कैंसर से जंग लड़ रहे पति को छोड़ पत्नी ने की दूसरी शादी, कहा तुम तो कल मर जाओगे

Aman Vaishnav | Jul 19, 2026, 09:45 IST
Share
रतलाम में पति को छोड़ पत्नी ने की दूसरी शादी
रतलाम में पति को छोड़ पत्नी ने की दूसरी शादी

रतलाम में एक पत्नी ने पति से बिना तलाक लिए ही दूसरी शादी कर ली। पत्नी को जब पता चला कि पति को कैंसर है, तब पत्नी ने कहा कि तुम को कल मर जाओगे मेरा क्या होगा।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • रतलाम में इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी अब कोर्ट केस बन गई है।
  • पति आकाश जाट गले के कैंसर से जूझ रहे हैं।
  • पत्नी साक्षी पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने का आरोप है।
  • फैमिली कोर्ट ने साक्षी की तलाक याचिका खारिज कर दी।
  • लगातार गैरहाजिरी पर कोर्ट ने अब गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

इंस्टाग्राम से शुरू हुई कहानी

दरअसल रतलाम के आकाश जाट की मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए साक्षी नकुम से हुई थी। दोनों रतलाम के ही रहने वाले हैं। करीब 6 महीने की दोस्ती के बाद रिश्ता प्यार में बदल गया। 20 नवंबर 2022 को दोनों ने इंदौर में एक मंदिर में शादी कर ली थी।

शुरुआत में दोनों के परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे। बाद में परिवार मान गए। 13 दिसंबर 2022 को रतलाम में पूरे रीति-रिवाज से दोबारा शादी हुई। कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा।

25a78522-9ef
25a78522-9ef

शादी के बाद कैंसर का खुलासा

वहीं जब शादी के चार महीने बाद आकाश की तबीयत बिगड़ने लगी तब गुजरात के वडोदरा में जांच हुई। 10 अप्रैल 2023 को पता चला कि आकाश को सांस नली का कैंसर है। इसे मेडिकल भाषा में ट्रेकिया कैंसर कहा जाता है।

आकाश का आरोप है कि बीमारी का पता चलते ही साक्षी का रवैया बदल गया। साथ निभाने की जगह उसने दूरी बनानी शुरू कर दी। आकाश के मुताबिक पत्नी ने कहा कि तुम को कल मर जाओगे मेरा क्या होगा?

जब आकाश अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे थे, साक्षी ने महिला थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। आकाश ने मेडिकल रिकॉर्ड दिखाए। पुलिस ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद साक्षी ने फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी लगा दी।

पत्नी की दूसरी शादी

तलाक का केस कोर्ट में लंबित था। दोनों कानूनी रूप से अब भी पति-पत्नी थे। इसी बीच 10 जून 2024 को साक्षी ने छतरपुर के एक युवक से दूसरी शादी कर ली। इस शादी से उन्हें एक बेटी भी हुई।

जब आकाश को यह जानकारी मिली तो उन्होंने सबूत इकट्ठा किए। इसके बाद वे कोर्ट पहुंचे और कानूनी लड़ाई शुरू की।

कोर्ट का सख्त फैसला

18 अप्रैल 2026 को फैमिली कोर्ट ने साक्षी की तलाक याचिका पूरी तरह खारिज कर दी। साक्षी ने दावा किया था कि उन्हें अप्रैल 2023 में घर से निकाल दिया गया था।

कोर्ट रिकॉर्ड में कुछ और ही सामने आया। नवंबर 2023 में साक्षी अपने पिता के साथ मैरिज रजिस्ट्रेशन ऑफिसर के सामने शादी का सर्टिफिकेट साइन करने गई थीं। कोर्ट ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में पति को प्रताड़ित करने का आरोप हालात से मेल नहीं खाता है।

पेशी पर नहीं आईं, अब वारंट

बिना तलाक दूसरी शादी करने पर आकाश के वकील रजनीश शर्मा ने जेएमएफसी कोर्ट में आपराधिक परिवाद दायर किया है। कोर्ट ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 82(1) के तहत केस दर्ज किया। यह धारा बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने से जुड़ी है।

कोर्ट ने साक्षी को कई बार समन भेजा। वे पेशी पर नहीं आईं। लगातार गैरहाजिरी के बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। 25 जुलाई 2026 को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है।

अकेला संघर्ष, वकील बिना फीस

आकाश की जिंदगी में मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं। कैंसर के इलाज के दौरान 19 जून 2023 को उनके पिता बंशीलाल जाट का निधन हो गया। कुछ समय बाद मां सुशीला जाट भी चल बसीं।

आज आकाश अकेले रहते हैं। इलाज और रोजमर्रा के खर्च के लिए दोस्तों पर निर्भर हैं। उनके वकील रजनीश शर्मा बिना फीस लिए यह केस लड़ रहे हैं। आकाश का कहना है कि उन्हें अब सिर्फ अदालत से इंसाफ की उम्मीद है।

एमपी में पतियों के लिए काल बनी पत्नियां, 7 महीनों में 15 को उतारा मौत के घाट

7 बच्चों को छोड़ समधी संग फरार हुई महिला, आरोपी बोला-मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा

क्राइम न्यूज: सुहागरात की रात स्पाइडर-वुमन बनी दुल्हन, छत से लगाई छलांग, गहने लेकर फरार

मध्यप्रदेश न्यूज: शादी के एक दिन पहले मुस्लिम युवक के साथ दुल्हन के गहने लेकर फुर हुई बहन

Tags:
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • क्राइम न्यूज
  • फैमिली कोर्ट
  • प्रेम कहानी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि