महिला यूट्यूबर के घर लाखों की चोरी, सोशल मीडिया पर दिखाती थी लग्जरी लाइफ

Aman Vaishnav | Jun 07, 2026, 11:43 IST
Share
mp shivpuri chori woman house
mp shivpuri chori woman house

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में सोशल मीडिया पर गहने और कैश दिखाना एक महिला को भारी पड़ गया। चोरों ने रील देखकर घर का पता लगाया और लाखों की चोरी कर ली।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • एमपी के शिवपुरी जिले में चोरों ने एक घर से लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
  • पीड़िता अक्सर सोशल मीडिया पर अपने सोने-चांदी के जेवर के फोटो-वीडियो शेयर करती थी।
  • सोशल मीडिया पोस्ट को देखकर ही चोरों ने चोरी की।
  • चोरों ने बड़ी चालाकी से सीसीटीवी कैमरों को डंडे से ऊपर मोड़ा दिया था।
  • पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

रीलबाजी पड़ी भारी

आजकल सोशल मीडिया पर हर छोटी-बड़ी खुशी, नई गाड़ी, गहने या कैश शेयर करना एक ट्रेंड बन गया है। वहीं मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा।

यहां एक महिला को सोशल मीडिया पर अपनी संपत्ति का दिखावा करना बहुत भारी पड़ गया। चोरों ने महिला के सोशल मीडिया अकाउंट को देखकर उसके घर का पता लगाया। इसके बाद लाखों रुपए के जेवर और नकदी साफ कर दी।

यह पूरी घटना शिवपुरी जिले के ग्राम मोहनी की है। यहां रहने वाली रचना गुर्जर के घर पर देर रात अज्ञात चोरों ने एक सोची-समझी साजिश के तहत धावा बोला। घटना की तस्वीरें घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई हैं, जिसके बाद से पूरे इलाके में इस बात की चर्चा हो रही है।

e5038a85-1ae
e5038a85-1ae


चोरों ने कैसे दिया वारदात को अंजाम?

चोरों ने इस चोरी के लिए पूरी तैयारी की थी। उन्होंने बहुत ही सुनियोजित तरीके से घर के अंदर एंट्री ली।

  • चोर सबसे पहले घर के बाहर पहुंचे और दीवार पर सुरक्षा के लिए लगे तारों को काट दिया।
  • अंदर घुसने के लिए चोरों ने एक सीढ़ी का सहारा लिया और उसकी मदद से घर के अंदर घुस गए।
  • घर में घुसते ही बदमाशों ने देखा कि वहां सीसीटीवी कैमरा लगा है। उन्होंने एक डंडे की मदद से कैमरे को ऊपर की तरफ मोड़ दिया ताकि उनकी शक्ल और हरकतें रिकॉर्ड न हो सकें।
हालांकि, कैमरे को मोड़ने से पहले और बाद की कुछ धुंधली गतिविधियां सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गईं। फुटेज से साफ है कि चोर बहुत ही सावधानी से काम कर रहे थे।

घर के अंदर जाकर उन्होंने अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखे सारे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी समेट ली। काम खत्म करने के बाद वे उसी सीढ़ी से उतरकर फरार हो गए।

239196bb-5ed
239196bb-5ed


सुबह बिखरा मिला सामान

रोज की तरह जब सुबह परिवार के लोग सोकर उठे, तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। घर का सारा सामान यहां-वहां बिखरा पड़ा था।

अलमारी का ताला टूटा हुआ था। उसमें रखा कीमती सामान गायब था। परिवार ने बिना देर किए तुरंत पुलिस को इस बात की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का अच्छे से मुआयना किया। पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है।

a59e565e-3df
a59e565e-3df


घटना से जुड़े मुख्य बिंदु और जानकारी

विवरणमामले से जुड़े तथ्य
घटना का स्थानग्राम मोहनी, जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश)
पीड़िता का नामरचना गुर्जर
चोरी गया सामानलाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी
चोरों का सुरागसीसीटीवी कैमरा फुटेज
जांच अधिकारीएडिशनल एसपी संजीव मूल

सोशल मीडिया बनी लूट की वजह

पीड़िता रचना गुर्जर ने बताया कि उनके घर से लाखों रुपए के जेवरात और कैश चोरी हुए हैं। उन्होंने खुद यह आशंका जताई है कि वह सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें और वीडियो डालती थीं, शायद उसी को देखकर अपराधियों को भनक लगी कि घर में काफी कीमती सामान रखा हुआ है। पुलिस भी अब इस एंगल को ध्यान में रखकर चोरों की कुंडली खंगाल रही है।

एडिशनल एसपी संजीव मूल ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर चोरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

ये खबरें भी पढ़िए...

चोरी का मामला: सगे भाई-भाभी ही निकले धोखेबाज, क्राइम पेट्रोल देखकर की 49 लाख की लूट

अनुकंपा नियुक्ति मिलते ही बदली बेटी की नीयत, लकवाग्रस्त बुजुर्ग पिता को घर से निकाला

एमपी न्यूज: भोजशाला की सुरक्षा में बड़ी चूक! गर्भगृह में चुपके से रखी वाग्देवी की प्रतिमा

मध्यप्रदेश न्यूजछ हैकर्स के पास पहुंचा सीबीएसई का डेटा, ऑनलाइन बिक रही छात्रों की पर्सनल जानकारी

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • सोशल मीडिया
  • चोरी का मामला
  • लाखों की चोरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई