/sootr/media/media_files/2026/01/26/ratlam-social-boycott-love-marriage-families-order-2026-01-26-12-43-49.jpg)
रतलाम के एक पंचायत ने लव मैरिज को लेकर हैरान करने वाला फरमान सामने आया है। इसमें लव मैरिज करने वाले परिवारों का सामाजिक बहिष्कार करने की बात कही गई है।। यह फैसला हाल ही में पिपलौदा तहसील के पंचायत की बैठक में लिया गया है। इसके अनुसार, अब यहां पर जो लड़का-लड़की भागकर शादी करेंगे, उनके परिवारों को कई तरह के सामाजिक प्रतिबंध का सामना करना होगा।
इन परिवारों का होगा सामाजिक बहिष्कार
इस फैसले के तहत लव मैरिज करने वाले परिवारों को किसी कार्यक्रम में नहीं बुलाया जाएगा। उनके घर दूध या अन्य सामान का लेन-देन भी नहीं होगा। गांव के पंडित या नाई जैसे सेवा देने वाले उनके घर नहीं जाएंगे। जो लोग इस फैसले का समर्थन करेंगे, उनका भी बहिष्कार किया जाएगा।
वीडियो के जरिए दी गई जानकारी
ग्रामीणों के जरिए लिए गए इस फैसले का एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक व्यक्ति फैसले को पढ़ता है। वह व्यक्ति हाथ में रजिस्टर लेकर पंचायत के फैसले को स्पष्ट करता है। वीडियो में यह भी बताया गया कि लव मैरिज करने वाले लड़के-लड़कियों के नाम लिए गए हैं। इससे इन परिवारों में आक्रोश फैल गया है।
अधिकारियों की समझाइश, लेकिन मामला ठंडा नहीं पड़ा
वीडियो आने के बाद रविवार शाम को जनपद पंचायत के अधिकारी गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बात की और सरपंच भी मौजूद रहे। पिपलौदा जनपद सीईओ बह्म स्वरूप हंस ग्रामीणों के साथ कुर्सी पर बैठे थे। सरपंच पीछे चुपचाप खड़े रहे। वीडियो में जिनके नाम लेकर बहिष्कार की बात की गई, उन लोगों में भी आक्रोश है। वे लोग रतलाम आकर कलेक्टर से इस फैसले की शिकायत कर सकते हैं।
बच्चों पर हो रहा बुरा असर
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 5-6 महीनों में 7-8 लड़के-लड़कियों ने भागकर शादी की है। इसका बुरा असर गांव के बच्चों पर पड़ रहा है। उन्होंने इसे एक अनैतिक कदम बताया और पंचायत के इस फैसले को उचित ठहराया ताकि आगे इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा न मिले।
कोई भी व्यक्ति संविधान से उपर नहीं- एसपी
सामाजिक बहिष्कार के वायरल वीडियो के बाद ग्रामीणों ने अपना बयान बदला। अब वे कहते हैं कि वे लड़के-लड़की का बहिष्कार करेंगे, उनके माता-पिता का नहीं। एक लड़की के पिता ने भी कहा कि गांव में उनके ऊपर कोई प्रतिबंध नहीं है और लोग सहयोग कर रहे हैं। रतलाम एसपी अमित कुमार ने मोबाइल पर कहा कि वायरल वीडियो की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति संविधान से ऊपर नहीं है। अगर कोई कानून से बाहर गया, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
ये खबर भी पढ़िए...
मध्यप्रदेश | इंदौर रेसीडेंसी एरिया में आजादनगर, धार कोठी, रतलाम कोठी, रेडियो कॉलोनी सभी सरकारी घोषित
MP News: इंदौर के बाद रतलाम में भी गंदे पानी का खतरा, 40% आबादी दूषित जल पीने को मजबूर
इंदौर में गणतंत्र दिवस पर डिप्टी सीएम देवड़ा ने फहराया तिरंगा, गरिमामय हुआ आयोजन
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us