रतलाम में मिड-डे मील में लापरवाही: प्रिंसिपल समेत तीन कर्मचारी सस्पेंड

Sandeep Kumar | Jul 17, 2025, 21:27 IST
Share
ratlam-midday-meal
ratlam-midday-meal

रतलाम जिले के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को मीनू के अनुसार भोजन नहीं दिया गया। खाना में सेव परमल दिया गया। दोषी अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया। खाद्य व्यवस्था की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत को सौंप दी गई है।

आमीन हुसैन@रतलाम

MP के रतलाम के सरकारी स्कूल में मिड-डे मील में लापरवाही बरती गई। मंगलवार को छात्रों को खीर पूड़ी देना था, लेकिन उन्हें सेव परमल दिया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने प्रिंसिपल और तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया।

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद रतलाम जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रृंगार श्रीवास्तव ने जांच के आदेश दिए। जांच में विकासखंड अकादमिक समन्वयक भूपेंद्र सिंह सिसोदिया, जनशिक्षक कैलाश डामोर, और प्रधानाध्यापिका विजया मैड़ा दोषी पाए गए।

ये खबर भी पढ़िए...ये कैसी मध्याह्न भोजन योजना, छात्रों को खाने में मिले खीर-पूरी की जगह सेव परमल

ये खबर भी पढ़िए...मौसम पूर्वानुमान (18 जुलाई) : दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी, MP में राहत देगी ठंडी हवा

तीनों को सस्पेंड कर दिया गया है। मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था में सरस्वती स्व सहायता समूह की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई। इस समूह की अध्यक्ष और सचिव को तत्काल प्रभाव से भोजन व्यवस्था से हटा दिया गया।

अब मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत लालगुवाड़ी को सौंप दी गई है। यह कदम भविष्य में लापरवाही से बचने और बच्चों को सही भोजन देने के लिए उठाया गया है।

प्रशासन का एक्शन

प्रदेश सरकार ने इस मामले में प्रशासनिक कार्रवाई की और दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा सुनिश्चित की। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि इस तरह की घटनाएं शिक्षा और सरकारी योजनाओं की साख प्रभावित करती हैं। भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़िए...एमपी में भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ का खतरा, रिकॉर्ड तोड़ बारिश का हाई अलर्ट

ये खबर भी पढ़िए...मोदी की गारंटी का 'सबसे बड़ा वादा' डेढ़ साल में पूरा, 18 लाख लोगों को PM आवास

मेन्यू और सेव परमल का अंतर

मध्यान्ह भोजन योजना के तहत बच्चों को खीर पूड़ी दी जानी थी, जो पौष्टिक और संतुलित आहार है। लेकिन सेव परमल जैसे तले हुए और मसालेदार खाने से बच्चों की सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। यह घटना शिक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही को दर्शाती है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • MP
  • मध्यान्ह भोजन
  • प्रदेश सरकार
  • मिड-डे मील
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा