तिलभर भी मिलीभगत साबित तो जेल जाने को तैयार, आखिर मंत्री किरोड़ी ने ऐसा क्यों कहा

Mukesh Sharma | Jun 08, 2026, 21:04 IST
Share
किरोड़ी लाल मीणा आए बचाव में
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में नकली बीज मामले में रिश्वतखोरी एसीबी के एक्शन के बाद कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा बचाव में आ गए हैं। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में संलिप्तता साबित होने पर जेल जाने को तैयार हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • नकली बीज मामले में भ्रष्टाचार के आरोपों पर कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने कांग्रेस पर साधा निशाना।
  • मंत्री मीणा ने कहा, तिलभर भी मिलीभगत साबित हुर्ई तो इस्तीफा देकर जेल जाने को तैयार हूं।
  • मंत्री बोले, मैंने गोविंद सिंह डोटासरा की पोल खोली, इसलिए दुर्भावना से लगा रहे हैं आरोप।
  • कृषि मंत्री ने साफ किया कि भ्रष्टाचार की जानकारी मिलते ही खुद जांच एजेंसी को सूचित किया।
  • एसीबी (ACB) ने बीज निगम के डायरेक्टर और उसके भांजे से 2.44 करोड़ रुपए किए बरामद।
राजस्थान में बीज निगम के अधिकारियों पर एसीबी की कार्रवाई के बाद कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने साफ कहा कि जिस व्यक्ति के इनपुट पर कार्रवाई होती थी, वह उनकी टीम का सदस्य नहीं था। उसके भ्रष्टाचार की जानकारी मिलते ही एजेंसियों को सूचित किया और कार्रवाई हुई है।

मंत्री किरोड़ी ने कहा कि अगर कृषि विभाग के भ्रष्टाचार में उनका तिलभर भी इंवॉल्वमेंट साबित हुआ तो वह गिरफ्तार होने और मंत्री पद से इस्तीफा देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में मेरी छवि खराब करने की कोशिश हो रही है।

उन्होंने कहा कि पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के पास प्रमाण हैं तो वह एसीबी को दे दें ताकि मेरे खिलाफ कार्रवाई हो सके। मीणा का दावा है कि उन्होंने REET परीक्षा पेपर लीक और RAS भर्ती में डोटासरा के खिलाफ आरोप लगाए थे, इसलिए वह दुर्भावना से ग्रसित होकर उनके खिलाफ आरोप लगा रहे हैं।

कांग्रेस राज में पनपे हैं माफिया

किरोड़ी ने कहा कि यह सभी माफिया कांग्रेस के राज में पनपे थे। लेकिन हम इन सभी की कमर तोड़ रहे हैं। किरोड़ी मीणा सोमवार को विधानसभा के बाहर मीडिया से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि ACB की कार्रवाई हमारे इनपुट के आधार पर ही हुई है। इसके लिए उन्होंने सरकार और ACB की प्रशंसा करते हुए कहा कि मामले में रिश्वत लेने और देने वाले दोनों को पकड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में बने कॉकस केा तोड़ने के लिए ACB से मामले में गहराई में जांच करनी चाहिए।

रिश्वतखोर निदेशक की सूचना पर भी होती थी कार्रवाई

मंत्री मीणा ने कहा कि वह इस बात से इनकार नहीं कर रहे हैं कि बीज निगम के गिरफ्तार नामित निदेशक की सूचना पर कार्रवाई नहीं होती थीं, लेकिन सूचना और लोग भी देते हैं। जब सूचना देने वाला ही भ्रष्टाचार में लिप्त हो गया तो इसकी जानकारी ACB को दी थी, उसकी आधार पर यह कार्रवाई हुई है।

ACB ने बरामद किए 2.43 करोड़ रुपए

एसीबी ने नकली बीज मामले को रफा-दफा करने के लिए हो रही रिश्वतखोरी का खुलासा किया। उसने बीज निगम के डायरेक्टर जुगलकिशोर विश्नोई के घर से 1.59 करोड़ रुपए बरामद किए। साथ ही प्राइवेट बस में सफर कर रहे उसके भांजे स्वतंत्र से 85 लाख रुपए नकद मिले।

एसीबी अब तक कुल 2.44 करोड़ रुपए कैश बरामद कर चुकी है। जांच एजेंसी ने निदेशक समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने एसीबी की प्रार्थना पर सभी आरोपियों का पांच दिन का रिमांड स्वीकार कर लिया।

ये भी पढे़:-

CM का साला बताने वाले प्रमोद शर्मा पर नया केस, हड़पी 5 लग्जरी गाड़ियां

पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने कहा-राजकोष को पहुंचाया नुकसान

Ind vs Afg Test Match: क्रिकेटर मानव सुथार सोशल मीडिया पर क्यों कर रहे ट्रेंड

राज्यसभा चुनाव में टली क्रॉस वोटिंग, तीनों चेहरों का निर्विरोध जीतना तय

Tags:
  • राजस्थान
  • किरोड़ीलाल मीणा
  • गोविंद डोटासरा
  • acb
  • बीज निगम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा