झाबुआ के राकेश भावसार बने HAL के निदेशक, रक्षा क्षेत्र में निभाएंगे अहम भूमिका
Vishwanath Singh | May 16, 2025, 10:01 IST
The Sootr
तेजस लड़ाकू विमान, ध्रुव हेलीकॉप्टर सहित कई रक्षा विमानों और उपकरणों के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाली HAL, रक्षा मंत्रालय के अधीन एक नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम है।
झाबुआ की धरती से निकलकर राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक और गौरवशाली अध्याय जुड़ा है। मूलतः झाबुआ निवासी और वर्तमान में इंदौर में सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में सक्रिय वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट राकेश भावसार को भारत सरकार के रक्षा उत्पादन मंत्रालय द्वारा देश की प्रतिष्ठित एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) का स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भारतीय सेना को तकनीकी रूप से और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
तेजस लड़ाकू विमान, ध्रुव हेलीकॉप्टर सहित कई रक्षा विमानों और उपकरणों के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाली HAL, रक्षा मंत्रालय के अधीन एक नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम है। बेंगलुरु मुख्यालय वाली यह संस्था विश्व की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित एयरोस्पेस कंपनियों में से एक है, जो न सिर्फ भारतीय सेना, तटरक्षक बल और राज्य सरकारों को सेवाएं देती है। बल्कि 30 से अधिक देशों में निर्यात भी करती है।HAL ने ISRO के साथ मिलकर PSLV, GSLV, INSAT जैसे महत्वपूर्ण उपग्रह प्रक्षेपण कार्यक्रमों में भी योगदान दिया है। HAL के दो प्रमुख जॉइंट वेंचर – BAE-HAL Software Ltd और Indo-Russian Aviation Ltd भी इसकी वैश्विक पहुंच और तकनीकी सक्षमता को दर्शाते हैं।
यह खबर भी पढ़ें...रिटायरमेंट के छह महीने बाद पूर्व CJI चंद्रचूड़ को बड़ी जिम्मेदारी मिली! जानिए कहां?
राकेश भावसार की प्रारंभिक शिक्षा झाबुआ के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल और स्नातक शिक्षा शहीद चंद्रशेखर आजाद महाविद्यालय, झाबुआ से हुई। गणित विषय में रुचि रखने वाले भावसार बचपन से ही शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी रहे। स्कूल और कॉलेज के दिनों में वे एनसीसी के भी सक्रिय सदस्य रहे। चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई के लिए वे इंदौर आए और यहीं से उन्होंने न केवल अकादमिक क्षेत्र में पहचान बनाई, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
यह खबर भी पढ़ें...सीएम मोहन यादव का आज इंदौर दौरा, मैन मेड एंड टेक्सटाइल एक्सपो का करेंगे शुभारंभ
यह खबर भी पढ़ें...पेंशनरों का बढ़ा महंगाई भत्ता... 7% की बढ़ोतरी, मंत्रालय से आदेश जारी
भारत सरकार द्वारा HAL के निदेशक पद पर नियुक्त भावसार का कार्यकाल तीन वर्षों का रहेगा, जिसमें वे रक्षा क्षेत्र की रणनीतियों और नीति-निर्माण में योगदान देंगे।यह नियुक्ति न सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह झाबुआ सहित समूचे मध्य भारत के लिए गर्व का विषय है। उनका अनुभव, राष्ट्रभक्ति और संगठन कौशल निश्चित ही HAL जैसी संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा।
यह खबर भी पढ़ें...संजीव कुमार झा होंगे मध्य प्रदेश के नए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
HAL: भारत की रक्षा शक्ति का आधार
यह खबर भी पढ़ें...रिटायरमेंट के छह महीने बाद पूर्व CJI चंद्रचूड़ को बड़ी जिम्मेदारी मिली! जानिए कहां?
शिक्षा से लेकर सेवा तक प्रेरणादायक सफर
यह खबर भी पढ़ें...सीएम मोहन यादव का आज इंदौर दौरा, मैन मेड एंड टेक्सटाइल एक्सपो का करेंगे शुभारंभ
संघ और समाजसेवा से गहराई से जुड़े
तीन साल का रहेगा कार्यकाल
यह खबर भी पढ़ें...संजीव कुमार झा होंगे मध्य प्रदेश के नए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman