रतलाम में सराफा व्यापारी से लूट, बस रुकवाकर 7.5 करोड़ का सोने से भरा बैग भागे चोर

Aman Vaishnav | Aug 14, 2026, 10:55 IST
Share
रतलाम में सराफा व्यापारी से लूट
रतलाम में सराफा व्यापारी से लूट

रतलाम में सर्राफा व्यापारी से लगभग पांच किलो सोने के जेवरात लूट लिए गए। लुटेरों ने फोरलेन पर बस रुकवाकर लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। लूटे गए सोने की कुल कीमत करीब 7.5 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

आमीन हुसैन @रतलाम

समझें क्या है पूरा मामला...

  • रतलाम में सराफा व्यापारी से बड़ी लूट हुई है।
  • बदमाशों ने बस रुकवाकर उनका बैग छीन लिया।
  • बैग में करीब 5 किलो सोना और 3 लाख रुपए नकद थे।
  • सोने की कीमत करीब 7.50 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
  • पुलिस रात भर लुटेरों की तलाश करती रही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

बस में सवार हुए बदमाश

बता दें कि यह वारदात गुरुवार रात करीब 9.15 बजे हुई। जगह थी इंदौर फोरलेन पर बिलपांक थाना क्षेत्र, रेन फंटे के पास।

रतलाम की महलवाड़ा जैन कॉलोनी के रहने वाले सराफा व्यापारी (सराफा व्यापारी से लूट) अर्पित चौरड़िया गुरुवार को बड़नगर गए थे। वे वहां सोने के जेवरात बेचने गए थे।

काम पूरा होने के बाद वे रात करीब 8.15 बजे बस से रतलाम के लिए निकले। बड़नगर से कुछ और लोग भी उसी बस में सवार हुए। ये लोग अलग-अलग सीटों पर जाकर बैठ गए। किसी को शक नहीं हुआ कि ये लुटेरे हैं।

सीट के पीछे से छीना बैग

बिलपांक थाना प्रभारी अयूब खान के मुताबिक, बस जैसे ही रेन फंटे के पास पहुंची, ड्राइवर की सीट के पास बैठे एक व्यक्ति ने बस रुकवा दी। इसी दौरान व्यापारी की सीट के ठीक पीछे बैठे दो बदमाशों ने मौका देखकर उनका बैग छीन लिया।

दोनों बदमाश तुरंत बस से उतरे। बाहर पहले से बाइक लेकर खड़े उनके साथी उनका इंतजार कर रहे थे। सभी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

पूरी वारदात कुछ ही सेकंड में हो गई। व्यापारी कुछ समझ पाते, इससे पहले बैग उनके हाथ से जा चुका था।

पुलिस को शक है कि इस वारदात में करीब 5 बदमाश शामिल थे। इनमें से कुछ बस के भीतर बैठे थे, तो कुछ बाहर बाइक पर तैयार खड़े थे। इससे साफ है कि पूरी योजना पहले से बनाई गई थी।

पुलिस टीम तुरंत पहुंची मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही एसपी अमित कुमार, एएसपी विवेक कुमार और राकेश पंद्रो मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद ली। घटनास्थल और आसपास के इलाके में बारीकी से सर्चिंग की गई।

जिले के दूसरे थानों के प्रभारियों और उनकी टीमों को भी लुटेरों की तलाश में लगाया गया। रावटी थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया भी मौके पर पहुंचे और सबूत जुटाने में जुट गए। इसके बावजूद देर रात तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका।

घटना के बाद क्या हुआ

व्यापारी ने वारदात के तुरंत बाद सबसे पहले अपने जान-पहचान के सराफा कारोबारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर तुरंत जांच में जुट गई।

भागने का रूट खंगाल रही पुलिस

अब पुलिस इस केस से जुड़े सभी पहलुओं पर काम कर रही है। बस में बड़नगर से सवार हुए यात्रियों की पहचान की जा रही है। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ हो रही है।

साथ ही बदमाशों के भागने के रास्ते की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि बाइक और बदमाशों की पहचान हो सके।

ये खबरें भी पढ़िए...

मध्यप्रदेश न्यूज: लग्जरी लाइफ देख दोस्त को किया किडनैप, कट्टे से धमकाकर मांगे 10 लाख

एमपी न्यूज: महिला यूट्यूबर के घर लाखों की चोरी, सोशल मीडिया पर दिखाती थी लग्जरी लाइफ

न डिग्री, न UPSC, एआई से बना फर्जी IAS, जीवनसाथी पर महिला डॉक्टर से ठगे तीन लाख

क्राइम न्यूज: कल्याण ज्वेलर्स लूटने पहुंचे Gen-Z गैंग का प्लान फेल, 3 हथियारों समेत गिरफ्तार

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • क्राइम न्यूज
  • सराफा व्यापारी से लूट
  • सराफा व्यापारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा