राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि का एक बार फिर अपमान, शाह की बैठक में जाने से सुरक्षा कर्मियों ने रोका, पुलिस को सुनाई खरी खोटी
BP Shrivastava | Oct 28, 2023, 24:00 IST
राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि का एक बार फिर अपमान, शाह की बैठक में जाने से सुरक्षा कर्मियों ने रोका, पुलिस को सुनाई खरी खोटी
जबलपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैठक में जाने की कोशिश कर रहीं राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि को पुलिस कर्मियों ने रोक दिया। इस व्यवहार से नाराज सुमित्रा बाल्मीकि ने पुलिस को खरी-खरी सुनाईं।
वेंकटेश कोरी, JABALPUR. जबलपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैठक में जाने की कोशिश कर रहीं राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि को पुलिस कर्मियों ने रोक दिया, जबलपुर के रानीताल स्थित बीजेपी के संभागीय कार्यालय में अमित शाह बैठक लेने पहुंचे थे कि तभी सुमित्रा बाल्मीकि भी पहुंची और वे बैठक में जाने की कोशिश कर रहीं थी कि इसी बीच गेट पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने सांसद को पहचानने से इनकार करते हुए उनसे पास मांगा, इस दौरान पुलिस कर्मियों और सांसद के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। गुस्से से तमतमाई राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि ने सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को ही खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि जब वे किसी सांसद को पहचानते ही नहीं है तो ड्यूटी क्यों कर रहे हैं?
उपराष्ट्रपति धनखड़ के कार्यक्रम में भी हुआ था अपमान
राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि के अपमान और अनदेखी का यह पहला मामला नहीं है। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जब शहर के गैरिसन ग्राउंड में देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था, तब भी सुमित्रा बाल्मीकि को प्रोटोकॉल के मुताबिक कुर्सी नसीब नहीं हुई थी, जबकि जबकि राज्यसभा सांसद के प्रोटोकॉल के मुताबिक उनके बैठने की व्यवस्था पहली पंक्ति में की जानी थी। अपने अपमान से भड़की राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र भी लिखा था इसके बाद कलेक्टर द्वारा माफी मांगे जाने के बाद मामला शांत हुआ।
मेरी सादगी ही मेरी कमजोरी - सुमित्रा बाल्मीकि
गृहमंत्री अमित शाह की बैठक में जाने के पहले हुए इस घटनाक्रम को दुर्व्यवहार करार देते हुए राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि ने कहा है कि उनकी सादगी ही उनकी कमजोरी है। वे हमेशा सादगी के साथ रहती हैं इसी कारण उन्हें लोग काम पहचानते हैं। उन्होंने बताया कि जब वे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैठक में जाने के लिए गेट पर पहुंची तब सुरक्षा कर्मियों ने उनसे पास मांगा और उनके द्वारा सांसद होने का हवाला दिए जाने के बावजूद भी उन्हें जाने नहीं दिया गया। सांसद सुमित्रा बाल्मीक ने बताया कि उन्होंने इसी बात को लेकर अधिकारियों के समक्ष आपत्ति भी जताई कि जब सुरक्षाकर्मी किसी सांसद को नहीं पहचानते तो उन्हें वीआईपी ड्यूटी पर क्यों तैनात किया गया।
आज ही है वाल्मीकि जयंती
राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक के साथ कथित तौर पर हुए दुर्व्यवहार और उन्हें अंदर जाने से रोकने का घटनाक्रम उस दिन हुआ जब पूरा देश वाल्मीकि जयंती मना रहा है। भारतीय जनता पार्टी के संभागीय कार्यालय में इस घटनाक्रम को जिसने भी देखा वह सांसद सुमित्रा बाल्मीक की अनदेखी और महर्षि वाल्मीकि के जयंती से जोड़कर देख रहा है।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari