राजा रघुवंशी की हत्या के कुछ घंटे पहले जंगल में ट्रैकिंग करता दिखा दंपती, वीडियो आया सामने

राजा और सोनम रघुवंशी का शिलांग में ट्रैकिंग करते हुए वीडियो सामने आया है। यह वीडियो 23 मई को शूट हुआ था, उसी दिन राजा की हत्या हुई थी। देखें पूरी खबर...

author-image
Sanjay Gupta
एडिट
New Update
raja-sonam-raghuwanshi-shillong-tracking-video
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

राजा रघुवंशीसोनम रघुवंशी का मेघालय के शिलांग के जंगल में ट्रैकिंग करते हुए एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो देव सिंह नाम के फोटोग्राफर ने सोशल मीडिया पर अकाउंट शेयर किया है। शेयर करते हुए देव ने दावा है कि ये वीडियो सोनम और राजा का मेघालय में सोहरा के डबल डेकर रूट ब्रिज से जाते समय का है। यह 23 मई को सुबह 9.45 का है, जो संयोगवश अचानक शूट हुआ है। इसी दिन दोपहर 2:00 से 2:18 बजे के बीच में राजा का मर्डर हुआ था और दो जून को उसकी बाडी मिली थी।

इस वीडियो में सोनम व्हाइट अपर में दिख रही है। सोनम ने जो व्हाइट अपर पहना है वो 22 मई को दोपहर में होटल के बाहर सीसीटीवी फुटेज से मैच कर रहा है। देव का पूरा नाम देवेंदर सिंह है। वे हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हैं। फेसबुक पर इसी नाम से आईडी है।

thesootr इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है...

यह लिखा देव ने वीडियो के साथ 

देव सिंह ने वीडियो के साथ लिखा है कि - मैं 23 मई 2025 को मेघालय के डबल डेकर रूट ब्रिज गया था। वहां वीडियो रिकॉर्ड किए थे। मैं अपने वीडियो चेक कर रहा था, तो मुझे इंदौर वाले कपल की रिकॉर्डिग मिली। ये सुबह करीब 9:45 बजे का समय था, जब हम नीचे जा रहे थे और वह कपल ऊपर की ओर आ रहा था। वे नोंग्रियाट गांव में रात बिताने के बाद वापस जा रहे थे।

यह रही घटना की टाइमलाइन

11 मई: राजा और सोनम ने इंदौर में अपनी शादी की।

21 मई: दोनों ने हनीमून के लिए शिलॉन्ग की यात्रा की।

23 मई: जोड़ा नोंग्रियाट गांव के होमस्टे से चेक आउट करने के बाद सोहरा इलाके में गायब हो गया।

24 मई: शिलॉन्ग से किराए पर लिया गया उनका स्कूटर सोहरारिम में मिला।

25 मई: राजा के परिवार ने मेघालय पहुंचकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

2 जून: राजा का शव वेइसाडोंग फॉल्स के पास एक घाटी में मिला, जो उस जगह से लगभग 20 किमी दूर था जहां उन्हें आखिरी बार देखा गया था।

9 जून: पुलिस ने खुलासा किया कि राजा की हत्या के पीछे उसकी पत्नी सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाह का हाथ था।

  • सोनम और राज ने राजा को मारने के लिए राज के तीन दोस्तों को पैसों का लालच दिया।
  • सोनम को गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) में एक ढाबे से हिरासत में लिया गया।
  • राज कुशवाह और उसके चार दोस्तों को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।

अभी फिलहाल सोनम रघुवंशी व उसका प्रेमी राज कुशवाह और तीन अन्य आकाश, विशाल और आनंद मेघालय पुलिस की गिरफ्त में है। SP स्येम ने बताया कि यह जांच 'ऑपरेशन हनीमून' के तहत की जा रही है। पुलिस के पास 48 सीसीटीवी फुटेज, रेनकोट और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार जैसे ठोस सबूत मौजूद हैं। सभी आरोपी अब पुलिस की हिरासत में हैं और 90 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

सोनम रघुवंशी केस | raja raghuwanshi case today | raja raghuwanshi news | raja sonam raghuwanshi

शिलांग राजा रघुवंशी सोनम रघुवंशी raja sonam raghuwanshi raja raghuwanshi news raja raghuwanshi case today सोनम रघुवंशी केस