Live Blog
मीनाक्षी नटराजन की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
Jun 12, 2026, 12:39 IST

Synopsis: कांग्रेस की ओर से दावा किया गया था कि नॉमिनेशन डिक्लेअर करने वाले फार्म में FIR और चार्जेस लिखने जैसे कॉलम हैं जबकि मीनाक्षी के ऊपर ना तो FIR हुई थी ना ही चार्जेस फ्रेम हुए थे।

नया अपडेट

कांग्रेस की ओर से अधिवक्ता मनु सिंघवी और विवेक तनखा ने पक्ष रखा। प्राइवेट रेस्पॉन्डेंट्स की ओर से मुकुल रोहतगी और मध्य प्रदेश सरकार की ओर से हस्तक्षेप करते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पक्ष रखा।

लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने यह माना कि इस मामले में इलेक्शन पिटीशन ही दायर किया जाना ही सही रास्ता है,

-----------

मध्य प्रदेश कांग्रेस के विधायक और नेता राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के विरोध में दिल्ली पहुंचे हैं। वे इस मामले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलकर न्याय की मांग करना चाहते हैं, लेकिन अभी उन्हें मुलाकात का समय नहीं मिला है।

कांग्रेस का कहना है कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करना लोकतंत्र के खिलाफ है। पार्टी इस मामले को लेकर चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटा चुकी है।

-------------------------------------------

मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा। गुरुवार, 11 जून को हुई शुरुआती सुनवाई में कांग्रेस की तरफ से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि मामले की तुरंत सुनवाई जरूरी है, क्योंकि नामांकन वापस लेने की आखिरी समय-सीमा शाम 4 बजे तक ही है।

इस पर चुनाव आयोग ने अदालत को बताया कि उन्हें अभी तक याचिका की कॉपी नहीं मिली है। जवाब देने के लिए कुछ समय चाहिए। जवाब में सिंघवी ने कहा कि यदि सुनवाई शुक्रवार को हो तो भी तब तक चुनाव का नतीजा घोषित नहीं किया जाना चाहिए। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामलों को लेकर कानून पहले से स्पष्ट है।

कांग्रेस ने यह याचिका बुधवार और गुरुवार की रात करीब 1:48 बजे ऑनलाइन दाखिल की थी। पार्टी का आरोप है कि रिटर्निंग ऑफिसर ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन गलत, मनमाने और पक्षपातपूर्ण तरीके से खारिज किया है। कांग्रेस ने अदालत से इस फैसले को रद्द करने की मांग की है।

--------------------

मध्य प्रदेश की कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद हंगामा बढ़ गया। कांग्रेस के दस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जाकर चुनाव आयोग से मिला। बाहर आने के बाद सांसद अभिषेक मनु सिंघवी बोले कि रिटर्निंग ऑफिसर का फैसला गलत है और कानून के मुताबिक नहीं है।

उन्होंने कहा कि मीनाक्षी के खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं था, बस कोर्ट ने एक नोटिस भेजा था और पूछा था कि सुनवाई करनी है या नहीं। किसी मामले में मजिस्ट्रेट पहले तय करते हैं कि सुनवाई होगी या नहीं। जब तक कोर्ट संज्ञान नहीं लेता, तब तक कोई अपराध मामला शुरू नहीं माना जाता।

संक्षेप में, उनका कहना था कि नामांकन रद्द करना पूरी तरह गैरकानूनी है।

----

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के विरोध में भोपाल में कांग्रेस ने उपवास शुरू कर दिया है। भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर कांग्रेस के लोग उपवास पर बैठे हैं। इस सामूहिक उपवास में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पीसीएस चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कई कांग्रेस विधायक शामिल हैं।

---

प्रतिनिधिमंडल में केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, रणदीप सुरजेवाला, सचिन पायलट, भूपेश बघेल, दीपा दासमुंशी, विवेक टंखा, मीनाक्षी नटराजन, मोहम्मद अली खान और उमर होड़ा शामिल हैं।

मंगलवार को चुनाव अधिकारियों ने हलफनामे में कुछ अनियमितताएं पाई और मीनाक्षी का नामांकन खारिज कर दिया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली और भोपाल में चुनाव आयोग के दफ्तरों के बाहर धरना प्रदर्शन किया।



------------

पुराना अपडेट

शाम 7.15 बजे : राज्यसभा चुनाव की बाड़ाबंदी के चलते मध्य प्रदेश के 38 कांग्रेसी विधायकों को बेंगलुरू ले जा रहे विमान को रनवे से ही लौटना पड़ा। मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने के बाद शेष 24 विधायकों को रात 8 बजे ले जाने वाली उड़ान भी कैंसिल कर दी गई है।

विधानसभा में चल रहे हंगामे के बीच भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और पुलिस कमिश्नर संजय सिंह बल के साथ रिटर्निंग ऑफिसर कक्ष के बाहर पहुंचे।

खरगोन से विधायक केदार डावर ने द सूत्र को बताया कि कांग्रेस के 38 विधायकों को लेकर एक विमान बेंगलुरू के लिए रवाना हो रहा है। 24 विधायक रात 8 बजे की रूटीन फ्लाइट से जाएंगे।

लगभग तीन घंटे बाद विमान को मिली उड़ान की अनुमति, विधायक दल एयरपोर्ट में प्रवेश करने लगा है, आधे घंटे में विमान बेंगलुरू के लिए उड़ान भरेगा।

कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पर नोटिस के आधार पर आई आपत्ति पर जवाब पेश करने दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी, उमंग सिंघार और विधि के जानकार कर रहे मंत्रणा, एक घंटे बाद स्थिति होगी स्पष्ट।

कांग्रेस विधायकों को बेंगलूरु ले जा रहे विमान को भोपाल एयरपोर्ट से नहीं मिल रही है उड़ान की अनुमति। एटीसी की क्लीयरेंस अब तक नहीं मिली।

इधर कांग्रेस विधायकों को बेंगलूरु ले जा रही है। उधर, विधानसभा में मीनाक्षी नटराजन के फार्म पर विवाद हो गया है। हालांकि, मीनाक्षी ने 4 फार्म भरे हैं।

कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का बड़ा दावा- मुझे मिला 10 करोड़ का ऑफर

मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा के लिए तीसरा उम्मीदवार उतारते ही सियासी हलचल बढ़ गई है। भाजपा को तीसरी सीट जीतने के लिए सिर्फ 10 विधायक चाहिए। इसी वजह से कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर सताने लगा है। खबर है कि कांग्रेस के कई विधायक भाजपा के संपर्क में हैं।

इसी बीच श्योपुर के विधायक बाबू जंडेल ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा से उन्हें 10 करोड़ का ऑफर आया है। बाबू जंडेल ने कहा कि हम 18 तारीख तक घूमने जा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष की क्या प्लानिंग है, पता नहीं, लेकिन हम अपने परिवार के साथ जाएंगे और सीधे 18 तारीख को वोट डालने आएंगे।

----

पुराना अपडेट

स्पेशल फ्लाइट से जल्द बेंगलुरु के लिए उड़ेंगे एमपी कांग्रेस के विधायक, सता रहा क्रॉस वोटिंग का डर

जल्द बेंगलुरु के लिए उड़ेंगे कांग्रेस विधायक

कांग्रेस को अब क्रॉस वोटिंग का डर सताने लगा है। विधायकों को लेकर दो चार्टर्ड प्लेन से बेंगलुरु रवाना होंगे। जो विधायक बचेंगे वो रूटीन फ्लाइट से शाम को जाएंगे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और जीतू पटवारी शाम (9 जून) को सभी विधायकों के साथ रवाना होंगे। पहले दौरे में निर्मला सप्रे नहीं गईं।

दो शिफ्टों में जा रहे हैं विधायक एक अभी ढाई बजे जाएंगे और एक साढ़े पांच बजे एक बजे सबको पहुंचने का बोला है

विधायक दो शिफ्ट में जाएंगे। एक प्लेन ढाई बजे रवाना होगा और दूसरा साढ़े पांच बजे। सबको एक बजे पहुंचने का कहा गया था।

--------

बता दें कि राज्यसभा (MP Rajya Sabha Election 2026) की तीन सीटों पर 18 जून 2026 को मतदान होना है। BJP ने तीसरी सीट पर मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश केवट को उम्मीदवार उतारा है। कांग्रेस की उम्मीदवार पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन हैं, जो राहुल गांधी की कोर टीम की सदस्य रही हैं।

एक सीट जीतने के लिए 58 वोट चाहिए, MP BJP के पास 164 विधायक हैं और MP Congress के पास 64 विधायक हैं। BJP दो उम्मीदवार जिताने के बाद बची हुई करीब 48 वोटों से तीसरी सीट लड़ रही है- जिसके लिए उसे 10 अतिरिक्त वोट चाहिए।

बस यही 10 सीटें बीजेपी के लिए Mission-10 बन गया है। यानी लड़ाई ये है कि कैसे तो BJP कांग्रेस खेमे के 10 विधायकों से अपने उम्मीदवार के पक्ष में वोटिंग करवा ले और कांग्रेस की चुनौती है कि कैसे उसका एक भी विधायक न टूटे…

विधायकों के फोन छीने, बेंगलुरु भेजने की तैयारी

कांग्रेस विधायकों से उनके मोबाइल फोन ले लिए गए हैं। उन्हें चार्टर प्लेन से बेंगलुरु के एक रिसॉर्ट में शिफ्ट किया जा रहा है। वजह? एक चुनाव। एक सीट। और BJP की एक ऐसी चाल, जिसने पूरे समीकरण को हिलाकर रख दिया है…

क्यों पड़ी बाड़ाबंदी की जरूरत

BJP की Mission-10 नामक गुप्त रणनीति ने कांग्रेस खेमे में खलबली मचा दी है। इसे राजनीतिक गलियारों में BJP की तीसरी चाल भी कहा जा रहा है। इस चाल का सार समझना जरूरी है।

दरअसल, कांग्रेस के पास 64 विधायक हैं। मीनाक्षी नटराजन को जीत के लिए 58 वोट चाहिए, यानी गणित तो ठीक है। वहीं, BJP को तीसरी सीट के लिए 10 अतिरिक्त वोट चाहिए और वे कहां से आ सकते हैं? कांग्रेस के अपने विधायकों से। इसी को क्रॉस वोटिंग कहते हैं - जब आपका अपना विधायक दूसरी पार्टी के उम्मीदवार को वोट दे दे।

सोचिए, यदि कांग्रेस के सिर्फ 7-8 विधायक भी भटक गए, तो मीनाक्षी नटराजन की सीट जा सकती है।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार क्या बोले

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस अपने विधायकों को अपने ही राज्य में भेजना स्वाभाविक है। उन्होंने बताया कि सभी 62 विधायकों पर पूरा भरोसा है, लेकिन भाजपा की तोड़-फोड़ वाली राजनीति को लेकर सतर्क हैं। साथ ही उन्होंने भाजपा को चेतावनी दी कि अपने विधायकों का ख्याल रखें।

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर देश को तानाशाही की ओर ले जाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और जनता की आवाज़ की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी लड़ाई सत्ता की नहीं, बल्कि उस विचारधारा के खिलाफ है जो लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलना चाहती है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायक एकजुट हैं। यह राज्यसभा चुनाव केवल एक सीट का चुनाव नहीं, बल्कि 2028 के बदलाव की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। कांग्रेस की जीत लोकतंत्र की जीत होगी।

ये खबरें भी पढ़िए...

MP राज्यसभा चुनाव: मोहन-हेमंत का कद और उमंग-जीतू की साख दांव पर

राज्यसभा चुनाव : कांग्रेस ने विधायकों को बेंगलुरु भेजा, फोन छीने

राज्यसभा के तीनों प्रत्याशी करोड़पति, जानिए किसके पास कितनी प्रॉपर्टी

कितनी संपत्ति की मालकिन हैं कांग्रेस राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन?
Jun 09, 2026, 19:09 IST
रनवे से लौटी विधायकों की फ्लाइट, आठ बजे वाली भी कैंसिल

शाम 7 बजे : राज्यसभा चुनाव की बाड़ाबंदी के चलते मध्य प्रदेश के 38 कांग्रेसी विधायकों को बेंगलुरू ले जा रहे विमान को रनवे से ही लौटना पड़ा। मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने के बाद शेष 24 विधायकों को रात 8 बजे ले जाने वाली उड़ान भी कैंसिल कर दी गई है।

Jun 09, 2026, 17:58 IST
Jun 09, 2026, 17:46 IST
भोपाल कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर रिटर्निंग ऑफिसर कक्ष के बाहर पहुंचे

विधानसभा में चल रहे हंगामे के बीच भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और पुलिस कमिश्नर संजय सिंह बल के साथ रिटर्निंग ऑफिसर कक्ष के बाहर पहुंचे।

खरगोन से विधायक केदार डावर ने द सूत्र को बताया कि कांग्रेस के 38 विधायकों को लेकर एक विमान बेंगलुरू के लिए रवाना हो रहा है। 24 विधायक रात 8 बजे की रूटीन फ्लाइट से जाएंगे।

ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान

By Jitendra Shrivastava

ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान
IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट

By The Sootr

IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट
खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड

By Amresh Kushwaha

खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड
पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच

By Pooja Kumari

पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच
MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे

By Pratibha Rana

MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे
दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान

By Pooja Kumari

दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान
इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट

By Pratibha Rana

इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट