राऊ विधायक मधु वर्मा स्वस्थ, सोमवार को बायपास का किया प्लान, वेंटीलेटर भी हट गया, सीएम आज देखने जाएंगे

Sanjay Gupta | Sept 28, 2024, 12:28 IST
Share
the sootr
the sootr

राऊ से बीजेपी विधायक मधु वर्मा अब स्वस्थ हैं। पहले से उनकी स्थिति बेहतर बताई जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज शाम उनसे मुलाकात करने वाले हैं।

राऊ विधायक मधु वर्मा ( Rau MLA Madhu Verma ) अब स्वस्थ हैं।। वेंटीलेटर हट चुका है और लाइफ सेविंग ड्रग्स ( Life Saving Drugs ) भी बंद हो चुकी है। बीपी नार्मल है, हालांकि अभी भी वह आईसीयू में ही हैं और डॉक्टर की टीम मॉनिटरिंग कर रही है। बायपास होना तय है और डॉक्टर थोड़ा और उनके फिट होने का इंतजार कर रहे हैं।

सोमवार को बायपास का किया प्लान

द सूत्र को मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर ने उनकी हालत देखने के बाद सोमवार को बायपास का प्लान किया है। बताया जा रहा है कि वह किसी अन्य शहर में सर्जरी नहीं करवाएंगे। यह सर्जरी जुपिटर अस्पताल में ही की जाएगी। उनकी तीन आटरी चौक होने के चलते डॉक्टर बहुत ज्यादा इंतजार भी नहीं कर रहे हैं और इसलिए सोमवार को बायपास का प्लान किया गया है।

सीएम आज मिलने जाएंगे

सीएम डॉ. मोहन यादव ( CM Dr. Mohan Yadav ) भी शनिवार को इंदौर दौरे पर हैं और वह शाम छह बजे अस्पताल में उनसे मुलाकात करने और देखने के लिए जाएंगे। सीएम ने उनके अस्वस्थ होने पर भी करीबियों से हालचाल की जानकारी ली थी और उनके उपचार के लिए हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया गया था।
राऊ विधायक मधु वर्मा के हार्ट की तीनों आटरी ब्लॉक, बायपास होगा; अब खतरे से बाहर

मंगलवार को घर पर गिरे थे मधु वर्मा

मंगलवार 24 सितंबर सुबह मधु वर्मा अपने निजी आवास पर गिर गए थे। इसके बाद गार्ड ने सीपीआर देकर जान बचाई और तत्काल परिजन कार से अस्पताल लेकर आए। वहां समय पर उपचार मिलने के बाद उनकी जान बचाई जा सकी। इसके बाद एंजियोग्राफी में सामने आया कि तीनों आर्टरी चौक है। हालत इतनी गंभीर थी कि वेंटीलेटर पर लिया गया था। लेकिन अगले दिन वेंटीलेटर फिर हटा। अब बायपास की प्लानिंग हो रही है।

विजयवर्गीय ने इन डॉक्टर को भी बोला

बताया जा रहा है कि सर्जरी के दिन डॉ. अमरीश पटेल के साथ ही डॉ. मनीष पोरवाल भी मौजूद रहेंगे। हालांकि डॉ. पोरवाल जुपिटर में सेवाएं नहीं देते हैं लेकिन बताया जा रहा है कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ( Kailash Vijayvargiya ) ने इस सर्जरी के लिए खास तौर से डॉ. पोरवाल को फोन करके कहा था कि आप भी इसमें शामिल रहें। इसके बाद डॉ. पोरवाल ने सहमति दी और अब सर्जरी में दोनों विशेषज्ञ रहेंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • इंदौर न्यूज
  • Kailash Vijayvargiya
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • मध्य प्रदेश
  • मधु वर्मा
  • इंदौर में सीएम मोहन यादव
  • राउ विधायक मधु वर्मा
  • डॉ. अमरीश पटेल
  • मधु वर्मा की बायपास सर्जरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज