मध्यप्रदेश में अटेर सीट के किशुपुरा मतदान केंद्र पर होगा पुनर्मतदान, 21 नंवबर को डाले जाएंगे वोट
BP Shrivastava | Nov 19, 2023, 24:00 IST
मध्यप्रदेश में अटेर सीट के किशुपुरा मतदान केंद्र पर होगा पुनर्मतदान, 21 नंवबर को डाले जाएंगे वोट
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को सभी 230 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। इसी बीच भिंड जिले की अटेर विधानसभा सीट के किशुपुरा मतदान केंद्र (71) पर शिकायतों के चलते 21 नवंबर को पुनर्मतदान कराया जाएगा।
BHIND. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार, 17 नवंबर को सभी 230 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। इसी बीच भिंड जिले की अटेर विधानसभा सीट के किशुपुरा मतदान केंद्र (71) पर शिकायतों के चलते 21 नवंबर को पुनर्मतदान कराया जाएगा। यह मतदान केंद्र ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यहां से बीजेपी की ओर से मंत्री अरविंद्र भदौरिया और कांग्रेस से हेमंत कटारे प्रत्याशी हैं।
इस मतदान केंद्र पर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने बूथ कैप्चरिंग और गड़बड़ी के आरोप लगाए थे और चुनाव आयोग से शिकायत की थी। इसके बाद आयोग ने किशुपुरा मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान के आदेश दिए हैं।
![re-polling.jpeg]()
अब मध्यमा उंगली पर लगाई जाएगी स्याही
चुनाव आयोग के आदेशानुसार दोबारा वोटिंग के दौरान अमिट स्याही बाएं हाथ की मध्यमा उंगली में लगाई जाएगी। जबकि 17 नवंबर को पहली बार हुए मतदान में स्याही बाएं हाथ की तर्जनी उंगली पर लगाई गई है। मतदान पार्टी 20 नवंबर को सामग्री लेकर रवाना होंगे।
फर्जी मतदान और बूथ कैप्चरिंग के लगे हैं आरोप
आयोग ने जिला कलेक्टर को पुनर्मतदान कराने के पूर्व मतदान दल के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों को विधिवत प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा दोनों ही राजनीतिक दलों ने अपने-अपने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मतदान केंद्रों पर गड़बड़ियों को लेकर जानकारी मंगाई जा रही हैं। इसके बाद आयोग को शिकायत की जाएगी। दोनों ही दलों की तरफ से फर्जी मतदान, बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए हैं।
इस मतदान केंद्र पर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने बूथ कैप्चरिंग और गड़बड़ी के आरोप लगाए थे और चुनाव आयोग से शिकायत की थी। इसके बाद आयोग ने किशुपुरा मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान के आदेश दिए हैं।
re-polling.jpeg
अब मध्यमा उंगली पर लगाई जाएगी स्याही
चुनाव आयोग के आदेशानुसार दोबारा वोटिंग के दौरान अमिट स्याही बाएं हाथ की मध्यमा उंगली में लगाई जाएगी। जबकि 17 नवंबर को पहली बार हुए मतदान में स्याही बाएं हाथ की तर्जनी उंगली पर लगाई गई है। मतदान पार्टी 20 नवंबर को सामग्री लेकर रवाना होंगे।
फर्जी मतदान और बूथ कैप्चरिंग के लगे हैं आरोप
आयोग ने जिला कलेक्टर को पुनर्मतदान कराने के पूर्व मतदान दल के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों को विधिवत प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा दोनों ही राजनीतिक दलों ने अपने-अपने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मतदान केंद्रों पर गड़बड़ियों को लेकर जानकारी मंगाई जा रही हैं। इसके बाद आयोग को शिकायत की जाएगी। दोनों ही दलों की तरफ से फर्जी मतदान, बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए हैं।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari