/sootr/media/media_files/bk2dHmtnzH9rZYgOgZjq.jpg)
मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार से पार्टी अभी उबर भी नहीं पाई है। कांग्रेस प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर हार गई है। प्रदेश की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली राजगढ़ लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ( Digvijay Singh ) चुनाव हार गए हैं। उनके चुनाव हारने पर अब उनके कार्यकर्ताओं को भी इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है। दिग्विजय सिंह के चुनाव हारने पर सरपंच ने अपना सिर मुंडवाया दिया।
दिग्विजय के हारने पर सरपंच ने मुंडवाया सिर
जानकारी के मुताबिक बैलास के पूर्व सरपंच करण सिंह पंवार ने दिग्विजय सिंह के हारने पर मुंडन कराने की शर्त गांव के ही एक व्यक्ति से लगाई थी। इस दौरान पूर्व सरपंच करण सिंह को गांव के ही माता मंदिर पर गांव वालों के सामने मुंडन करवाना पड़ा।
ये खबर भी पढ़िए...जीतू पटवारी के बचाव में जयवर्धन सिंह उतरे, दिग्विजय के बेटे ने कह दी ये बड़ी बात
अपने ही गढ़ में हारे दिग्विजय
बता दें, दिग्विजय सिंह अपने जीवन का आखिरी लोकसभा चुनाव अपने ही गढ़ राजगढ़ में हार गए। उन्हें भाजपा प्रत्याशी रोड़मल नागर ने करीब डेढ़ लाख वोटों से हराया। भाजपा को यहां 7,58,643 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 6,12,654 वोट मिले थे। दोनों में जीत का अंतर 1,46,089 वोटों का रहा। दिग्विजय सिंह 1991 लोकसभा चुनाव के 33 साल बाद राजगढ़ सीट से किस्मत आजमाने आए थे।