UP तक फैला साइबर ठगी का जाल, रामकृष्ण मिशन आश्रम सचिव से 2.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश
Rohit Sahu | May 17, 2025, 11:43 IST
gwalior cyber thagi mp
रामकृष्ण मिशन आश्रम सचिव से 2.53 करोड़ की ऑनलाइन ठगी में लखनऊ से जुड़े 10 ठग पकड़े गए हैं। इस ठगी मामले में अबतक उज्जैन, दिल्ली, प्रयागराज से भी ठग पकड़े गए हैं।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी सुप्रदितानंद से हुई 2.53 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी की का मामला यूपी तक पहुंच गया है। यह प्रदेश की सबसे बड़ी साइबर ठगी मानी जा रही है, जिसमें लखनऊ से संचालित हो रहे एक संगठित ठग गिरोह की संलिप्तता सामने आई है। साइबर सेल की कार्रवाई में इस जालसाजी से जुड़े 10 ठग गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें गिरोह के सरगना का राजदार और कई फर्जी खाताधारक भी शामिल हैं।
गिरफ्तार किए गए 10 आरोपियों में से 7 लखनऊ, 2 लखीमपुर खीरी, 2 गोरखपुर और 1 सीतापुर से हैं। गिरोह के सदस्य सुनियोजित ढंग से खाते खोलते थे, सिम कार्ड एक्टिव करते थे और ट्रांजैक्शन करवा कर कमीशन खाते थे।
इस साइबर ठगी की रकम में से 30 लाख रुपये लखनऊ निवासी सचिन गुप्ता (29) के एक करंट अकाउंट में ट्रांसफर किए गए थे। सचिन दिखावे में फोटोग्राफर है, लेकिन उसका इस्तेमाल धोखाधड़ी के लेनदेन के लिए हुआ। उसे इस काम के बदले 60 हजार रुपये का कमीशन मिला। सचिन ने सिर्फ प्रेमिका से बात करने के लिए सिम चालू किया था, लेकिन वह सीधे इस गैंग की कड़ी बन गया।
![cyber-security-528885]()
इस गिरोह का बड़ा राजदार रवि आनंद भी साइबर सेल के हत्थे चढ़ गया है। रवि ही वह कड़ी है जो गिरोह के मुख्य सरगना तक पहुंचाने में मदद कर सकता है। पुलिस को उससे ठगी की तकनीक, बैंक खाता संचालन और सिम एक्टिवेशन के तरीके जानने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें....सांसद प्रतिनिधि ताहिर अली पर गरीबों से ठगी के आरोप, सरकारी योजना में हुआ खेल
रामकृष्ण आश्रम के सचिव के साथ हुई इस ठगी की जांच के दौरान चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि दिल्ली में पढ़ाई कर रहे एक बीबीए छात्र ने महज 5 हजार रुपए मासिक किराए पर अपना बैंक खाता ठगों को सौंप दिया था। उसके खाते में 5.30 लाख रुपए ट्रांसफर हुए थे।
यह भी पढ़ें...ग्वालियर रामकृष्ण आश्रम के सचिव को डिजिटल अरेस्ट कर ठगों ने ऐंठे 2.5 करोड़ रुपए
SIT ने नागदा (उज्जैन) से छह लोगों को पकड़ा। इनमें सब्जी बेचने वाला राहुल कहार, बैंक कर्मचारी तुषार गोमे, किशोर विनाज्ञा, शुभम सिंह राठौर, रतलाम निवासी विश्वजीत बर्मन और बंधन बैंक की महिला कैशियर काजल जैसवाल शामिल हैं।
thesootr links
ठगी का मास्टरप्लान लखनऊ से ऑपरेट
गिरफ्तार ठगों की पहचान से खुलासा हुआ है कि गिरोह लखनऊ से सक्रिय था। आश्रम सचिव को 26 दिन तक डिजिटल अरेस्ट में रखकर उनसे चरणबद्ध रूप से 2.53 करोड़ रुपये की ठगी की गई। यह रकम 20 अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कराई गई थी।
सात आरोपी लखनऊ से बाकी अन्य जिलों से जुड़े
ठगी का पैसा गया 20 खातों में ट्रांसफर
cyber-security-528885
गिरोह का राजदार रवि आनंद भी पकड़ा गया
यह भी पढ़ें....सांसद प्रतिनिधि ताहिर अली पर गरीबों से ठगी के आरोप, सरकारी योजना में हुआ खेल
इसके पहले कुछ लोगों को दिल्ली से भी गिरफ्तार किया गया था
यह भी पढ़ें...ग्वालियर रामकृष्ण आश्रम के सचिव को डिजिटल अरेस्ट कर ठगों ने ऐंठे 2.5 करोड़ रुपए
उज्जैन से पकड़े गए 6 आरोपी बैंककर्मी भी शामिल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA