Rajya Sabha election: चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव की घोषणा
Sandeep Kumar | Aug 07, 2024, 17:00 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-07T165326.318
भारत निर्वाचन आयोग ने देश की 12 सीटों पर राज्यसभा चुनाव कराने का ऐलान कर दिया है। आयोग के मुताबिक चुनाव तीन सितंबर को होंगे। आइए जानते हैं किस दिन क्या होगा...
भारतीय चुनाव आयोग ( Election Commission of India ) ने घोषणा की है कि देश की राज्यसभा की 12 खाली सीटों के लिए 3 सितंबर को चुनाव होंगे। दरअसल ये ये सीटे इसलिए खाली हुई है कि यहां से चुने गए राज्यसभा सांसद अब लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंच चुके हैं। जिसके बाद से ये सीटें खाली है।
लिहाजा चुनाव आयोग ने इन सीटों पर चुनाव कराने का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक राज्यसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 14 अगस्त को जारी की जाएगी और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है। आयोग के मुताबिक सभी 12 राज्यसभा सीट के लिए 3 सितंबर को वोटिंग होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।
![ca67672e-6aa]()
![ef48fea3-8f6]()
दरअसल हाल ही में लोकसभा चुनाव हुए थे। इस चुनाव में 10 ऐसे उम्मीदवार थे जो लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे है जो कि पहले राज्यसभा सांसद थे। अब क्योकि लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद ये सीट रिक्त हुई है। जिसके बाद आयोग ने राज्यसभा की 10 सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी है।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, सर्बानंद सोनोवाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, दीपेंद्र हुड्डा, मीसा भारती, बिप्लब कुमार देब, केसी वेणुगोपाल सहित मौजूदा सदस्यों के लोकसभा के लिए चुने जाने के कारण राज्यसभा की दस सीटें खाली हो गईं, जबकि दो सीटें सदस्यों के इस्तीफा देने की वजह से खाली हुई है।
राज्यसभा चुनाव असम और महाराष्ट्र में दो सीट, बिहार, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, तेलंगाना और ओडिशा में एक-एक सीट पर होगा। हरियाणा, असम, मध्य प्रदेश, राजस्थान और ओडिशा में बीजेपी उम्मीदवार के जीतने की संभावना है क्योंकि इन राज्यों में बीजेपी की सरकार है और संख्या बल बीजेपी के पक्ष में है।
संसद के ऊपरी सदन यानी राज्य सभा में 245 सदस्य हैं। इनमें से 12 सदस्यों को राष्ट्रपति द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से सीधे मनोनीत किया जाता है। राज्यसभा की सीटें राज्यों के बीच उनकी जनसंख्या के आधार पर वितरित की जाती हैं। राज्य विधानसभाओं के सिंगल ट्रांसफरेबल वोट के माध्यम से राज्य सभा के सदस्यों का चयन करते हैं।
राज्यों की परिषद यानी राज्यसभा भारतीय संसद का उच्च सदन है। राज्य सभा में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि और भारत के राष्ट्रपति द्वारा नामित व्यक्ति शामिल होते हैं। भारत का उपराष्ट्रपति राज्य सभा का पदेन सभापति होता है। राज्य सभा भी अपने सदस्यों में से एक उपसभापति चुनती है।
लिहाजा चुनाव आयोग ने इन सीटों पर चुनाव कराने का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक राज्यसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 14 अगस्त को जारी की जाएगी और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है। आयोग के मुताबिक सभी 12 राज्यसभा सीट के लिए 3 सितंबर को वोटिंग होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।
ca67672e-6aa
ef48fea3-8f6
लोकसभा चुनाव के कारण खाली हुई सीटें
ये सदस्य चुने गए हैं लोकसभा सांसद
देश की 12 सीटों में चुनाव
12 सदस्यों को राष्ट्रपति करता हैं मनोनीत
क्या है राज्यसभा ?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sandeep mishr
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari