अलका गुर्जर के पास 7.76 करोड़, सतीश पूनिया के पास 6.45 करोड़ और नीरज डांगी के पास 2.55 किलो सोना सहित करोड़ों की संपत्ति
राज्यसभा के तीनों प्रत्याशी करोड़पति, जानिए किसके पास कितनी प्रॉपर्टी
Jageshwar prasad | Published:
राज्यसभा चुनाव के नामांकन के साथ राजस्थान के तीनों उम्मीदवारों की प्रॉपर्टी डिटेल
राज्यसभा चुनाव के नामांकन के साथ राजस्थान के तीनों उम्मीदवारों की प्रॉपर्टी डिटेल सामने आ गई है। अलका गुर्जर के पास 7.76 करोड़, सतीश पूनिया के पास 6.45 करोड़ और नीरज डांगी के पास 2.55 किलो सोना सहित करोड़ों की संपत्ति है।
समझें क्या है पूरा मामला
- राज्यसभा नामांकन के साथ अलका गुर्जर और सतीश पूनिया की प्रॉपर्टी आई सामने
- अलका के पास 7.76 करोड़, पूनिया के पास 6.45 करोड़ की घोषित संपत्ति
- पूनिया और उनकी पत्नी के पास 420 ग्राम सोना, अलका के पास 100 ग्राम सोने के गहने
- नीरज डांगी के पास 2.55 किलो सोना, 31 किलो चांदी और करोड़ों की संपत्ति
- 11 जून को निर्विरोध चुने जाएंगे तीनों राज्यसभा उम्मीदवार, वोटिंग नहीं होगी
कांग्रेस उम्मीदवार नीरज डांगी के पास 2.55 किलो सोना और 31 किलो चांदी है। 11 जून को तीनों निर्विरोध चुने जाएंगे, कोई वोटिंग नहीं होगी।
अलका गुर्जर की प्रॉपर्टी डिटेल
उनके और पति डॉ. नाथू सिंह गुर्जर के बैंक खातों में 1.09 करोड़ रुपए जमा हैं। अलका के पास 100 ग्राम सोने के गहने और एक डायमंड सेट है। इनकी कीमत 19 लाख रुपए बताई गई है।
पूनिया के पास 420 ग्राम सोना
उनके और पत्नी के बैंक खातों में 51.55 लाख रुपए जमा हैं। पूनिया के पास 120 ग्राम और उनकी पत्नी के पास 300 ग्राम सोने के आभूषण हैं। कुल मिलाकर 420 ग्राम सोना परिवार के पास है। पत्नी के पास 2.5 किलो चांदी भी है।
नीरज डांगी की प्रॉपर्टी डिटेल
डांगी के पास 2.55 किलो सोना है जिसकी अनुमानित कीमत 3.66 करोड़ रुपये है। उनके पास 31 किलो चांदी भी है। इसकी अनुमानित कीमत 86.69 लाख रुपये है।
डांगी की व्यावसायिक और अचल संपत्ति की बात करें तो नीरज डांगी के पास पिंडवाड़ा (सिरोही जिला) में मैग्नेटिक फ्यूलिंग स्टेशन में 50% हिस्सेदारी है। यह व्यावसायिक संपत्ति है।
डांगी परिवार की चल संपत्ति लगभग 2.79 करोड़ रुपए है। इसके अलावा बैंक जमा 1.43 करोड़, बीमा और अन्य निवेश 83.30 लाख, फ्लैट व उधार 2.25 करोड़ शामिल हैं। परिवार के पास टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और फोर्ड इकोस्पोर्ट वाहन हैं।
अचल संपत्ति में पाली जिले में पैतृक कृषि भूमि में 1/11 हिस्सा, ग्रेटर नोएडा में व्यावसायिक प्लॉट और जयपुर के सिरसी रोड इलाके में आवासीय भूखंड शामिल हैं।
11 जून को निर्विरोध जीत
FAQ
- राजस्थान राज्यसभा चुनाव में वोटिंग क्यों नहीं होगी?
3 सीटों पर बस 3 प्रत्याशियों के नामांकन प्राप्त हुए हैं। इसलिए कोई कम्पटीशन नहीं है और तीनों निर्विरोध चुने जाएंगे।
ये भी पढ़ें:-
फलोदी विधायक के पीए ने किसे दिए 60 लाख, एसीबी अब खोलेगी राज
तिलभर भी मिलीभगत साबित तो जेल जाने को तैयार, आखिर मंत्री किरोड़ी ने ऐसा क्यों कहा
CM का साला बताने वाले प्रमोद शर्मा पर नया केस, हड़पी 5 लग्जरी गाड़ियां
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari