थाने में महिला आरक्षक की गोद भराई, प्रभारी ने निभाया पिता का फर्ज
Ravi Singh | Nov 19, 2024, 18:48 IST
Ratlam Baby Shower
मध्य प्रदेश के रतलाम में एक महिला कांस्टेबल की गोद भराई की रस्म थाने परिसर में ही हुई। मेहंदी से लेकर सभी रस्में हर्षोल्लास के साथ निभाई गईं। थाना प्रभारी ने पिता की भूमिका निभाई।
आमीन हुसैन : मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में इन दिनों पुलिस परिवारों में खुशियां देखने को मिल रही हैं। पहले रतलाम एसपी अमित कुमार ने जिले भर के पुलिस कर्मियों के लिए जन्मदिन पर एक दिन का विशेष अवकाश देने की घोषणा की और पुलिस कर्मियों को उनके जन्मदिन पर छुट्टियां देने की शुरुआत भी की। अब डीडी नगर थाना प्रभारी रविंद्र दंतोड़िया ने अपने थाने की एक महिला आरक्षक पुलिसकर्मी शानू जमरा की गोद भराई की रस्म बड़े ही धूमधाम और खुशी के साथ आयोजित की गई। थाना प्रभारी एक पिता की जिम्मेदारी निभाते नजर आए और उन्होंने महिला पुलिस कर्मी शानू जमरा की गोद भराई की रस्म बेटी की तरह की। पूरे रीति-रिवाज के साथ महिला पुलिस कर्मियों ने डीडी नगर थाना परिसर में लगे टेंट में बैठकर मेहंदी लगाने से लेकर अन्य सभी रस्में निभाईं, इस दौरान पूरा थाना स्टाफ भी नाचता हुआ नजर आया। महिला पुलिसकर्मी शानू जमरा धार जिले की रहने वाली हैं और पिछले 6 महीने से रतलाम के डीडी नगर थाने में पदस्थ हैं। शानू जमरा के पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं और गोद भराई की रस्म निभाने के लिए डीडी नगर थाना प्रभारी रविंद्र दंतोड़िया ने अपनी स्टाफ की महिला पुलिस कर्मी बेटी की गोद भराई का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया जैसे वो उनकी अपनी बेटी हो। किसी पुलिस परिवार की ऐसी गोद भराई आपने पहले कभी नहीं देखी होगी। शानू जमरा का कहना है कि पूरे स्टाफ ने मुझे परिवार और रिश्तेदारों जैसी खुशियाँ दी हैं। मेरी गोद भराई की रस्में सभी ने बहुत अच्छे से निभाई हैं। एक पिता की तरह हमारे थाना प्रभारी ने मुझे बेटी की तरह पाला है और प्यार और आशीर्वाद दिया है। महिला स्टाफ ने भी एक बहन और मां की तरह हर रस्म को निभाया है। थाने में तैनात सभी भाइयों ने मुझे बहन से भी बढ़कर प्यार दिया है। उन सभी की खुशी देखकर आज मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। डीडी नगर के थाना प्रभारी रविन्द्र दंतोडिया ने बताया कि शानू जमरा धार जिले की रहने वाली है और पिछले 6 महीने से हमारे थाने में सेवा दे रही है। उसके पिता नहीं है। उसकी गोद भराई की रस्म से पहले जब मैंने उसे उदास देखा तो मुझे लगा कि उसकी बेटी है और हमें उसे खुश करना चाहिए। इसलिए मैंने यह कार्यक्रम आयोजित किया और पूरा स्टाफ, हर एक पुलिसकर्मी, चाहे वह पुरुष हो या महिला, सभी ने मिलकर एक परिवार की तरह सारी रस्में निभाईं।
थाना प्रभारी ने निभाई पिता की भूमिका
धूमधाम से की गोद भराई
बहन और मां की तरह हर रस्म को निभाया
6 महीने से थाने में पदस्थ
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari