परिवार से परेशान युवक ने दी भोपाल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, गिरफ्तार
Sourabh Bhatnagar | Sept 19, 2024, 13:52 IST
भोपाल एयरपोर्ट
भोपाल राजा भोज एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने पर एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते यह कदम उठाया था। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट ( Rajabhoj Airport Bhopal ) को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद सभी एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। वहीं, BD एंड DS की टीम ने एयरपोर्ट पर सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर धमकी देने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए युवक ने अपने परिवार से परेशान होकर राजाभोज एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी है। युवक ने बताया कि उसके माता पिता के बीच हो रहे विवाद के चलते उसने ये कदम उठाया है। आरोपी युवक के मुताबिक, इससे परेशान होकर उसने डायल 100 नंबर पर फोन लगाकर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी।
ये भी पढ़ें...भोपाल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, एजेंसियां अलर्ट, सर्च ऑपरेशन जारी
राजाभोज एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलाने के बाद BD एंड DS की टीम ने एयरपोर्ट पर सर्च ऑपरेशन चलाया। गिरफ्तार युवक की पहचान सुभाष कॉलोनी के रहने वाले दशरथ सिंह उर्फ आशीष के रूप में हुई है। पुलिस ने BNS की धारा 351 और वायुयान सुरक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल, गांधीनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि इससे पहले मई में भोपाल समेत देश के 12 एयरपोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। धमकी वाला मेल मिलने के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ, पुलिस व अन्य एजेंसियों की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया गया था।
ये भी पढ़ें...Bomb in Canada Flight : नाबालिग ने दी थी प्लेन को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने पकड़ा
मेल में लिखा था- इसे धमकी मत मानना। बिल्डिंग में बम लगा दिया है, निर्दोषों की जान जाने से बचा लो। धमकी भरे मेल में लिखा- जयपुर, दिल्ली, अहमदाबाद, गवाहाटी, जम्मू, लखनऊ, पटना, अगरतला, औरंगाबाद, बागढूगरा, भोपाल और कालीकट एयरपोर्ट की बिल्डिंग में एग्लोजिव डिवाइस लगाया दिया गया है। जो कुछ घंटों में ब्लास्ट हो जाएंगे। इस मेल को आप धमकी मत मानिएगा। बम को निष्क्रिय कर दीजिए, नहीं तो कई निर्दोष लोगों की जान जाएगी।
परिवार से परेशान युवक ने दी धमकी
ये भी पढ़ें...भोपाल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, एजेंसियां अलर्ट, सर्च ऑपरेशन जारी
आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
इससे पहले भी मिली थी बम से उड़ाने की धमकी
ये भी पढ़ें...Bomb in Canada Flight : नाबालिग ने दी थी प्लेन को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने पकड़ा
मेल में लिखा था- इसे धमकी मत मानना। बिल्डिंग में बम लगा दिया है, निर्दोषों की जान जाने से बचा लो। धमकी भरे मेल में लिखा- जयपुर, दिल्ली, अहमदाबाद, गवाहाटी, जम्मू, लखनऊ, पटना, अगरतला, औरंगाबाद, बागढूगरा, भोपाल और कालीकट एयरपोर्ट की बिल्डिंग में एग्लोजिव डिवाइस लगाया दिया गया है। जो कुछ घंटों में ब्लास्ट हो जाएंगे। इस मेल को आप धमकी मत मानिएगा। बम को निष्क्रिय कर दीजिए, नहीं तो कई निर्दोष लोगों की जान जाएगी।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari