इंदौर में मंगल सिटी सिनेमा के मालिक राजेश मंगल ने निगमकर्मी को धमकाया
Sanjay Gupta | Mar 05, 2025, 14:16 IST
thesootr
इंदौर नगर निगम के अधिकारी द्वारा टैक्स की मांग किए जाने पर मंगल सिटी सिनेमा के मालिक राजेश मंगल ने उन्हें फोन पर धमकी दी। इस घटना के बाद नगर निगम ने राजेश मंगल के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है।
इंदौर नगर निगम के अधिकारी द्वारा टैक्स मांगने पर मंगल सिटी सिनेमा के मालिक राजेश मंगल ने उन्हें फोन पर धमकाया। इस मामले में अब नगर निगम ने मंगल के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। इसके पहले भी मंगल को टैक्स जमा कराने के लिए नोटिस देते हुए कार्रवाई की थी।
निगम द्वारा हाल के समय में टैक्स वसूली और अवैध निर्माण को लेकर भारी सख्ती की जा रही है। वित्तीय साल का अंतिम माह चलने के चलते निगम द्वारा अपने राजस्व लक्ष्य को पूरा करने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही लगातार अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई निगमायुक्त शिवम वर्मा के आदेश पर हो रही है।
इन धारा में किया केस
निगम के सहायक राजस्व अधिकारी महेंद्र सिंह राठौर की शिकायत पर धारा 351(4) बीएनएस में यह केस हुआ है। शिकायत में लिखा है कि- अपर आयुक्त द्वारा टैक्स जमा नहीं किए जाने पर मंगल सिटी सिनेमा को सील करने के आदेश दिए गए। इसके बाद राजस्व टीम द्वारा सिनेमा प्रसारण बंद कराया गया। इसके बाद संबंधित द्वारा आंशिक राशि जमा कराई गई और बाकी राशि सात दिन में देने की बात कही गई। इसके बाद टीम चली गई। फिर एक मार्च को टॉकीज मालिक राजेश मंगल ने मुझे रात को फोन किया और अभद्र भाषा का प्रयोग कर गाली गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
टैक्स वसूली में निगम कर रहा है सख्ती
thesootr links
-
मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
-
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
-
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari