राजीव शुक्ला के बीजेपी पर आरोप, बोले- क्यों करें किसानों का कर्जा माफ? हम तो जीतते हैं, 150 से अधिक सीटें जीतेगी कांग्रेस

Jitendra Shrivastava | Nov 04, 2023, 24:00 IST
Share
राजीव शुक्ला के बीजेपी पर आरोप, बोले- क्यों करें किसानों का कर्जा माफ? हम तो जीतते हैं, 150 से अधिक सीटें जीतेगी कांग्रेस
राजीव शुक्ला के बीजेपी पर आरोप, बोले- क्यों करें किसानों का कर्जा माफ? हम तो जीतते हैं, 150 से अधिक सीटें जीतेगी कांग्रेस

राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने शनिवार को पीसीसी मुख्यालय में मीडिया से कहा, बीजेपी जमाखोरों और कालाबाजारी करने वालों की पार्टी है।

BHOPAL. कांग्रेस के सीनियर नेता व राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने शनिवार को पीसीसी मुख्यालय में मीडिया से कहा, बीजेपी जमाखोरों और कालाबाजारी करने वालों की पार्टी है। राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इनका तो सीधा सा ट्रेंड है कि क्यों करें किसानों का कर्जा माफ, हम तो जीतते हैं अपने आप। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में डेढ़ साल का पीरियड छोड़ दें, तो लगातार इनकी पार्टी की सरकार बनती चली आ रही है. पिछले चुनाव में जनता ने सरकार बदल दी थी, लेकिन इन्होंने छल कर जबरदस्त अपनी सरकार फिर जनता पर थोप दी.

शिवराज सरकार पूरी तरह किसान विरोधी है

मैं मध्यप्रदेश आया तो सबसे पहले मुझे अखबारों में खबरें पढ़ने को मिलीं कि किस तरह प्रदेश का किसान यूरिया खाद के लिए परेशान हो रहा है। प्रदेश की शिवराज सरकार पूरी तरह किसान विरोधी है। असल में इसकी वजह यह है कि बीजेपी ने सहकारी समितियों को कमजोर कर खाद बेचने का काम बीजेपी के कार्यकर्ताओं की दुकानों को दे दिया है जो सत्ताधारी दल के संरक्षण में कालाबाजारी कर रहे हैं। इन सब चीजों से प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है और इस चुनाव में 150 से अधिक सीटों से कांग्रेस की सरकार बनाएगी।'

इस बार इतना मौका नहीं देंगे कि ये तोड़फोड़ कर सके

कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए राजीव शुक्ला ने कहा कि इस बार जनता इतना बहुमत देगी कि डेढ़ सौ सीटों का आंकड़ा पार करेंगे। हम इस बार इनको इतना मौका नहीं देंगे कि ये तोड़ फोड़ कर सके। ये इतने घबरा गए हैं कि रेवड़ी की तरह योजनाओं की घोषणाएं कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ये सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल कर विपक्ष को कुचलने का प्रयास कर रहे हैं। ये धनबल से सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं। इसलिए इस बार मध्य प्रदेश की जनता ने यह ठाना है कि कांग्रेस को इतना बहुमत देंगे कि दोबारा ये इस तरह की हरकत नहीं कर सके। ये सत्ता से बहुत दूर रह जाएंगे।

खाद के लिए किसान लंबी-लंबी कतारों में लगे हैं

राजीव शुक्ला ने कहा कि पूरे मध्य प्रदेश में किसान परेशान हैं, खाद के लिए किसान लंबी-लंबी कतारों में लगे हैं बावजूद उन्हें पर्याप्त खाद नहीं मिल पा रही है। खाद के लिए किसान त्राही-त्राही कर रहा है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में हर साल खाद की किल्लत होती है, इस किल्लत की मुख्य वजह यह है कि ये सरकार बीजेपी नेताओं को दुकानें सौंप देती है। बीजेपी नेताओं पर आरोप लगाते हुए राजीव शुक्ला ने कहा कि ये बीजेपी वाले अपने फायदे के लिए खाली कालाबाजारी करते हैं।

चुनाव से पहले जुमला दो, बाद में भूल जाओ

मध्य प्रदेश में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की तारीफ करते हुए राजेश शुक्ला ने कहा कि बीजेपी के लोग किसानों को छलने का काम करते हैं। कांग्रेस की सरकार आई और किसानों का कर्ज माफ किया, लेकिन ये किसानों का कर्ज माफ नहीं करते, क्योंकि इनका तो सीधा सा ट्रेंड है। क्यों करें कर्ज माफ? हम तो जीतते हैं अपने आप। उन्होंने कहा कि वे दावा करते हैं हर साल दो करोड़ नौकरी देंगे। इन्होंने तो ठान लिया है कि चुनाव से पहले जुमला दो, बाद में भूल जाओ।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Rajiv Shukla
  • Shukla accused BJP
  • why should they waive the loans of farmers
  • we win
  • Congress will win more than 150 seats
  • राजीव शुक्ला
  • शुक्ला ने लगाए बीजेपी पर आरोप
  • क्यों करें किसानों का कर्जा माफ हम तो जीतते हैं
  • 150 से अधिक सीटें जीतेगी कांग्रेस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा