भोपाल के सुरजीत Hyundai के मालिक रमेश नेनवानी की हो गई कुर्की, सुबह पुलिस बल पहुंचा, कारें बाहर निकालीं

Sanjay Gupta | Aug 05, 2025, 10:53 IST
Share
ramesh-nainwani-hyundai-dealer-property-seized-bhopal
ramesh-nainwani-hyundai-dealer-property-seized-bhopal

भोपाल के सुरजीत Hyundai के मालिक रमेश नेनवानी के खिलाफ किराए के विवाद में जिला कोर्ट द्वारा कुर्की वारंट जारी किया गया था। अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है।

भोपाल के Hyundai कार डीलर सुरजीत Hyundai भोपाल के मालिक रमेश नेनवानी के खिलाफ निकला कुर्की वारंट आखिरकार मंगलवार को अमल में आ गया। एक किराया विवाद में उनके खिलाफ जिला कोर्ट ने कुर्की वारंट जारी किया था। इसके खिलाफ वह हाईकोर्ट भी गए थे लेकिन केवल दो सप्ताह की मोहलत मिली। इसके बाद भी वह शोरूम के लिए किराए से ली जगह खाली नहीं कर रहे थे।

100 से ज्यादा का बल पहुंचा, बाहर निकाली कारें

कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस व अन्य विभागों का 100 से ज्यादा का बल एयरपोर्ट रोड स्थित महावीर कृपा एवेन्यू पर Hyundai शोरूम पर पहुंचा। यहां पर पहले पूरे शोरूम को खाली कराने की कार्रवाई हुई और एक-एक कर सभी कारों को बाहर निकाला गया और फिर फर्नीचर व अन्य सामान को खाली कराया गया।

खबर यह भी...भोपाल के सुरजीत ह्यूनडई के मालिक रमेश नेनवानी का इंदौर में कुर्की वारंट जारी

b2956762-a36
b2956762-a36

यह है मामला

नेनवानी की इंदौर में ईशान ऑटो नाम से एयरपोर्ट रोड पर महावीर कृपा एवेन्यू की प्रॉपर्टी किराए पर ली थी। इसका पांच साल का एग्रीमेंट था। लेकिन एग्रीमेंट खत्म होने के बाद उन्होंने संपत्ति खाली नहीं की। इस पर संपत्ति मालकिन इंद्रजीत कौर द्वारा उन्हें नोटिस दिए गए, लेकिन इसके बाद भी खाली नहीं की। इस पर वह जिला कोर्ट में गई और वहां से कुर्की वारंट जारी कर संपत्ति खाली कराने का नोटिस जारी हुआ। इस नोटिस के खिलाफ वह हाईकोर्ट भी गए थे।
खबर यह भी...इंदौर के 9 तहसीलदार, नायब तहसीलदार समय पर नहीं दे रहे लोकसेवा, कलेक्टर ने लगाई पेनल्टी

नेनवानी पर भोपाल में पहले हो चुका केस

नेनवानी के खिलाफ भोपाल के पिपलानी पुलिस थाने में जुलाई 2019 में धोखाधड़ी का केस हो चुका है। डॉ शिवओम दुबे की शिकायत पर दर्ज हुआ था। दुबे ने पुलिस को बताया कि साल 2019 में जेके रोड स्थित सुरजीत Hyundai डीलर से Hyundai i10 कार खरीदी थी। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के नियमों के अनुसार ऑटोमोबाइल डीलर मोटर वाहन के रजिस्ट्रेशन के लिए जिम्मेदार होता है। डॉ शिवओम दुबे ने रजिस्ट्रेशन के लिए निर्धारित फीस का पेमेंट कर दिया था। डीलर की तरफ से उन्हें एक टेंपरेरी रजिस्ट्रेशन नंबर दिया गया परंतु परमानेंट रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं दिया गया। उनका इंश्योरेंस भी बाद में रिन्यू नहीं हुआ क्योंकि बताया गया आरटीओ भोपाल द्वारा अब तक उनकी कार के लिए परमानेंट रजिस्ट्रेशन नंबर जारी नहीं किया गया है। दुबे ने सुरजीत Hyundai में पता किया तो उनकी कार का 1 साल का इंश्योरेंस करवा दिया गया परंतु रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया गया।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢

🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

surjeet hyundai | Bhopal Latest News | Indore Latest News | मध्य प्रदेश न्यूज

Tags:
  • हाईकोर्ट
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • Bhopal Latest News
  • Indore Latest News
  • Hyundai
  • surjeet hyundai
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती