रतलाम में चालान विवाद पर पुलिस ने की बीजेपी नेता की पिटाई, वीडियो वायरल, दो एएसआई लाइन अटैच
Pratibha ranaa | Aug 31, 2024, 10:43 IST
ratlam police assault video
ग्रामीणों ने पुलिस पर बीजेपी नेता देवी सिंह गुर्जर के साथ मारपीट का आरोप लगाया और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। देर रात एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने जावरा सिटी थाने के दो सब इंस्पेक्टर को लाइन अटैच कर दिया।
आमीन हुसैन @ RATLAM
रतलाम जिले के जावरा फोरलेन पर चालान काटने को लेकर बीजेपी नेता और पुलिस के बीच विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि बात झूमाझटकी तक पहुंच गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में पुलिसकर्मी, बीजेपी नेता देवी सिंह गुर्जर के साथ दुर्व्यवहार और उसे पीटते हुए नजर आ रहा है। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और फोरलेन हाइवे जाम कर दिया। इस दौरान करीब ढाई घंटे तक हाईवे के दोनों ओर सैकड़ों की संख्या में वाहन फंसे रहे।
जानकारी के मुताबिक पिपलौदा के बीजेपी मंडल के कार्यसमिति सदस्य देवी सिंह गुर्जर ( Devi Singh Gurjar ) शुक्रवार शाम करीब 7 बजे बाइक से रतलाम नाका से गुजर रहे थे। इस दौरान जावरा सिटी पुलिस वाहनों की जांच और चालानी कार्रवाई कर रही थी। पुलिस ने देवी सिंह गुर्जर को रोका, लेकिन उन्होंने रुकने के बजाय अपनी बाइक भगाने की कोशिश की। उनके साथ एक महिला भी थी।
ये खबर भी पढ़िए...दलित महिला मारपीट मामला : टीआई सहित छह को किया सस्पेंड
पुलिस ने उन्हें पकड़कर चालान काट दिया, लेकिन देवी सिंह गुर्जर ने चालान नहीं भरा, जिससे विवाद शुरू हो गया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़कर अपने वाहन में बैठाने की कोशिश की और इस दौरान झूमाझटकी भी हुई। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। रोड जाम के दौरान बीजेपी नेता देवी सिंह गुर्जर बेहोश हो गए और उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
देवी सिंह गुर्जर पिपलौदा भाजपा मंडल के कार्यसमिति सदस्य हैं और अरनिया गुर्जर के निवासी हैं। उनके गांव के लोगों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए सड़क को जाम कर दिया। जावरा विधायक राजेंद्र पांडे के नगर में नहीं होने की स्थिति में उनके बेटे प्रांजल पांडे ग्रामीणों के पास पहुंचे और उन्हें समझाया।
ये खबर भी पढ़िए...लड़की को नहीं बकरी को घूरने पर हुई मारपीट, केस दर्ज, जानें हैरान करने वाला पूरा मामला
मौके पर मौजूद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रतलाम के एडिशनल एसपी राकेश खाखा, जावरा एसडीओपी शक्ति सिंह चौहान और एक बड़ी पुलिस टीम पहुंची। रतलाम एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिख रहे दो एएसआई को लाइन अटैच कर दिया है। इसके अलावा, विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। जांच की जिम्मेदारी जावरा एसडीओपी शक्ति सिंह चौहान को सौंप दी गई है।
एडिशनल एसपी राकेश खाखा ने बताया कि जावरा फोरलेन पर ग्रामीणों ने जब जाम किया, तो उनकी समस्याओं को सुनकर तत्काल कार्रवाई की गई और जाम को खुलवाया गया।
![pratibha rana]()
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
रतलाम जिले के जावरा फोरलेन पर चालान काटने को लेकर बीजेपी नेता और पुलिस के बीच विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि बात झूमाझटकी तक पहुंच गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में पुलिसकर्मी, बीजेपी नेता देवी सिंह गुर्जर के साथ दुर्व्यवहार और उसे पीटते हुए नजर आ रहा है। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और फोरलेन हाइवे जाम कर दिया। इस दौरान करीब ढाई घंटे तक हाईवे के दोनों ओर सैकड़ों की संख्या में वाहन फंसे रहे।
चालान को लेकर शुरू हुआ था विवाद
ये खबर भी पढ़िए...दलित महिला मारपीट मामला : टीआई सहित छह को किया सस्पेंड
पुलिस से विवाद के बाद बीजेपी नेता बेहोश
देवी सिंह गुर्जर पिपलौदा भाजपा मंडल के कार्यसमिति सदस्य हैं और अरनिया गुर्जर के निवासी हैं। उनके गांव के लोगों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए सड़क को जाम कर दिया। जावरा विधायक राजेंद्र पांडे के नगर में नहीं होने की स्थिति में उनके बेटे प्रांजल पांडे ग्रामीणों के पास पहुंचे और उन्हें समझाया।
ये खबर भी पढ़िए...लड़की को नहीं बकरी को घूरने पर हुई मारपीट, केस दर्ज, जानें हैरान करने वाला पूरा मामला
एसपी ने किया लाइन अटैच
एडिशनल एसपी राकेश खाखा ने बताया कि जावरा फोरलेन पर ग्रामीणों ने जब जाम किया, तो उनकी समस्याओं को सुनकर तत्काल कार्रवाई की गई और जाम को खुलवाया गया।
pratibha rana
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA