रतलाम में BAP सांसद राजकुमार रोत की कार 15 फीट गहरी खाई में गिरी

Raj Singh | Dec 02, 2024, 07:40 IST
Share
BAP
BAP

BAP सांसद राजकुमार रोत की कार रतलाम में 15 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बाइक सवार घायल हुआ, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया। सांसद सुरक्षित हैं।

आमीन हुसैन @ रतलाम

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के सरवन थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम को एक बड़ा हादसा टल गया। राजस्थान के बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) के सांसद राजकुमार रोत की कार 15 फीट गहरी खाई में गिर गई। यह हादसा उस समय हुआ जब सांसद की कार ने बाइक सवार को बचाने का प्रयास किया।

घायल बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया

हादसे में बाइक सवार युवक पंकज (30), पिता प्रभुलाल मईड़ा, बावड़ीखेड़ा निवासी, घायल हो गया। सांसद ने अपनी गाड़ी रोककर तुरंत घायल युवक को दूसरी गाड़ी में मेडिकल कॉलेज, रतलाम पहुंचाया। डॉक्टरों ने युवक की हालत खतरे से बाहर बताई है।
BAP विधायक डोडियार ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र, उठाई यह बड़ी मांग

सांसद का वीडियो संदेश

सांसद राजकुमार रोत ने हादसे के बाद वीडियो जारी कर कहा, "आप सबकी दुआओं से बड़ा हादसा टल गया। हम, ड्राइवर और गनमैन सुरक्षित हैं। किसी प्रकार की चिंता की आवश्यकता नहीं है।"

सामाजिक कार्यक्रम के लिए जा रहे थे सांसद

राजकुमार रोत रतलाम के शिवगढ़ के गांव खेरखूटा में आयोजित आदिवासी चिंतन शिविर में शामिल होने के लिए आ रहे थे। हादसा राजस्थान बॉर्डर पार करने के बाद बांसवाड़ा रोड स्थित गांव कुंडा के पास हुआ।

कमलेश्वर डोडियार का दांव, बाप से नाराज होकर बनाएंगे नई पार्टी

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद

हादसे की सूचना मिलने पर सरवन पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी रंजीत सिंगार ने टीम के साथ क्रेन की मदद से सांसद की कार को खाई से बाहर निकाला। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • रतलाम न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम पुलिस
  • BAP
  • भारतीय आदिवासी पार्टी
  • BAP सांसद राजकुमार रोत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग