सिवनी की बेटी का कमाल, 10 लाख के निवेश से खड़ा किया 25 लाख का बिजनेस
Anjali Dwivedi | Apr 14, 2026, 16:02 IST
Ranjita Dhurve
सिवनी जिले के लुघरवाड़ा की रंजीता धुर्वे ने अगरबत्ती उद्योग के जरिए पेश की मिसाल की है। रंजीता ने 10 महिलाओं को रोजगार देने के साथ 25 लाख का टर्नओवर हासिल किया।
अगर किसी के अंदर दृढ़ संकल्प और कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो रास्ते खुद-ब-खुद बन जाते हैं। मध्य प्रदेश केसिवनी जिले के ग्राम लुघरवाड़ा की रहने वाली रंजीता धुर्वे ने इसे सच कर दिखाया है।
रंजीता ने पंच परमेश्वरी मैन्यूफैक्चरिंग इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के नाम से अगरबत्ती उद्योग शुरू किया, जो आज जिले का गौरव बन चुका है। महज एक मशीन से शुरू हुआ यह सफर आज 10 मशीनों के विशाल सेटअप तक पहुंच गया है।
रंजीता ने कब शुरू किया
अनुसूचित जनजाति वर्ग (ST) से ताल्लुक रखने वाली रंजीता धुर्वे और उनके पति नरेंद्र धुर्वे ने साल 2023 में इस स्टार्ट-अप की नींव रखी थी। लुघरवाड़ा जैसे छोटे से गांव से निकलकर रंजीता ने न केवल खुद को एक उद्यमी के रूप में स्थापित किया, बल्कि सिवनी जिले का पहला आधिकारिक स्टार्ट-अप रजिस्टर्ड कराने का गौरव भी हासिल किया।
रंजीता बताती हैं कि शुरुआत में उन्होंने इस उद्योग में 10 लाख रुपए का खर्च किया था। यह उनकी मेहनत का ही नतीजा है कि आज रंजीता का वार्षिक टर्नओवर 25 लाख रुपए तक पहुंच गया है। उनके स्टार्टअप में केवल अगरबत्ती ही नहीं, बल्कि धूपबत्ती और हवन सामग्री का भी बड़े पैमाने पर निर्माण किया जा रहा है।
महिला सशक्तिकरण (Women's Empowerment) का असली अर्थ रंजीता के कारखाने में नजर आता है। उन्होंने अपने साथ 10 अन्य स्थानीय महिलाओं को रोजगार से जोड़ा है। रंजीता का मानना है कि जब एक महिला इंडिपेंडेंट बनती है, तो पूरा परिवार मजबूत होता है। आज उनके यहां काम करने वाली महिलाएं न केवल हुनर सीख रही हैं, बल्कि अपने परिवार की आर्थिक मदद भी कर रही हैं।
रंजीता की सफलता में सरकारी योजनाओं का भी बड़ा हाथ रहा है। वे बताती हैं कि जिला उद्योग केंद्र, सिवनी का उन्हें भरपूर सहयोग मिला। रंजीता को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग की योजनाओं की अच्छी जानकारी है और वे इसका लाभ उठा रही हैं। उनकी उड़ान यहीं नहीं रुकने वाली, भविष्य में वे अपने प्रोडक्ट्स को विदेशों में निर्यात करने की योजना पर काम कर रही हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
शिक्षक पात्रता परीक्षा पर फिर विचार करे एमपी सरकार, रतलाम सांसद ने लोकसभा में उठाया मुद्दा
MP के 2.10 लाख शिक्षकों की नौकरी पर खतरा! पात्रता परीक्षा पास करने का आदेश
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का आदेश, जन्मदिन पर मेरे पोस्टर मिले तो हटा दे निगम
सरकारी स्कूलों में डेढ़ लाख शिक्षकों की होगी भर्ती, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया बड़ा ऐलान
रंजीता ने पंच परमेश्वरी मैन्यूफैक्चरिंग इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के नाम से अगरबत्ती उद्योग शुरू किया, जो आज जिले का गौरव बन चुका है। महज एक मशीन से शुरू हुआ यह सफर आज 10 मशीनों के विशाल सेटअप तक पहुंच गया है।
रंजीता ने कब शुरू किया स्टार्ट-अप
10 लाख के निवेश में कितना टर्नओवर
रंजीता ने 10 महिलाओं को दिया रोजगार
सरकारी योजनाओं से मिली मदद
ये खबरें भी पढ़ें...
शिक्षक पात्रता परीक्षा पर फिर विचार करे एमपी सरकार, रतलाम सांसद ने लोकसभा में उठाया मुद्दा
MP के 2.10 लाख शिक्षकों की नौकरी पर खतरा! पात्रता परीक्षा पास करने का आदेश
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का आदेश, जन्मदिन पर मेरे पोस्टर मिले तो हटा दे निगम
सरकारी स्कूलों में डेढ़ लाख शिक्षकों की होगी भर्ती, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया बड़ा ऐलान
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari