रेप के आरोपी राजेश सोरते ने क्या फर्जी जाति प्रमाण पत्र से ली नौकरी?
Sanjay Gupta | Nov 16, 2024, 11:31 IST
BHOPAL SDM SORATE
भोपाल के डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते के खिलाफ राजगढ़ के पचोर थाने में महिला कर्मचारी से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा सोरते का जाति प्रमाण पत्र भी सवालों के घेरे में है। अब द सूत्र ने इस बारे में बड़ा खुलासा किया है।
भोपाल में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते पर राजगढ़ के पचोर थाने में महिला कर्मचारी के साथ रेप मामले में केस दर्ज हुआ है। अब इस मामले में 'द सूत्र' चौंकाने वाला खुलासा कर रहा है कि सोरते और उनके उप पंजीयक भाई चंदू सोरते के जाति प्रमाणपत्र ही कठघरे में हैं, जिसके आधार पर उन्हें यह नौकरी मिली है।
साल 2021 में सोरते बंधुओं के प्रमाणपत्र का मामला उछला था। मप्र अनुसुचित जाति आयोग को इस संबंध में पत्र मिला था, जिसमें शिकायत की गई थी कि सोरते मूल रूप से छिंदवाड़ा के पांढुर्ना (अब यह अलग जिला है) के रहने वाले हैं और इनका जाति प्रमाणपत्र भोपाल की हुजुर तहसील से बना हुआ है। इन्हीं सर्टिफिकेट के आधार पर इन्हें नौकरी मिली है। इस पर आयोग के राज्य मंत्री स्तर के दर्जा प्राप्त सदस्य प्रदीप अहिरवार ने इसकी जांच के लिए पत्र लिखा था।
![letter_fake.]()
भोपाल डिप्टी कलेक्टर पर रेप का आरोप, पीड़िता बोली-झांसा देकर किया शोषण
अहिरवार ने इनके सर्टिफिकेट की जांच के लिए छानबीन समिति के आयुक्त को पत्र लिखा था। यह पत्र 27 अक्टूबर 2021 को भेजा गया। इसमें फर्जी प्रमाणपत्र की जांच करने और इसके आधार पर शासकीय सेवा लेने पर कार्रवाई करने के लिए कहा गया था। लेकिन इसके बाद क्या हुआ यह जांच का विषय है।
भोपाल डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते पर रेप का केस दर्ज, जानें पूरा मामला
'द सूत्र' ने इस संबंध में अहिरवार से बात की, उन्होंने कहा कि हां यह मामला मेरे पास शिकायत में आया था, लेकिन प्रमाणपत्र की जांच हम नहीं कर सकते हैं, इसलिए यह मामला छानबीन समिति को भेज दिया गया था। इसके बाद क्या हुआ इसकी मुझे जानकारी नहीं है।
साल 2021 में आयोग ने जांच के लिए लिखा था पत्र
letter_fake.
भोपाल डिप्टी कलेक्टर पर रेप का आरोप, पीड़िता बोली-झांसा देकर किया शोषण
इन्हें लिखा गया था पत्र
भोपाल डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते पर रेप का केस दर्ज, जानें पूरा मामला
क्या बोल रहे तत्कालीन सदस्य?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari