा रही है। नए ट्रेजरी कोड जनरेट होने के बाद पुराना मामला पकड़ में आ गया।

15 लोगों के 22 खातों में राशि ट्रांसफर

साल 2018 से 2022 के बीच शिक्षकों, कर्मचारियों और अतिथि शिक्षकों के वेतन, मानदेय, पीएफ की राशि को रिश्तेदारों के खातों में डालकर गड़बड़ी की गई है। कुछ राशि कर्मचारियों ने अपने खातों भी ट्रांसफर की गई है। जांच के बाद यह प्रतिवेदन बनाकर कलेक्टर को सौंप दिया है। 15 लोगों के 22 खातों में करीब एक करोड़ से अधिक की राशि डाली गई है।

एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश

अरविन्द कुमार दुबे, कलेक्टर रायसेन ने बताया कि शिकायत के बाद मामले की जांच कराई गई थी, जिसमें सरकारी राशि को गलत तरीके से दूसरों खातों में डालने की बात सामने आई है। शिक्षा विभाग के जिन कर्मचारियों ने यह गड़बड़ी की है, उनके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश डीईओ को दिए गए हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • 1 करोड़ रुपए का घोटाला
  • ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय
  • 15 लोगों के 22 खातों में राशि ट्रांसफर
  • सिलवानी के ब्लाक शिक्षा अधिकारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा