प्रतिबंधित पॉलिथीन बनाने वाली 4 फैक्ट्री सील, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Vikram Jain | Jan 07, 2025, 24:26 IST
Share
ratlam bans plastic factories seal joint action by civic administration
नगर निगम और जिला प्रशासन की कार्रवाई। Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश के रतलाम में नगर निगम और प्रशासन ने संयुक्त टीम ने अमानक पॉलिथीन के खिलाफ कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने मेहता प्लास्टिक और आतुर माहेश्वरी फैक्ट्रियों का निरीक्षण कर चार फैक्ट्रियों को सील कर दिया।

RATLAM@ आमीन हुसैन

मध्य प्रदेश के रतलाम में अमानक पॉलिथीन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। रतलाम शहर में नगर निगम और जिला प्रशासन के संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित पॉलीथिन बनाने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया। दिलीप नगर में संयुक्त टीम ने मेहता प्लास्टिक और आतुर माहेश्वरी जैसी फैक्ट्रियों का निरीक्षण कर चार फैक्ट्रियों को सील कर दिया। यह कार्रवाई महापौर प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में की गई। इन फैक्ट्रियों में घटिया क्वालिटी की पॉलिथीन बैग बनाई जा रही थी। इस कार्रवाई के बाद खलबली मच गई।

पॉलिथीन फैक्ट्रियों का किया निरीक्षण

दरसअल, शहर में अमानक पॉलिथीन बैग बेचे जाने की लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं, इन शिकायतों पर महापौर प्रहलाद पटेल ने गंभीरता दिखाते हुए खुद पॉलिथीन फैक्ट्रियों का निरीक्षण करने का फैसला लिया। इसके बाद रतलाम नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित पॉलीथिन के निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की। महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अभियान का नेतृत्व किया।

डिजिटल अरेस्ट कर ऐंठे रुपए, ठगों से प्रताड़ित होकर टीचर ने दी जान

4 पॉलिथीन फैक्ट्रियों को किया सील

नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने दिलीप नगर की फैक्ट्री मेहता प्लॉस्टिक और आतुर माहेश्वरी, गुरूकृपा पैकेजिंग सालाखेड़ी रोड का निरीक्षण किया। जहां जांच में सामने आया कि इन फैक्ट्रियों में नियमों के खिलाफ पॉलिथीन बनाई जा रही हैं। जिसके बाद प्रशासन की टीम ने चारों फैक्ट्रियों को सील कर दिया।

IAS नितेश व्यास बने एडिशनल सेक्रेटरी, आबिद खान CISF में DIG नियुक्त

पॉलिथीन बैग पर्यावरण के लिए हानिकारक

महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि यह कार्रवाई रतलाम को कचरा मुक्त और स्वच्छ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उनके अनुसार, पॉलीथिन के ज्यादा प्रयोग से नाले-नालियों के जाम होने की समस्या बढ़ रही थी, साथ ही यह गौवंश के लिए भी खतरा बन रहा थी, क्योंकि वे इन पॉलीथिनों को खा रहे थे, जिससे उनकी मौत हो रही थी। महापौर ने बताया कि सरकार ने 120 माइक्रॉन से कम मोटाई की पॉलीथिन के निर्माण और उपयोग को प्रतिबंधित कर दिया है, ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके। यह कार्रवाई इस उद्देश्य से की गई है कि रतलाम को कचरा मुक्त और स्वच्छ बनाया जा सके, साथ ही पॉलीथिन के पर्यावरणीय प्रभाव को कम किया जा सके। इन पॉलिथीन बैग पर्यावरण के लिए हानिकारक हैं।

महाकुंभ के लिए MP से चलेगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन, जानें टूर पैकेज

कार्रवाई से फैक्ट्री संचालकों में हड़कंप

बता दें कि इस कार्रवाई के बाद पॉलीथिन फैक्ट्री संचालकों और विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है। इस दौरान कुई क्षेत्र में कचरा फैलाने के आरोप में मंयक मजावदिया पर 250 रूपए का जुर्माना भी लगाया गया। कार्रवाई के दौरान, महापौर प्रहलाद पटेल के साथ एडीएम शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम अनिल भाना, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी. सिंह, और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

CM मोहन यादव ने मोबाइल यूनिट वाहनों को दिखाई हरी झंडी, देखें तस्वीरें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • Ratlam News
  • रतलाम न्यूज
  • स्वच्छता अभियान
  • महापौर प्रहलाद पटेल
  • अमानक पॉलीथिन
  • banned plastic
  • पॉलिथीन फैक्ट्री सील
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज