राजा रघुवंशी की हत्या के कुछ घंटे पहले जंगल में ट्रैकिंग करता दिखा दंपती, वीडियो आया सामने

Sanjay Gupta | Jun 16, 2025, 13:14 IST
Share
raja-sonam-raghuwanshi-shillong-tracking-video
raja-sonam-raghuwanshi-shillong-tracking-video

राजा और सोनम रघुवंशी का शिलांग में ट्रैकिंग करते हुए वीडियो सामने आया है। यह वीडियो 23 मई को शूट हुआ था, उसी दिन राजा की हत्या हुई थी। देखें पूरी खबर...

राजा रघुवंशी व सोनम रघुवंशी का मेघालय के शिलांग के जंगल में ट्रैकिंग करते हुए एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो देव सिंह नाम के फोटोग्राफर ने सोशल मीडिया पर अकाउंट शेयर किया है। शेयर करते हुए देव ने दावा है कि ये वीडियो सोनम और राजा का मेघालय में सोहरा के डबल डेकर रूट ब्रिज से जाते समय का है। यह 23 मई को सुबह 9.45 का है, जो संयोगवश अचानक शूट हुआ है। इसी दिन दोपहर 2:00 से 2:18 बजे के बीच में राजा का मर्डर हुआ था और दो जून को उसकी बाडी मिली थी।

इस वीडियो में सोनम व्हाइट अपर में दिख रही है। सोनम ने जो व्हाइट अपर पहना है वो 22 मई को दोपहर में होटल के बाहर सीसीटीवी फुटेज से मैच कर रहा है। देव का पूरा नाम देवेंदर सिंह है। वे हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हैं। फेसबुक पर इसी नाम से आईडी है।

thesootr इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है...

यह लिखा देव ने वीडियो के साथ

देव सिंह ने वीडियो के साथ लिखा है कि - मैं 23 मई 2025 को मेघालय के डबल डेकर रूट ब्रिज गया था। वहां वीडियो रिकॉर्ड किए थे। मैं अपने वीडियो चेक कर रहा था, तो मुझे इंदौर वाले कपल की रिकॉर्डिग मिली। ये सुबह करीब 9:45 बजे का समय था, जब हम नीचे जा रहे थे और वह कपल ऊपर की ओर आ रहा था। वे नोंग्रियाट गांव में रात बिताने के बाद वापस जा रहे थे।

यह रही घटना की टाइमलाइन

11 मई: राजा और सोनम ने इंदौर में अपनी शादी की।


21 मई: दोनों ने हनीमून के लिए शिलॉन्ग की यात्रा की।


23 मई: जोड़ा नोंग्रियाट गांव के होमस्टे से चेक आउट करने के बाद सोहरा इलाके में गायब हो गया।


24 मई: शिलॉन्ग से किराए पर लिया गया उनका स्कूटर सोहरारिम में मिला।


25 मई: राजा के परिवार ने मेघालय पहुंचकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।


2 जून: राजा का शव वेइसाडोंग फॉल्स के पास एक घाटी में मिला, जो उस जगह से लगभग 20 किमी दूर था जहां उन्हें आखिरी बार देखा गया था।


9 जून: पुलिस ने खुलासा किया कि राजा की हत्या के पीछे उसकी पत्नी सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाह का हाथ था।

  • सोनम और राज ने राजा को मारने के लिए राज के तीन दोस्तों को पैसों का लालच दिया।
  • सोनम को गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) में एक ढाबे से हिरासत में लिया गया।
  • राज कुशवाह और उसके चार दोस्तों को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।
अभी फिलहाल सोनम रघुवंशी व उसका प्रेमी राज कुशवाह और तीन अन्य आकाश, विशाल और आनंद मेघालय पुलिस की गिरफ्त में है। SP स्येम ने बताया कि यह जांच 'ऑपरेशन हनीमून' के तहत की जा रही है। पुलिस के पास 48 सीसीटीवी फुटेज, रेनकोट और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार जैसे ठोस सबूत मौजूद हैं। सभी आरोपी अब पुलिस की हिरासत में हैं और 90 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

सोनम रघुवंशी केस | raja raghuwanshi case today | raja raghuwanshi news | raja sonam raghuwanshi

Tags:
  • शिलांग
  • राजा रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी
  • raja sonam raghuwanshi
  • raja raghuwanshi news
  • raja raghuwanshi case today
  • सोनम रघुवंशी केस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा