एसडीएम की कार ने किसान को कुचला, मौके पर मौत, दवाई लेने गया था किसान

Aman Vaishnav | Jul 21, 2026, 10:15 IST
Share
एसडीएम की कार ने किसान को कुचला
एसडीएम की कार ने किसान को कुचला

राजगढ़-ब्यावरा हाईवे पर SDM लिखी बोलेरो ने किसान कुचल दिया। हादसा इतना खतरनाक था कि किसान की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने टोल प्लाजा के CCTV फुटेज देखकर SDM लिखी बोलेरो की पहचान की है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • राजगढ़-ब्यावरा हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने किसान को कुचल दिया।
  • हादसे में की मौके पर ही किसान की मौतहो गई।
  • परिजन का दावा है कि गाड़ी के आगे SDM लिखा हुआ था।
  • हादसे के बाद चालक गाड़ी समेत फरार हो गया है।
  • पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दवा खरीदकर लौट रहा था किसान

मृतक किसान की पहचान बांसखेड़ी गांव निवासी मांगीलाल तंवर के रूप में हुई है। उनकी उम्र 28 साल थी। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह वे बाइक से ब्यावरा गए थे। किसान को मक्का की फसल के लिए कीटनाशक दवा खरीदनी थी।

दोपहर करीब 12 बजे वे वापस गांव लौट रहे थे। रास्ते में लक्ष्मणपुरा जोड़ के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

18f640df-741
18f640df-741


टायर शरीर के ऊपर से गुजरा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद बोलेरो का टायर किसान के शरीर के ऊपर से गुजर गया। इससे उनका पेट फट गया। आंतें बाहर आ गईं। एक पैर टूटकर पेट पर आ गया।

हादसा इतना भयंकर था कि किसान की हड्डियां चकनाचूर हो गईं। बाइक भी दूर जा गिरी थी।

टक्कर मारने के बाद चालक गाड़ी रोके बिना ही मौके से फरार हो गया।

28f4a55e-373
28f4a55e-373


गाड़ी पर लिखा था SDM

मृतक के साले ने बताया कि टक्कर मारने वाली बोलेरो के आगे SDM लिखा हुआ था। इसके बाद परिजन ब्यावरा टोल प्लाजा पहुंचे। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।

फुटेज में एक बोलेरो नजर आई। उसके आगे भी SDM लिखा दिख रहा था। परिजन ने उस वाहन की तस्वीर भी निकलवाई है।

पत्नी और दो बेटियां अकेली रह गईं

बता दें कि मांगीलाल तंवर परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की उम्र 7 साल है। छोटी बेटी अभी केवल ढाई महीने की है। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है।

पुलिस ने दर्ज किया केस

कोतवाली पुलिस के अनुसार सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव के टुकड़े और आंत के हिस्से समेटे। पॉलिथीन में भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। घटनास्थल से बोलेरो की हेडलाइट और नंबर प्लेट का टूटा हिस्सा भी बरामद हुआ है।

पुलिस ने अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज और मौके से मिले सबूतों के आधार पर वाहन और चालक की तलाश जारी है।

SDM ने क्या कहा

राजगढ़ एसडीएम जय सोलंकी ने बताया कि नर्मदापुरम में पदस्थापना के दौरान यह गाड़ी उनके कार्यालय से अटैच थी। तबादला होने के बाद अब यह गाड़ी उनके पास नहीं है।

एसडीएम ने कहा कि गाड़ी फिलहाल कहां तैनात है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि कुछ सूत्रों का दावा है कि गाड़ी अभी भी जय सोलंकी के ही पास है।

ये खबरें भी पढ़िए...

तेज रफ्तार कार का कहर: बीच सड़क पर बैठी मासूम को स्कॉर्पियो ने 20 फीट तक घसीटा

एमपी में सड़क हादसा, 17% बढ़ीं मौतें, पुरुषों की संख्या पांच गुना ज्यादा

नेता जी का जन्मदिन मनाकर लौट रहे 5 युवाओं की भीषण सड़क हादसे में मौत

छिंदवाड़ा-बैतूल नेशनल हाईवे पर पिकअप और ट्रक की टक्कर, तीन महिला समेत पांच की मौत

Tags:
  • सड़क हादसे में मौत
  • सड़क हादसा
  • किसान की मौत
  • एसडीएम
  • तेज रफ्तार कार का कहर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा