राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी, गेहूं-चावल के साथ मिलेगा एक और अनाज
Jitendra Shrivastava | Sept 03, 2024, 20:43 IST
thesootr
मध्य प्रदेश सरकार भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली में मोटे अनाज को शामिल करने की तैयारी कर रही है, लेकिन इसकी आपूर्ति और स्टोरेज की चुनौतियों पर विचार किया जा रहा है। प्रदेश में सीमित उत्पादन के कारण दूसरे राज्यों से ये अनाज लाने की संभावना है...
BHOPAL. मध्य प्रदेश सरकार भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली में मोटे अनाज को शामिल करने की तैयारी कर रही है। इस अनाज की आपूर्ति और स्टोरेज की चुनौतियां सरकार के सामने है। प्रधानमंत्री मोदी के श्रीअन्न अभियान में मध्य प्रदेश सरकार भी पीडीएस में मक्का शामिल करने की योजना बना रहा है। हालांकि, मक्का की आपूर्ति और स्टोरेज की चुनौतियां हैं इन पर विचार किया जा रहा है। प्रदेश में मक्का का सीमित उत्पादन होने के कारण दूसरे राज्यों से इस लाने की योजना बनाई जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अभियान श्रीअन्न को बढ़ावा देने के चलते अब मध्य प्रदेश सरकार भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली में मोटे अनाज को शामिल करने की योजना बना रही है। इसके लिए मोटा अनाज मक्का को शामिल करने की योजना पर मंथन भी चल रहा है, लेकिन इसकी आपूर्ति पांच करोड़ से ज्यादा लोगों को कैसे की जाएगी, यह चिंता का विषय है। कुछ साल पहले जब मक्का को पीडीएस में शामिल किया था तब इसको लेकर सरकार को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। मक्का दो से तीन महीने तक ही स्टोर करके रखना भी एक चुनौती है। ऐसे में पीडीएस में मक्का को शामिल करने से पहले कई पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।
प्रदेश के छिंदवाड़ा क्षेत्र में मक्का की पैदावार अधिक होती है, इसके अलावा प्रदेश में और कहीं भी बड़े पैमाने पर इसका उत्पादन नहीं है। सरकार मक्का को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से आकलन करा रही है। मक्का की आपूर्ति दूसरे राज्यों से भी करने पर विचार किया जा रहा है। प्रदेश में छिंदवाड़ा क्षेत्र में मक्का का उत्पादन होता है इसके अलावा आपूर्ति के लिए कहां-कहां विकल्प हो सकता है, इसको लेकर प्लान किया जा रहा है। इसे पहले सीमित समय के लिए वितरण कराने की तैयारी है, ताकि लोग इसे खाने की आदत बना सकें।
पीएम नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर यूनाईटेड नेशंस ने पिछले साल 2023 को मिलेट वर्ष घोषित किया है। मिलेट्स यानी मोटे अनाज को बढ़ावा देने सरकार ही नहीं, अलग-अलग क्षेत्रों में भी काम हो रहा है। सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली सरकार एक बड़ा सिस्टम है, जिसके जरिए मिलेट्स की घर-घर पहुंच आसान की जा सकती है। इसी कारण अब मक्का को दिए जाने को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इस पर खाद्य आपूर्ति के डिप्टी डायरेक्टर सीएस जादोन ने कहा कि पीडीएस में श्रीअन्न को शामिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें पहले मक्का शामिल किया जा सकता है।
अन्य राज्यों से अनाज लाने की योजना
छिंदवाड़ा क्षेत्र में यह अधिक होता है मक्का
मिलेट्स को बढ़ावा देने योजना
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari