राम मंदिर चंदा विवाद, SIT ने शासन को सौंपी रिपोर्ट, जांच के घेरे में 5 दर्जन लोग
Aman Vaishnav | Jun 23, 2026, 14:00 IST
राम मंदिर चंदा विवाद
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी और कमीशनखोरी के खेल को लेकर SIT ने शुरुआती जांच रिपोर्ट सौंप दी है। जांच के दौरान इस रिपोर्ट में कई सेवादारों और अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है।
समझें क्या है पूरा मामला...
इस रिपोर्ट में कई सेवादारों और अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। SIT ने दोषियों पर FIR दर्ज कराने की संस्तुति की है। अब सरकार के अगले कदम पर सबकी नजर टिकी है।
रामलला के खजाने पर डाका
मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने पहला आरोप लगाया था। उनका कहना था कि मंदिर के दानपात्रों से करीब 7 करोड़ रुपए की चोरी हुई है। यह कोई एक बार की घटना नहीं थी।
महिपाल सिंह ने कहा कि इसकी जानकारी उन्होंने ट्रस्ट के बड़े अधिकारियों को दी थी। शिकायत करने के अगले ही दिन उन्हें पद से हटा दिया गया। आरोप यह भी था कि करीब आठ महीने की CCTV फुटेज भी गायब कर दी गई।
511ae124-05b
SIT का गठन और छह दिन की तफ्तीश
मामला बढ़ता देख खुद ट्रस्ट ने जांच की मांग की। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 13 जून को तीन सदस्यीय SIT बनाई।
SIT में तीन बड़े अधिकारी शामिल किए गए। पहले थे लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत। दूसरे थे लखनऊ रेंज के IG किरण एस। तीसरे थे वित्त विभाग के विशेष सचिव नील रतन। 15 जून को यह टीम अयोध्या पहुंची और लगातार छह दिन तक जांच की।
टिन्नू नेटवर्क की पोल खुली
जांच में सामने आया कि मंदिर में चढ़ावे की गिनती का काम SBI (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) को दिया गया था। बैंक ने यह काम एक आउटसोर्सिंग कंपनी को दिया।
वहीं इस कंपनी में काम पर वही लोग रखे गए जिन्हें ट्रस्ट ने तय किया था। ये लोग ट्रस्ट के बड़े पदाधिकारियों के रिश्तेदार या जान-पहचान के थे।
टिन्नू ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए 35 से 40 अपने लोगों को इस काम में लगवाया। यही नहीं CCTV निगरानी को पुलिस कंट्रोल रूम से अलग करने में भी इन्हीं लोगों की भूमिका बताई जा रही है।
46510fd2-962
140 पन्नों में दर्ज है सच
रिपोर्ट में एक अहम बात और है। ट्रस्ट का सदस्य न होने के बावजूद गोपाल राव जैसे लोग महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे थे। वहीं असली ट्रस्टियों ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई।
जानकारी के अनुसार ट्रस्ट के सचिव से बंद कमरे में करीब तीन घंटे तक पूछताछ हुई। गणना कार्य में लगे नौ संदिग्ध कर्मचारियों में से दो की भूमिका सबसे संदिग्ध पाई गई है।
a6efc57c-8d7
अब ACS गृह के पास है रिपोर्ट
अब शासन स्तर पर दोषियों पर नामजद FIR दर्ज कराने की तैयारी तेज हो गई है।
इस मामले में अब तक लगभग दो करोड़ रुपए की रिकवरी हो चुकी है। लवकुश, अवनीश, अनुकल्प, करुणे और टिन्नू जैसे लोगों की निशानदेही पर यह राशि बरामद की गई है। एक कर्मचारी के घर से 10 लाख रुपए नकद भी मिले थे। 13 जून को टिन्नू के घर से सोना भी बरामद हुआ था।
सेवादार जाएंगे, ट्रस्ट बदलेगा?
सूत्रों का कहना है कि रिपोर्ट में ट्रस्ट की कार्यप्रणाली में बड़े सुधारों की जरूरत भी बताई गई है।
राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने इस मामले को गंभीर बताया है। नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि मंदिर का पूरा प्रबंधन बदलने की जरूरत है।
कुछ लोग यह भी मांग कर रहे हैं कि मंदिर प्रशासन को अधिक पेशेवर बनाया जाए। एक CEOकी नियुक्ति हो। इससे श्रद्धालुओं का हर दान पारदर्शी तरीके से इस्तेमाल हो सके।
e268d739-387
चंपत राय की भूमिका पर सवाल
ये खबरें भी पढ़िए...
ओरछा रामराजा मंदिर खजाना केस 9 साल बाद भी अधूरा, पूर्व क्लर्क की FIR रद्द
अयोध्या राम मंदिर घोटाला, 17 गुना महंगी जमीन खरीद और चढ़ावे पर SIT ने खोला राज
राम मंदिर चंदा चोरी विवाद: करोड़ों हिंदुओं की आस्था से हुई बेईमानी, कौन है जिम्मेदार?
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA