रणदीप सुरजेवाला ने BJP को बताया गब्बर गैंग, बोले- ED और IT बना रही जनता पर दबाव

The Sootr | Nov 03, 2023, 24:00 IST
Share
रणदीप सुरजेवाला ने BJP को बताया गब्बर गैंग, बोले- ED और IT बना रही जनता पर दबाव
रणदीप सुरजेवाला ने BJP को बताया गब्बर गैंग, बोले- ED और IT बना रही जनता पर दबाव

छत्तीसगढ़ के बाद अब एमपी विधानसभा चुनाव में भी IT और ED का मुद्दा गरमा गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने शुक्रवार को इस मुद्दे को मीडिया में उठाया।

BHOPAL. छत्तीसगढ़ के बाद अब एमपी में विधानसभा में भी IT और ED का मुद्दा गरम हो गया है। बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने शुक्रवार यानि आज इस मुद्दे को मीडिया के सामने उठाया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार की ओर से विधानसभा चुनाव में केंद्रीय एजेंसी का भय दिखाया जा रहा है। इसके पहले छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल भी यह बात कह चुके हैं।

BJP चुनाव जीतने के लिए ED और IT का ले रही है सहारा

बता दें कि एमपी में कुछ दिनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में चुनाव को मद्देमजर रखते हुए पक्ष और विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है। इसी दौरान शुक्रवार यानि आज भोपाल में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रणदीप ने BJP और सीएम शिवराज सिंह चौहान के कई मुद्दों को उछाला। रणदीप ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान यह आरोप लगाए कि ईडी और इनकम टैक्स की टीम मध्यप्रदेश में सक्रिय हो चुकी है। दो दिन से टीम यहां डेरा डाले हुए है। मध्यप्रदेश की जनता पर दबाव बनाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में दिए अपने बयान में कहा कि चुनाव जीतने के लिए बीजेपी सरकार अब ED और IT का सहारा ले रही है।

सीएम शिवराज के बयान पर पलटवार

सीएम शिवराज सिंह चौहान के श्याम और छेनू की जोड़ी वाले बयान पर भी सुरजेवाला ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में गब्बर गैंग काम कर रही है। कौन गब्बर है, कौन सांभा है, और कौन कालिया है। हमें सब पता है, लेकिन मैं यहां ज्यादा कुछ कहुंगा तो लोगों को बुरा लग जाएगा। लेकिन मैं एक चीज जरुर कहुंगा कि मुझे भरोसा है इस बार गब्बर गैंग को प्रदेश की जनता खत्म कर देगी।

पटवारी घोटाले पर BJP को घेरा

रणदीप सुरजेवाल ने शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में युवाओं के भविष्य की बोली लगाई गई। पटवारी घोटाले की जानकारी बीजेपी सरकार को थी। बीजेपी सरकार ने सत्ता में आते ही युवाओं के भविष्य की बोली लगाई। नर्सिंग, पटवारी, व्यापमं घोटाले इसके उदाहरण हैं। भोपाल सहित अन्य जिलों में FIR दर्ज हुई। एक करोड़ युवाओं का भविष्य निल किया गया और नर्सिंग घोटाले से डेढ़ लाख युवाओं का भविष्य अंधेरे में कर दिया है।

Tags:
  • Madhya Pradesh Assembly elections
  • मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  • Madhya Pradesh Assembly Elections 2023
  • मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव
  • Randeep Surjewala told BJP as Gabbar Gang
  • said- ED and IT are creating pressure on the public
  • रणदीप सुरजेवाला ने BJP को बताया गब्बर गैंग
  • बोले- ED और IT बना रही जनता पर दबाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा