रायसेन में नगर परिषद के नोटिस का दबंग रविंद्र रघुवंशी पर असर नहीं, सरकारी जगह पर अवैध निर्माण जारी

Rahul Garhwal | Dec 31, 2023, 24:00 IST
Share
रायसेन में नगर परिषद के नोटिस का दबंग रविंद्र रघुवंशी पर असर नहीं, सरकारी जगह पर अवैध निर्माण जारी
रायसेन में नगर परिषद के नोटिस का दबंग रविंद्र रघुवंशी पर असर नहीं, सरकारी जगह पर अवैध निर्माण जारी

रायसेन नगर परिषद के नोटिस का दबंग रविंद्र रघुवंशी पर असर नहीं पड़ रहा है। सरकारी जगह पर अवैध निर्माण जारी है।

पवन सिलावट, RAISEN. बरेली नगर परिषद के नोटिस का असर भी दबंग रविंद्र रघुवंशी पर नहीं हो रहा है। सरकारी जगह पर अवैध निर्माण जारी है। दबंग दिग्विजय परिसर की छत पर अवैध निर्माण कर रहा है, जिसकी लीज बरेली नगर परिषद ने निरस्त कर दी है।

काम बंद नहीं करने पर क्या होगी कार्रवाई

बरेली नगर परिषद ने कुछ साल पहले दिग्विजय परिसर की छत जीतेंद्र पटेल के नाम से आवंटित की थी। आपसी समझौते में ये लीज रविन्द्र रघुवंशी के पास पहुंच गई। इसके बाद 11 दिसंबर को नगर परिषद ने लीज और भवन निर्माण की अनुमति निरस्त कर दी। इसके बाद भी निर्माण कार्य जारी है। नगर परिषद के 3 बार नोटिस देने का भी कोई असर नहीं पड़ा। अब काम बंद नहीं करने पर क्या कार्रवाई की जाएगी, ये देखने वाली बात होगी।

बरेली नगर परिषद के CMO ने क्या कहा ?

अवैध निर्माण के मामले में बरेली नगर परिषद के CMO हरिशंकर वर्मा ने कहा कि कुछ शिकायतें मिली थीं। परिषद ने लीज और भवन निर्माण की अनुमति निरस्त कर दी है। नोटिस जारी कर दिए गए हैं। नगर परिषद अध्यक्ष के फैसले के अनुसार कार्रवाई करेंगे।

Tags:
  • Illegal construction in Raisen
  • Ravindra Raghuvanshi
  • Illegal construction at government place
  • Notice from Bareilly Municipal Council
  • रायसेन में अवैध निर्माण
  • रविंद्र रघुवंशी
  • सरकारी जगह पर अवैध निर्माण
  • बरेली नगर परिषद का नोटिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं