फलोदी विधायक के पीए ने किसे दिए 60 लाख, एसीबी अब खोलेगी राज

Jageshwar prasad | Jun 09, 2026, 07:58 IST
Share
राजस्थान में नकली बीज प्रकरण RSSCL
राजस्थान में नकली बीज प्रकरण RSSCL

नकली बीज कांड में राजस्थान ACB ने बीज निगम डायरेक्टर समेत 6 को 5 दिन के रिमांड पर भेजा। 2.44 करोड़ बरामद, फलोदी विधायक के पीए ने 60 लाख की रकम किसे दी, जांच जारी।

समझें क्या है पूरा मामला

  • नकली बीज कांड में अब तक 2.44 करोड़ बरामद, 6 आरोपी रिमांड पर।
  • फलोदी विधायक के पीए ने 60 लाख आगे किसे दिए, ACB की खोज जारी।
  • मामले को लेकर कांग्रेस बोली, इनपुट से निकाला करोड़ों का आउटपुट।
  • मंत्री किरोड़ी लाल बोले, संलिप्तता साबित हुई तो खुद गिरफ्तारी दूंगा।
राजस्थान में नकली बीज प्रकरण में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। फलोदी विधायक के निजी सहायक (पीए) गणपत विश्नोई समेत छह आरोपियों को बीकानेर कोर्ट ने पांच दिन के रिमांड पर भेजा है।

अब तक 2 करोड़ 44 लाख रुपए नकद बरामद हो चुके हैं। ACB की नजर उस 60 लाख रुपए पर है जो गणपत के जरिए आगे किन्हीं लोगों तक पहुंचाई गई। मामले में कांग्रेस ने कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को घेरा तो मंत्री ने चुनौती दी कि संलिप्तता मिली तो गिरफ्तारी देने को तैयार हैं।

कैसे खुला नकली बीज का मामला

27 मई को बीकानेर में गजराज ब्रांड के मूंगफली बीज के नमूने गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। इसी के बाद मामला सामने आया। करण एग्री गजराज ब्रांड के बीज का विक्रय करती है और गुजरात की कंपनी है।

आरोप है कि इस कार्रवाई को प्रभावित करने, बीज वापस भिजवाने और पूरे प्रकरण को दबाने के लिए 1 करोड़ 80 लाख रुपए की डील की गई। इसी सूचना के आधार पर ACB ने निगरानी बढ़ाई और बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की।

जोधपुर की कार्रवाई में था जुगल

जब कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने जोधपुर में डिकॉय ऑपरेशन (प्रलोभन देकर की गई कार्रवाई) किया। उसमें राजस्थान राज्य बीज निगम (RSSCL) के निदेशक जुगल किशोर विश्नोई ने अगुवाई की थी।

जिसमें मंडोर रीको एरिया के विनायक कोल्ड स्टोरेज से करण एग्री जेनेटिक और गणेश एग्री जेनेटिक से जुड़े 27,178 बैग मूंगफली बीज मिले थे। इनके नमूने जांच के लिए भेजे गए थे और बिक्री पर रोक लगा दी गई थी। ये दोनों गुजरात की कंपनियां हैं।

60 लाख की रकम किसे मिली?

ACB की जांच में सामने आया कि पीए गणपत विश्नोई तक 60 लाख रुपए की रकम पहुंची थी। अब एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि यह रकम आगे किन-किन लोगों तक पहुंचाई गई।

सूत्रों के अनुसार 1 करोड़ 80 लाख की कथित डील का दायरा अब तक सामने आए तथ्यों से काफी बड़ा हो सकता है। आरोपियों के मोबाइल डेटा, बैंक खाते, संपत्तियां और आपसी संपर्कों की गहन जांच चल रही है। बीकानेर, नोखा और रावला क्षेत्रों में सर्च अभियान जारी है।

6 आरोपी रिमांड पर

ACB ने सोमवार को सभी आरोपियों को बीकानेर कोर्ट में पेश किया। अदालत ने पांच दिन का रिमांड दिया।

ACB के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) आशीष कुमार के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में RSSCL निदेशक जुगल किशोर विश्नोई, सतपाल सिंह, सुनील सेठिया, किरण कापड़िया, गणपत राम और स्वतंत्र विश्नोई शामिल हैं। पूछताछ में नेटवर्क से जुड़े अन्य नामों के सामने आने की संभावना है।

विधायक पब्बाराम ने दी सफाई

गणपत विश्नोई की गिरफ्तारी के बाद फलोदी के भाजपा विधायक पब्बाराम विश्नोई ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि गणपत की कथित गतिविधियों की जानकारी मिलते ही उन्होंने उसे 31 मई को ही पीए पद से हटा दिया था।

कांग्रेस का तंज, किरोड़ी की चुनौती

राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासराने कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पर निशाना साधते हुए कहा कि मंत्री ने खुद स्वीकार किया था कि उन्होंने बीज निगम डायरेक्टर की नियुक्ति की थी। अब उस इनपुट से करोड़ों का आउटपुट निकल आया।

कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने सभी आरोप खारिज करते हुए कहा कि यदि जांच में उनकी जरा भी संलिप्तता सामने आती है तो वे तत्काल मंत्री पद छोड़ने और गिरफ्तारी देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए।

FAQ

  1. नकली बीज से किसानों को क्या नुकसान होता है?
    नकली या घटिया गुणवत्ता के बीज से फसल अंकुरित नहीं होती या उत्पादन बेहद कम होता है। किसान को बीज, खाद, सिंचाई और मजदूरी का पूरा खर्च बर्बाद हो जाता है। यह आर्थिक नुकसान कई बार किसान परिवारों को कर्ज के दलदल में धकेल देता है।
  2. डिकॉय ऑपरेशन क्या होता है?
    डिकॉय ऑपरेशन में जांच एजेंसी किसी आरोपी को घूस लेते हुए या गैरकानूनी काम करते हुए रंगे हाथ पकड़ने के लिए एक नकली ग्राहक या अधिकारी को भेजती है। इस ऑपरेशन में आरोपी खुद फंस जाता है और सबूत मौके पर ही मिल जाते हैं।

ये भी पढ़ें:-

तिलभर भी मिलीभगत साबित तो जेल जाने को तैयार, आखिर मंत्री किरोड़ी ने ऐसा क्यों कहा

CM का साला बताने वाले प्रमोद शर्मा पर नया केस, हड़पी 5 लग्जरी गाड़ियां

पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने कहा-राजकोष को पहुंचाया नुकसान

Ind vs Afg Test Match: क्रिकेटर मानव सुथार सोशल मीडिया पर क्यों कर रहे ट्रेंड

Tags:
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा
  • भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो
  • acb
  • बीज निगम
  • किरोड़ी लाल मीणा
  • नकली बीज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती