किसान की बेटी ने किया कमाल, MP की अंजली ने बिना किसी कोचिंग के IFS परीक्षा में हासिल की 9वीं रैंक

Abhilasha Saksena Chakraborty | May 21, 2025, 10:40 IST
Share
Rajgarh's Anjali secured 9th ranks in IFS exam
Rajgarh's Anjali secured 9th ranks in IFS exam

मध्य प्रदेश के राजगढ़ की अंजली सौंधिया ने IFS परीक्षा में अपने पहले प्रयास में देश में 9वीं रैंक हासिल कर प्रदेश का नाम रौशन किया है। अंजली ने यह सफलता बिना किसी कोचिंग के ऑनलाइन पढ़ाई करके हासिल की है।

MP News: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय वन सेवा परीक्षा 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। झारखंड के राँची की रहने वाली कनिका अनभ ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है।अनिल कुमार खंडेलवाल ने दूसरा और अनुभव सिंह ने तीसरी रैंक प्राप्त की है।

मध्य प्रदेश से सात लोगों ने IFS परीक्षा में सफलता हासिल की है। राजगढ़ जिले की अंजली सौंधिया ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) परीक्षा में देशभर में 9वीं रैंक प्राप्त कर सबको गर्व महसूस कराया है।राजगढ़ के ब्यावरा के चंदरपुरा गांव की रहने वाली अंजली का जीवन संघर्ष से भरा रहा। उनके पिता सुरेश सौंधिया एक किसान थे। कुछ वर्षों पहले लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया था। पिता की मृत्यु के बाद भी अंजली ने हार नहीं मानी और कठिन परिस्थितियों को अपनी ताकत बनाकर पढ़ाई जारी रखी।

तैयारी का सफर

ब्यावरा के आरके एकेडमी विद्यालय से अंजलि ने 12वीं कक्षा तक पूरी पढ़ाई की। 12वीं के बाद बीएससी की डिग्री अंजलि ने इंदौर के जैन दिवाकर कॉलेज से हासिल की। उन्होंने परीक्षा की तैयारी के लिए किसी कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया। पूरी तैयारी ऑनलाइन पढ़ाई से घर बैठकर ही की। उनकी उसी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का फल है उनकी यह शानदार सफलता। उन्होंने अपने परिवार का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने हर कदम पर उनका समर्थन किया।

हर किसी को है गर्व

अंजली की मां ने कहा वो बेटी की सफलता को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त थीं। उन्होंने हमेशा अंजली की पढ़ाई में पूरा सहयोग दिया। पूरे परिवार ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ अंजली की सफलता का जश्न मनाया। स्कूल संचालिका भावना दुबे ने अंजली की सफलता पर ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि उनकी सफलता से स्कूलही नहींबल्कि पूरा जिला और प्रदेश गर्व महसूस कर रहा है। अंजली ने जिस मेहनत और संकल्प से यह सफलता प्राप्त की है, उसने साबित कर दिया कि छोटे गांव से भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

UPSC Recruitment : यूपीएससी में नौकरी करने का मौका, जानें सैलरी और सिलेक्शन प्रोसेस

प्रेरणा स्रोत बनी अंजली

अंजली की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है कि अगर मेहनत, सही मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प हो तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। स्कूल में छात्रों और शिक्षकों ने मिठाई बांटकर इस खुशी का जश्न मनाया। अंजली अब भारतीय वन सेवा (IFS) के माध्यम से देश की सेवा करेंगी और अपने क्षेत्र का नाम गर्व से ऊंचा करेंगी।

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • राजगढ़
  • यूपीएससी
  • IFS
  • ऑनलाइन पढ़ाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा