बैंक FD घोटाला: राजेंद्र भारती की याचिका खारिज, सजा बरकरार
Jitendra Shrivastava | Published:
Photograph: (thesootr)
बैंक FD घोटाला मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने राजेंद्र भारती की सजा पर रोक लगाने से इनकार किया। इससे दतिया उपचुनाव लड़ने की राह और मुश्किल हो गई है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- राजेंद्र भारती की याचिका खारिज, सजा पर रोक नहीं लगी।
- बैंक FD घोटाला केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला।
- दतिया उपचुनाव लड़ने की राह अब हुई और मुश्किल।
- 3 साल की सजा बरकरार, विधायकी पहले ही जा चुकी।
- पी. चिदंबरम की दलील भी नहीं आई काम, याचिका खारिज।
कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के लिए यह फैसला बड़ा झटका माना जा रहा है। यह मामला दतिया विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले सामने आया है, जिससे इसकी राजनीतिक अहमियत और बढ़ गई है।
हाईकोर्ट ने क्या कहा
हालांकि, सजा सुनाए जाने के बाद ट्रायल कोर्ट से उन्हें जमानत पहले ही मिल चुकी है। इसलिए वे अभी जेल से बाहर हैं, लेकिन दोषसिद्धि का असर उनके चुनावी अधिकार पर बना रहेगा।
भारती ने क्या मांग की थी
याचिका में उन्होंने तर्क दिया था कि यदि दोषसिद्धि पर रोक नहीं लगी, तो उनका चुनाव लड़ने का अधिकार प्रभावित होगा। यह तर्क कोर्ट को संतुष्ट नहीं कर सका।
अप्रैल को सुनाई गई थी सजा
सजा के तुरंत बाद मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता समाप्त कर दी थी। इसी सजा और सदस्यता समाप्ति के आदेश को चुनौती देने के लिए उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था।
चिदंबरम ने दी थी यह दलील
चिदंबरम ने यह भी बताया कि समझौते की राशि अब तक भारती को नहीं मिली है। उनके अनुसार संबंधित FD (Fixed Deposit – सावधि जमा) राशि अभी भी बैंक में सुरक्षित रखी है। इन दलीलों के बावजूद कोर्ट ने सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।
दतिया में अब भी प्रत्याशियों का इंतजार
माना जा रहा है कि दोनों प्रमुख दल जल्द ही अपनी अंतिम रणनीति तय कर सकते हैं। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद कांग्रेस के लिए दतिया सीट को लेकर रणनीति बनाना और चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि राजेंद्र भारती इस फैसले के खिलाफ आगे कोई कानूनी कदम उठाते हैं या नहीं। साथ ही दतिया सीट से प्रत्याशी चयन को लेकर भी स्थिति जल्द साफ हो सकती है।
ये खबरें भी पढ़ें...
राजेंद्र भारती केस में सुनवाई पूरी: HC में फैसला सुरक्षित, अब दतिया चुनाव पर नजर
दतिया उपचुनाव: राजेंद्र भारती का बड़ा बयान- छोड़ा टिकट का दावा
दतिया में कांग्रेस का बड़ा दांव? राजेंद्र भारती की पत्नी बन सकती हैं उम्मीदवार
पूर्व विधायक राजेंद्र भारती मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई टली, अब 14 जुलाई को
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
By Arohi Raj
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
By Aman Vaishnav
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
By Aman Vaishnav
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari